एक्सप्लोरर

पांच महीने में मछलियों का बढ़ जाता है 1.5 किलो वजन, नालंदा में जीविका दीदियां ऐसे बन रहीं आत्मनिर्भर

जिले के 8 तालाबों में 55 स्वयं सहायता समूह SHG की जीविका दीदियां मत्स्य पालन कर रही हैं और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रही हैं. 10 लाख रुपये का शुद्ध मुनाफा हो रहा है.

Jeevika Didis In Nalanda: बिहार के नालंदा में महिलाओं के लिए रोजगार के नए अवसर तेजी से बढ़ रहे हैं. इसमें जीविका की अहम भूमिका है. मछली पालन के जरिए जीविका से जुड़ी महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त किया जा रहा है. पहले यह व्यवसाय पुरुष करते थे, लेकिन अब जीविका दीदियों ने इसे भी चुनौती देते हुए मत्स्य पालन में मजबूती से कम कर रही हैं.

10 लाख रुपये का शुद्ध मुनाफा 

जिले के 8 तालाबों में 55 स्वयं सहायता समूह SHG की जीविका दीदियां मत्स्य पालन कर रही हैं और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रही हैं. जीविका के पशुधन प्रबंधक राजीव कुमार ने बताया है कि पिछले दो वर्षों में जीविका दीदियों ने कुल 15 लाख रुपये की मछली बेची जिससे 10 लाख रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ है. मत्स्य पालन के इस सफल मॉडल को देखते हुए अगले वित्तीय वर्ष में 5 नए तालाबों के आवंटन के लिए विभाग को पत्र भेजा गया है.

अगर इन तालाबों का आवंटन हो जाता है तो इससे 25-30 और जीविका दीदियों को रोजगार का अवसर मिलेगा, जल जीवन हरियाली अभियान के तहत जिला प्रशासन के जरिए अमृत सरोवर योजना के अंतर्गत 54 तालाबों को चिह्नित किया गया था, इनमें से कई तालाबों पर अतिक्रमण किया गया था, जिसे हटाने की कार्रवाई की जा रही है. गिरियक प्रखंड में जीविका के ग्राम संगठनों को तीन तालाब आवंटित किए गए थे, लेकिन उनमें से दो तालाब ग्रामीणों ने अतिक्रमण कर लिए हैं.

प्रशासन जल्द ही इन तालाबों को अतिक्रमण मुक्त कर जीविका समूह को सौंपने की योजना बना रही है, ताकि महिलाएं मत्स्य पालन कर आर्थिक लाभ कमा सकें. जीविका दीदियों की मेहनत का नतीजा यह है कि सिर्फ 5 महीने में मछलियों का वजन 1.5 किलो से ज्यादा हो गया है. 150 से लेकर 200 रुपये प्रति किलो की दर से मछलियों की बिक्री कर रही हैं.

आर्थिक स्थिति में हो रहा सुधार

जीविका दीदियों ने बताया कि मछली पालन से जुड़ने के बाद उनके घर की आर्थिक स्थिति में काफी सुधार हुआ है, पहले उन्हें पैसों के लिए दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन अब वे खुद आत्मनिर्भर हो गई हैं. जीविका के डीपीएम संजय पासवान ने बताया कि महिलाएं मछली पालन में शानदार काम कर रही हैं. अब उन्हें तालाब में बत्तख पालन का भी अवसर दिया जाएगा. इसके लिए योजना बनाई जा रही है, जिससे उनकी आमदनी और बढ़ेगी.

ये भी पढ़ेंः महागठबंधन के गढ़ में 77 साल बाद पुल का शिलान्यास, नवादा में CM ने की विकास कार्यों की बौछार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
वंदे मातरम् विवाद: प्रशांत किशोर की दो टूक, 'BJP को सोनिया गांधी…'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
भूख हड़ताल पर बैठे पप्पू यादव, इन छात्रों के समर्थन में आए पूर्णिया सांसद
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना
'ड्रामा करते-करते अब...', PM मोदी-RSS पर सांसद पप्पू यादव ने साधा निशाना

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget