एक्सप्लोरर

Bihar: पटना में JDU नेता सौरभ कुमार की गोली मारकर हत्या, लोगों ने पटना-गया रोड को किया जाम

Bihar Murder News: पटना में JDU नेता सौरभ कुमार की गोली मारकर हत्या, लोगों ने पटना-गया रोड को किया जाम

Patna Crime News: पटना के पुनपुन में जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के युवा नेता सौरभ की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. देर रात पुनपुन के बढ़ईया कोल शादी समारोह से आने के दौरान सौरभ की गोली मारकर हत्या की गई. इसके बाद आक्रोशित लोगों ने पटना-गया मार्ग को जाम कर दिया. पुलिस अभी तक हत्यारोपियों की पहचान नहीं कर पाई है. 

बिहार में जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के एक युवा नेता की बुधवार रात पटना में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी. बाइक पर सवार चार हमलावरों ने देर रात सौरभ कुमार पर उस समय गोलियां चला दी, जब वह अपने दोस्तों और परिवार के साथ एक शादी समारोह से लौट रहे थे.

 

जदयू नेता सौरभ कुमार की गोली मारकर हत्या मामले में मसौढ़ी के एसडीपीओ कन्हैया सिंह का कहना है, "सौरभ कुमार अपने दोस्तों के साथ शादी समारोह में शामिल होने आए थे. वहां से लौटते समय अज्ञात बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया. इस घटना में एक अन्य व्यक्ति मुनमुन कुमार को चोटें आई हैं. दोनों को  कंकड़बाग उमा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां जेडीयू नेता सौरभ कुमार की मृत्यु हो गई.

घायल शख्स अस्पताल में भर्ती

एसपी भरत सोनी के मुताबिक, "शादी समारोह से लौटते ही मोटरसाइकिल पर आए हमलावरों ने सौरभ कुमार पर गोलियां चला दी. घटना में एक अन्य व्यक्ति के भी घायल होने की सूचना है. घायल शख्स की हालत खतरे से बाहर है." घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

सिर और गर्दन में लगी गोली

पुलिस के अनुसार जानलेवा हमले में जेडीयू नेता सौरभ कुमार के सिर और गर्दन में गोली लगी. गोली लगने के बाद उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया. पुलिस हमलावरों तक पहुंचने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. एसपी भरत सोनी ने कहा कि वे राजनीति और व्यापारिक संबंधों सहित सभी कोणों की जांच कर रहे हैं.

सौरभ कुमार पर हमले के बाद गुस्साए जनता दल यूनाइटेड के समर्थक मौके पर जमा हो गए. जेडीयू कार्यकर्ताओं ने प्रशासन ने हत्या के मामले में सख्त और त्वरित कार्रवाई की मांग की. साथ ही कहा है कि पुलिस जल्द से जल्द हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर इस मामले का पर्दाफाश करे.

Bihar Weather Today: बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम? पटना, गया समेत इन जिलों में हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
बांकीपुर से हार के बाद नीरज सिन्हा से मिले BJP के मंत्री, बोले- 'प्रशांत किशोर एक…'
बांकीपुर से हार के बाद नीरज सिन्हा से मिले BJP के मंत्री, बोले- 'प्रशांत किशोर एक…'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget