एक्सप्लोरर

28 जनवरी को जेडीयू के विधायक दल की बैठक, सांसदों को भी बुलाया, CM नीतीश लेंगे अंतिम फैसला?

Bihar Politics: सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू रविवार को बड़ी बैठक करने जा रही है. यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब बिहार में सत्ता परिवर्तन के संकेत मिल रहे हैं.

Bihar News: बिहार की सत्तारूढ़ पार्टी जनता दल-यूनाइटेड (JDU) के विधायकों की बैठक बुलाई गई है. यह बैठक 28 जनवरी को सुबह 10 बजे सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के आवास पर होगी. इस बैठक में जेडीयू के सांसद भी शामिल होंगे, उन्हें भी बुलाया गया है. सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में नीतीश कुमार अंतिम फैसला ले सकते हैं. बिहार में बड़ा परिवर्तन होने के संकेत साफ मिल रहे हैं. नीतीश कुमार और बीजेपी फिर एक साथ आकर सरकार का गठन कर सकते हैं. सूत्रों के मुताबिक, बस औपचारिक एलान होना बाकी रह गया है. सूत्रों ने ये भी बताया कि सीएम नीतीश कुमार ही होंगे और डिप्टी सीएम का पद सुशील कुमार मोदी को मिल सकता है. बिहार में एनडीए की सरकार में वो डिप्टी सीएम रह चुके हैं. सीएम नीतीश और सुशील मोदी के बीच मधुर संबंध माना जाता है.

कांग्रेस ने शनिवार को बुलाई बैठक

इस बीच, कांग्रेस के विधायक शनिवार (27 जनवरी) की बैठक बुलाई गई है. यह बैठक पूर्णिया में बुलाई गई है. पूर्णिया में होने वाली ये बैठक महत्वपूर्ण है. 29 जनवरी को राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पूर्णिया में ही होने वाली है. 29 जनवरी को राहुल गांधी की यात्रा बिहार में प्रवेश करने वाली है. इसमें नीतीश कुमार को शामिल होने का कांग्रेस ने न्योता दिया था लेकिन बाद में उन्होंने इसमें जाने से इनकार कर दिया. इसको भी संकेत माना गया कि नीतीश कुमार का महागठबंधन से मोहभंग हो चुका है.

आरजेडी खेमे में भी बड़ी हलचल

उधर, खबर है कि आरजेडी ने हम के नेता जीतन राम मांझी को सीएम बनने का ऑफर दिया है. हालांकि जीतन राम मांझी की ओर से इसको लेकर कोई बयान नहीं आया है लेकिन उनकी पार्टी के प्रवक्ता ने कहा कि अगर आरजेडी प्रधानमंत्री पद का भी ऑफर दे तो हम उनके साथ नहीं जाएंगे. जबकि आरजेडी सांसद मनोज झा ने दावा किया कि शाम तक सब कन्फ्युजन दूर हो जाएगा. सीएम नीतीश कुमार भी टीवी देख रहे हैं और वही इसे सॉल्व कर सकते हैं. जो संशय की बात की जा रही है, सीएम खुद उसका खंडन कर देंगे. 

ये भी पढ़ें- RJD ने जीतन राम मांझी को दिया बिहार के CM पद का ऑफर, HAM पार्टी ने क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
नालंदा: मरीज की मौत मामले में डॉक्टर की बढ़ी टेंशन! NHRC पहुंचे परिजन
नालंदा: मरीज की मौत मामले में डॉक्टर की बढ़ी टेंशन! NHRC पहुंचे परिजन
बिहार MLC चुनाव रद्द करने की मांग, कल है वोटिंग, फर्जी मतदाता से जुड़ा मामला
बिहार MLC चुनाव रद्द करने की मांग, कल है वोटिंग, फर्जी मतदाता से जुड़ा मामला
बिहार में शिक्षक को 98.12 लाख का फर्जी भुगतान, DEO और DPO सस्पेंड
बिहार में शिक्षक को 98.12 लाख का फर्जी भुगतान, DEO और DPO सस्पेंड

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जानवरों में पाया जाने वाला वायरस पहली बार इंसान में मिला, हुई मौत, WHO चीफ ने किया अलर्ट
जानवरों में पाया जाने वाला वायरस पहली बार इंसान में मिला, हुई मौत, WHO चीफ ने किया अलर्ट
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
Embed widget