एक्सप्लोरर

बिहार: काम पर लौटे NMCH के जूनियर डॉक्टर, इस शर्त पर शुरू किया मरीजों का इलाज

डॉक्टरों की मानें तो उन्होंने बैठक में फिर से अस्पताल केे विभिन्न कमियों के बारे में डीएम और एसएसपी बताया, जिसके बाद उनकी तरफ से आज प्रमुख स्वास्थ्य सचिव और स्वास्थ्य मंत्री के साथ बैठक करने का आश्वासन दिया गया है. इसी बैठक में फैसला लिया जाएगा की डॉक्टर आगे क्या करेंगे.

पटना: कोरोना महामारी के बीच हड़ताल पर गए एनएमसीएच के जूनियर डॉक्टर बुधवार की देर रात काम पर लौट गए. कोरोना मरीजों के परिजनों की बदसलूकी से नाराज कार्य बहिष्कार कर रहे डॉक्टर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय और प्रमुख स्वास्थ्य सचिव के साथ बैठक करने की शर्त पर काम पर लौटे हैं. इस संबंध में डॉक्टरों ने बताया कि रात में पटना डीएम चंद्रशेखर सिंह और एसएसपी उपेंद्र शर्मा के साथ घंटों बैठक हुई.

बैठक के बाद लेंगे फैसला 

बैठक में उन्होंने तत्काल प्रभाव से अस्पताल के अंदर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने का आश्वासन दिया है. डॉक्टरों की मानें तो उन्होंने बैठक में फिर से अस्पताल के विभिन्न कमियों के बारे में डीएम और एसएसपी बताया, जिसके बाद उनकी तरफ से आज प्रमुख स्वास्थ्य सचिव और स्वास्थ्य मंत्री के साथ बैठक करने का आश्वासन दिया गया है. अब इसी मीटिंग पर डिपेंड करता है कि वो आगे क्या करेंगे.

मालूम हो कि बिहार में बेकाबू हो रहे कोरोना के बीच पटना स्थित एनएमसीएच के जूनियर डॉक्टर बुधवार को दोबारा हड़ताल पर चले गए थे. कोरोना मरीजों के परिजनों की ओर से लगातार हो रही मारपीट और बदसलूकी से नाराज होकर डॉक्टरों ने कार्य बहिष्कार करने का फैसला लिया था. साथ ही सरकार और विभाग के सामने काम पर लौटने की पांच शर्तें रखीं थीं. इस संबंध में एनएमसीएच के जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन के मेंबर डॉक्टर रामचंद्र ने बताया था कि मांग पूरी होने तक जूनियर डॉक्टर काम का बहिष्कार करेंगे. 

150 से अधिक बेड संभालने की नहीं है क्षमता

उन्होंने कहा था, "  संसाधनों की कमी और मरीजों के परिजनों का हंगामा एक दूसरे से संबंधित हैं. संसाधनों और मैन पावर की कमी की वजह से इलाज में दिक्कत आती है, मरीजों की मौत होती है, जिसके बाद मृतक के परिजन डॉक्टरों के साथ बदसलूकी करते हैं. ऐसे में जब तक कमियों को पूरा नहीं किया जाएगा, ऐसी घटनाएं होती रहेंगी. मैन पावर की कमी और डॉक्टरों में तेजी फैल रहे संक्रमण की स्थिति में हम 150 से अधिक बेड संभालने की क्षमता नहीं रखते हैं." ऐसे में हमारी मांग है -

1. एमबीबीएस एग्जाम पोस्टपोन होने की वजह से 150 इन्टर्नस नहीं आए हैं, जिससे मैनपावर की कमी हो गई है, ऐसे में 150 नॉन एकेडमिक जेआर को एनएमसीएच में तैनात किया जाए. साथ ही पीएमसीएच के सीनियर रेजिडेंट और अस्सिटेंट प्रोफेसर, मेडिसिन और एनेस्थीसिया एक्सपर्ट्स को एनएमसीएच में प्रतिनियुक्त किया जाए. 

2. दूसरे सरकारी अस्पतालों में कोरोना मरीजों के लिए बेड बढ़ाई जाए.

3.  वार्ड के अंदर मरीजों के अटेंडेंट्स की एंट्री पर प्रतिबंध लगाया जाए. साथ ही अतिरिक्त वार्ड बॉय नियुक्त किए जाए, ताकि मरीजों का ख्याल रखा जा सके. नर्सेज की भी संख्या बढ़ाई जाए. 

4. अस्पताल परिसर के अंदर पैरामिलिट्री फ़ोर्स की प्रतिनियुक्त की जाए. 

5. बुधवार की सुबह जिन लोगों ने डॉक्टरों के साथ बदसलूकी की उनके खिलाफ़ कड़ी कार्रवाई की जाए.

यह भी पढ़ें -

बिहार: एक साल के लिए डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की बहाली, गृह विभाग ने जारी किया आदेश 

बिहार: कोरोना मरीजों के अंतिम संस्कार का खर्च उठाएगी सरकार, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Ration Card: बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर
बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
ICC और ECB पर भड़के बेन स्टोक्स? रिटायरमेंट VIDEO विवाद में दो शब्दों के जवाब से मचाई हलचल
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
यूपी चुनाव से पहले ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को दे दिया चैलेंज, बोले- 'इस जन्म में तो...'
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान? अटकलें तेज
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान?
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में हवलदार बनने का मौका, 31 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget