एक्सप्लोरर

Bihar Politics: जाति जनगणना को लेकर RSS की सहमती पर बोली जेडीयू- नीतीश कुमार तो ये हमेशा कहते आए हैं

Anjum Ara: जेडीयू प्रवक्ता अंजुम आरा ने कहा ने कहा कि नीतीश कुमार ने हमेशा कहा है कि जातीय गणना समाज को ऊपर उठाने के उद्देश्य से होना चाहिए ना कि राजनीतिक लाभ के लिए होना चाहिए.

JDU Supported RSS On Caste Census: आरएसएस ने सोमवार (2 सितंबर) को जाति जनगणना पर कहा कि हम लोगों ने पहले भी बोला है कि हमारे हिंदु धर्म में जाति और सम्प्रदाय बहुत संवेदनशील मामला है और इसको चुनाव से ऊपर उठकर गंभीरता के साथ इसको डील करना चाहिए.  सरकार अगर किसी एक कास्ट और कम्यूनिटी की बेहतरी के लिए कोई संख्या चाहती है तो लेना चाहिए. पहले भी लेती रही है. इसको चुनावी लाभ के लिए नहीं होना चाहिए. आरएसएस के बयान का जनता दल यूनाइटेड ने समर्थन किया है. जेडीयू प्रवक्ता अंजुम आरा ने कहा कि आरएसएस ने वही कहा है जो हमारे नेता नीतीश कुमार हमेशा से कहते रहे हैं.

जेडीयू ने किया आरएएस के बयान का समर्थन

प्रवक्ता अंजुम आरा ने कहा कि नीतीश कुमार ने हमेशा कहा है कि जातीय गणना समाज को ऊपर उठाने के उद्देश्य से होना चाहिए ना कि राजनीतिक लाभ के लिए होना चाहिए. राहुल गांधी जिस तरह से अभी जातीय गणना का मुद्दा उठा रहे हैं तो वह सिर्फ राजनीति कर रहे हैं. हमारे नेता नीतीश कुमार ने अब बिहार में यह कर के दिखा दिया है जो कि रोल मॉडल है. कांग्रेस शासित राज्यों में राहुल गांधी क्यों नहीं करवा रहे हैं. कर्नाटक में जातीय गणना हुआ है, लेकिन उसे धरातल पर क्यों नहीं लाया गया. क्यों नहीं सार्वजनिक किया जा रहा है, तो निश्चित तौर पर आरएसएस  ने जो जो कहा है वह सही है. कांग्रेस सिर्फ चुनावी मुद्दा इसे बनाना चाहती है.

जाति जनगणना को लेकर राजनीति गर्म

देश में इन दिनों जतियों को लेकर राजनीति गर्म है. चाहे, जाति जनगणना का मुद्दा हो, या आरक्षण का या फिर क्रिमी लेयर की बात हो. तमाम ऐसे मुद्दे हैं, जिन पर पक्ष और विपक्ष एक दूसरे पर वोट की राजनीति करने का आरोप लगा रहे हैं. हालांकि तमाम मुद्दों के अधार यही है कि गरिबों और वंचितों को कैसे मुख्य धारा में लाया जाए. कैसे उन्हें विकास के रास्ते पर आगे बढ़ाया जाए, जो देश के विकास के लिए भी जरूरी है. हालांकि जाति जनगणना कराने से इंकार आज तक किसी भी पार्टी ने नहीं किया, फिर भी बिहार को छोड़कर आज तक ये किसी भी राज्य में सही तरीके से नहीं हो सका. 

ये भी पढ़ेंः Bihar News: 'JDU छोड़ने का सवाल ही नहीं'- बोले चंद्रिका राय- नीतीश कुमार मेरे आदर्श

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget