एक्सप्लोरर

Bihar News: 'JDU छोड़ने का सवाल ही नहीं'- बोले चंद्रिका राय- नीतीश कुमार मेरे आदर्श

Chandrika Rai: चंद्रिका राय ने उस अटकलों पर विराम लगा दिया, जिसकी चर्चा बिहार के राजनीतिक गलियारे में थी कि चंद्रिका राय जेडीयू का दामन छोड़ेंगे. कहा मैं जेडीयू में हूं और आगे भी बना रहूंगा.

Former Ministers Chandrika Rai: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय दरोगा प्रसाद राय की 102 वीं जयंती पर पटना में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा के अलावा मंत्री मंगल पांडे, विजय चौधरी, विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव के साथ-साथ दरोगा प्रसाद राय के पुत्र और बिहार सरकार में पूर्व मंत्री रहे जेडीयू नेता चंद्रिका राय भी शामिल हुए.

पार्टी छोड़ने के सवाल पर क्या बोले चंद्रिका राय?

कार्यक्रम के बाद चंद्रिका राय ने उन अटकलों पर विराम लगा दिया, जिसकी चर्चा बिहार के राजनीतिक गलियारे में थी कि चंद्रिका राय जेडीयू का दामन छोड़ेंगे, लेकिन मीडिया से बातचीत में चंद्रिका राय ने जेडीयू छोड़ने की अटकलों को खारिज कर दिया और कहा कि नीतीश कुमार मेरे आदर्श हैं, पार्टी छोड़ने का सवाल ही नहीं है. बिहार की राजनीति में हलचल तब तेज हो गई है कि जनता दल यूनाइटेड (JDU) के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री चंद्रिका राय के पार्टी छोड़ने की अटकलें सामने आईं, लेकिन इन सभी अटकलों पर चंद्रिका राय ने खुद विराम लगाते हुए साफ-साफ कह दिया कि वो जेडीयू नहीं छोड़ रहे हैं.

चंद्रिका राय आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के समधी भी हैं, उन्होंने कहा, 'नीतीश कुमार मेरे आदर्श हैं और उनके नेतृत्व में काम करना मेरे लिए गर्व की बात है. उन्होंने  कहा कि वे जेडीयू के साथ पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं और पार्टी को मजबूत बनाने के लिए काम करते रहेंगे. चंद्रिका राय का यह बयान तब आया है जब राजनीतिक गलियारों में उनके जेडीयू छोड़ने की चर्चा जोरों पर थी. उनके इस स्पष्ट बयान से न केवल पार्टी के कार्यकर्ताओं को बल्कि विपक्ष को भी एक कड़ा संदेश गया है. राय के इस बयान से जेडीयू में उनके समर्थकों में उत्साह है और पार्टी नेतृत्व को भी राहत मिली है.

नीतीश कुमार ने कामों की तारीफ की 

उन्होंने कहा कि हमारे पिता और पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय दरोगा राय जी एक क्रांतिकारी नेता थे और उन्होंने बिहार में शिक्षा का अलग जगाने का काम किया था. वो हमेशा कहते रहते थे कि धन आए आता रहेगा, जाता रहेगा लेकिन तुम्हारे पास शिक्षा रहेगी तो वही तुम्हारी पूंजी रहेगी और यही वजह है कि हमने अपने पूरे परिवार को शिक्षा देने में कमी नहीं की. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी बिहार के लोगों को शिक्षित करने के लिए पूरा काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि हमारे परिवार से राजनीति में सिर्फ मैं ही हूं और कहीं से कोई ऐसी चर्चा नहीं है. मैं जेडीयू में हूं और आगे भी बना रहूंगा. बता दें कि ऐसी चर्चा हो रही है कि चंद्रिका प्रसाद राय अपने पूरे परिवार के साथ प्रशांत किशोर की पार्टी में जा सकते हैं, लेकिन आज उन्होंने इस पर विराम लगा दिया.

ये भी पढ़ेंः Bihar BJP Leader Murder: मुंगेर में बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या, शव के पास सोया रहा 4 साल का मासूम बेटा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़ी?
बांकीपुर उपचुनाव: BJP ने फिर कर दी बड़ी गलती! पहले टिकट काटा, अब नए कैंडिडेट के बायोडेटा में गड़बड़?
बांकीपुर से अभिषेक 'बंटी' के नाम वापस लेने पर बोली कांग्रेस, 'चारा घोटाले में उनके परिवार...'
बांकीपुर से अभिषेक 'बंटी' के नाम वापस लेने पर बोली कांग्रेस, 'चारा घोटाले में उनके परिवार...'
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
CM की कुर्सी से बगावत तक... बिहार, झारखंड और अब पंजाब, जानें- उन 3 नेताओं के बारे में जो अपनों के लिए बने मुसीबत
राम मंदिर चढ़ावा विवाद से सबक! बिहार के मंदिरों में दान गिनती होगी पारदर्शी, धार्मिक न्यास बोर्ड के सख्त सुरक्षा नियम
राम मंदिर चढ़ावा विवाद से सबक! बिहार के मंदिरों में दान गिनती होगी पारदर्शी, धार्मिक न्यास बोर्ड के सख्त सुरक्षा नियम

वीडियोज

Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive
'Lock Upp 2' में Shreya Kalra का दावा, Kushal Tandon और Shivangi Joshi के रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा
Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश
'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
IND vs ENG 5th T20 Playing 11: आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Parallel Universe पर रिसर्च कर रहा था 78 साल का शख्स, अचानक हुआ लापता; सोशल मीडिया पर गरमाई बहस 
Parallel Universe पर रिसर्च कर रहा था 78 साल का शख्स, अचानक हुआ लापता; सोशल मीडिया पर गरमाई बहस 
Embed widget