एक्सप्लोरर

Bihar News: सिवान में NDA कार्यकर्ता सम्मेलन में भिड़े समर्थक, लगे नारे, गरमाया माहौल!

NDA Workers Conference: जेडीय बीजेपी के समर्थक जिंदाबाद के नारे लगाते हुए काफी जोश में आ गए और एक दूसरे से भीड़ गए. इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर माहौल गर्म हो गया.

सिवान जिले के सदर विधानसभा और दारौंदा विधानसभा में मंगलवार को एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया था. दारौंद विधानसभा क्षेत्र के दारौंदा ब्लॉक परिसर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में मंत्री मंगल पांडेय शामिल होने पहुंचे थे, जहां काफी गहमा-गहमी देखने को मिली.

दारौंदा विधानसभा में भिड़े एनडीए कार्यकर्ता

दारौंदा विधानसभा की पूर्व विधायक सह पूर्व सांसद कविता सिंह और उनके पति अजय सिंह समर्थकों के साथ सभा स्थल पर पहुंचे. उनके पहले दारौंदा के बीजेपी विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह भी अपने समर्थकों के साथ पहुंचे हुए थे. एक तरफ विधायक व्यास सिंह के समर्थक व्यास सिंह जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे तो दूसरी तरफ अजय सिंह–कविता सिंह के समर्थक अजय कविता जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे.

दोनों नेताओं के समर्थक जिंदाबाद के नारे लगाते लगाते काफी जोश में आ गए और एक दूसरे से भीड़ गए. इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर जेडीयू का झंडा और बीजेपी का झंडा लिए समर्थकों के भिड़ने से वहां माहौल गर्म हो गया. विधायक व्यास सिंह और अजय कविता सिंह के समर्थक इतने उत्साहित थे कि एक दूसरे से धक्का मुक्की करने लगे. दोनों नेताओं के समर्थकों की जब धक्का मुक्की शुरू हुई तब किसी ने इसका वीडियो बना लिया जो वायरल कर दिया. 

वायरल वीडियो में देखा जा सकते है कि किस तरह जेडीयू के कार्यकर्ता अजय सिंह जिंदाबाद के नारे लगाते नजर आ रहे हैं. वही दूसरी तरफ बीजेपी कार्यकर्ता व्यास सिंह जिंदाबाद के नारे लगाते नजर आ रहे हैं. तभी बीजेपी की टोपी पहने एक कार्यकर्ता जेडीयू खेमे में घुसता है इसके बाद जेडीयू कार्यकर्ता जेडीयू के झंडे को ही उस कार्यकर्ता के ऊपर मारने का प्रयास करते हैं, तब किसी तरह बीच बचाव कर मामले को वहां खत्म कराया जाता है.

अपने कार्यकर्ताओं को समझाते नजर आते नेता

वही विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह और अजय सिंह हाथ जोड़कर अपने कार्यकर्ता को समझाते नजर आते हैं. बता दें कि दारौंदा विधानसभा बनने के बाद पहली बार जेडीयू नेता अजय सिंह की मां जगमातो देवी यहां से विधायक बनीं. फिर जगमातो देवी के निधन के बाद ये सीट पर उपचुनाव होने वाले थे. इसमें पहले पितृपक्ष में ही जेडीयू नेता अजय सिंह ने कविता सिंह से शादी की और फिर कविता सिंह यहां से जेडीयू के टिकट पर चुनाव लड़कर विधायक बनी.

फिर सिवान लोकसभा से एनडीए की कविता सिंह प्रत्याशी बनी तब दारौंदा विधानसभा उपचुनाव में एनडीए प्रत्याशी बने अजय सिंह. वहीं बीजेपी नेता कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह बगावत कर निर्दलीय चुनाव में उतरे और जेडीयू के अजय सिंह को शिकस्त देते हुए यहां निर्दलीय विधायक बने और बाद में बीजेपी में शामिल हुए.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
बिहार MLC चुनाव: NDA के लिए अग्नि परीक्षा, महागठबंधन में मतभेद, क्या होगा?
बिहार MLC चुनाव: NDA के लिए अग्नि परीक्षा, महागठबंधन में मतभेद, क्या होगा?
'सब नकारे हुए लोग जा रहे हैं', इंडिया गठबंधन के मार्च पर उपेंद्र कुशवाहा का हमला
'सब नकारे हुए लोग जा रहे हैं', इंडिया गठबंधन के मार्च पर उपेंद्र कुशवाहा का हमला
'सद्दाम हुसैन भी नहीं बच पाया था', CEC विवाद के बीच RJD से बड़ा बयान
'सद्दाम हुसैन भी नहीं बच पाया था', CEC विवाद के बीच RJD से बड़ा बयान

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
Embed widget