एक्सप्लोरर

बिहार: स्टाइपेंड की मांग को लेकर जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल जारी, मरीजों की जान पर आई आफत

पीएमसीएच के अधीक्षक और प्राचार्य ने जूनियर डॉक्टरों के 11 प्रतिनिधियों को बुलाकर वार्ता की और हड़ताल वापस लेने की बात कही, लेकिन वार्ता विफल रही

पटना : राज्य भर के मेडिकल कॉलेजों में जूनियर डॉक्टर स्टाइपेंड की मांग को लेकर हड़ताल पर है.जूनियर डॉक्टरों की इस हड़ताल में पीएमसीएच के इंर्टन डॉक्टर भी शामिल हो गए हैं. जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल से राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है.

कल (शनिवार)बड़ी संख्या में पीएमसीएच से मरीज बिना इलाज करा ही वापस लौट रहे थे तो वार्डों में भी वेड खाली होने लगे हैं. ओपीडी में मरीजों की संख्या घटकर आधी हो गई है, वहीं कई बड़े ऑपरेशन भी टाल दिए गए हैं इमरजेंसी से भी आए मरीज लौटने लगे हैं.

इस बीच पीएमसीएच के जूनियर डॉक्टरों को समझाने का प्रयास विफल साबित साबित हुआ. बताते चलें कि पीएमसीएच के अधीक्षक और प्राचार्य ने जूनियर डॉक्टरों के 11 प्रतिनिधियों को बुलाकर वार्ता की और हड़ताल वापस लेने की बात कही, लेकिन वार्ता विफल रही. हड़ताल के कारण राज्य के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में भर्ती मरीजों की जान पर आफत आ गई है.

हालांकि अब पीएमसीएच प्रशासन कड़ी कार्यवाही की चेतावनी भी दे रहा है लेकिन इस चेतावनी का कोई असर जूनियर डॉक्टरों पर होता नहीं दिख रहा. .उन्होंने बिना स्टाइपेंड वृद्धि के काम को वापस लौटने से साफ इनकार कर दिया है इस बीच मरीजों की फजीहत लगातार बढ़ती जा रही है.

पीएमसीएच और एनएमसीएच से लेकर सुबह के अधिकतर मेडिकल कॉलेजों में स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराती दिखी. पीएमसीएच में शुक्रवार से लेकर शनिवार दोपहर तक इमरजेंसी में इलाजरथ 10 मरीजों की मौत हो गई है. इसमें एक मरीज की मौत मेडिकल आईसीयू में, जबकि नौ की मौत टाटा वार्ड में हुई. वहीं एनएमसीएच की सेंट्रल इमरजेंसी में भर्ती 2 मरीजों की मौत भी हो गई और इस मौत के बाद उनके परिजनों ने जमकर हंगामा भी किया.

जूनियर डॉक्टर अपनी मांगों पर अड़े

जूनियर डॉक्टरों के इस हड़ताल को तोड़वाने के लिए स्वास्थ विभाग ने पीएमसीएच के अधीक्षक और प्राचार्य को आगे किया है. उन्होंने शनिवार दोपहर जूनियर डॉक्टरों से वार्ता की और हड़ताल वापस लेने की बात कही, लेकिन वार्ता विफल रही. अधीक्षक डॉ. बीके कारक ने बताया कि हमारी और जूनियर डॉक्टरों को प्रस्ताव दिया गया है कि अगर आप हड़ताल तोड़ते हैं तो आप की मांग को हम आगे स्वास्थ्य विभाग तक पहुंचाएंगे, जबकि जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर हरेंद्र कुमार ने बताया कि हमारी एक ही मांग है कि हमारे स्टाइपेंड को बढ़ाया जाए. इसे जनवरी 2020 से बढ़ाया जाना था, लेकिन अभी तक बढ़ाया नहीं गया है.

सिविल सर्जन कार्यालय से भेजे गए 18 डॉक्टरों ने पीएमसीएच में दिया योगदान

शनिवार को सिविल सर्जन कार्यालय से भेजे गए 18 डॉक्टरों ने भी पीएमसीएच में योगदान कर दिया है। इसके आने के बाद उम्मीद की जा रही है कि स्थिति कुछ बेहतर होगी और मरीजों की जान बचाने में मदद मिलेगी। डीएमसीएच परिसर में अब जूनियर डॉक्टरों ने टेंट लगाकर धरना देना शुरू कर दिया है. धरने में बैनर-पोस्टर के साथ भी अपनी मांगों को लेकर दिन भर बैठे रहे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव की हलचल तेज, आज नामांकन भरेंगे RJD और BJP उम्मीदवार, बड़े नेताओं की रहेगी मौजूदगी
बांकीपुर उपचुनाव की हलचल तेज, आज नामांकन भरेंगे RJD और BJP उम्मीदवार, बड़े नेताओं की रहेगी मौजूदगी
लालू परिवार का झगड़ा बढ़ा! रोहिणी आचार्य ने संजय यादव पर साधा निशाना, दी ये चुनौती
लालू परिवार का झगड़ा बढ़ा! रोहिणी आचार्य ने संजय यादव पर साधा निशाना, दी ये चुनौती
भरत तिवारी केस: दर्ज होंगे गवाहों के बयान, भेजा जाने लगा समन, रिटायर्ड जज बोले- 'जांच का पहला…'
भरत तिवारी केस: दर्ज होंगे गवाहों के बयान, भेजा जाने लगा समन, रिटायर्ड जज बोले- 'जांच का पहला…'
बिहार के 6 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, पटना में छाए काले बादल, मौसम को लेकर आया IMD का अपडेट
बिहार के 6 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, पटना में छाए काले बादल, मौसम को लेकर आया IMD का अपडेट

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
दिल्ली में स्कूलों के बाहर बेचा सिगरेट या गुटखा तो खैर नहीं, हाई कोर्ट ने लगाई रोक
दिल्ली में स्कूलों के बाहर बेचा सिगरेट या गुटखा तो खैर नहीं, हाई कोर्ट ने लगाई रोक
IND Vs ZIM T20 Series 2026: IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
Explained: PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में प्रम्बानन मंदिर घूमे, ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Video: 'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
Embed widget