एक्सप्लोरर

Bihar Protest: 'ये प्रदर्शन बिहार की जनता के साथ किए गए छल के खिलाफ है', कांग्रेस विधायक ने कहा- 'असफल है सरकार'

India Alliance: इंडिया गठबंधन के विरोध प्रदर्शन में एनडीए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई. नेताओं ने कहा कि 22 जुलाई से होने वाले विधानसभा सत्र में भी पुरजोर तरीके से सरकार से सवाल पूछे जाएंगे.

India Alliance Protest In Patna: अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार महागठबंधन के तमाम घटक दलों के नेता शनिवार (20 जून) को राजधानी पटना समेत प्रदेश के अन्य जिलों में सड़क पर उतरे. एक साथ एकत्र होने के बाद इन तमाम दलों के कार्यकर्ता इंकम टैक्स गोलंबर के पास एकत्र हुए. इस दौरान महागठबंधन के घटक दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नीतीश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस के विधायक शकील अहमद खान ने कहा कि इंडिया गठबंधन का ये विरोध प्रदर्शन बिहार की जनता के साथ किए गए छल के खिलाफ है. ये एक खराब सरकार प्रदर्शित हो रही है. 

सरकार पर शकील अहमद खान का निशाना

शकील अहमद खान ने कहा कि राज्य सरकार के कार्यों में गुणवत्ता से समझौता किया जा रहा है. लगातार पुल गिर रहे हैं. उनका यह भी कहना था कि राज्य सरकार ने 24 घंटे बिजली देने की बात कही थी, लेकिन आज बिजली कहीं नहीं है. किसान पानी के लिए परेशान हैं. खेत में पानी को वह नहीं पटा सकते हैं. राज्य में अपराध बढ़ा हुआ है. ये लोग डबल इंजन की सरकार कहते हैं, जो बिहार को आखिर स्पेशल पैकेज कब मिलेगा. राज्य में प्रति व्यक्ति आय क्यों नहीं बढ़ रही है. बेरोजगारी चरम पर है, लगातार पलायन हो रहा है.

कांग्रेस नेता ने कहा कि बड़ी-बड़ी यूनिवर्सिटी यहां बनाई जा रही हैं लेकिन वहां टीचर नहीं हैं. पांच हजार तो लेक्चर्र और प्रोफेसर की रिक्तियां हैं. यह ऐसे मुद्दे हैं जिन पर बिहार सरकार के फेल्योर के ऊपर हम सब बड़ी मुस्तादी के साथ आज प्रोटेस्ट कर रहे हैं. वहीं अपराध के मुद्दे पर शकील अहमद खान ने कहा कि ऐसा कोई आंकड़ा हमारे पास नहीं है. बिहार के सिलसिले में जो आंकड़ा पेश कर रहे हैं, यह इनका ही आंकड़ा है, जबकि हम लोग जमीन पर देख रहे हैं कि कहीं कोई सुनवाई नहीं है.

एफआइआर दर्ज करने में भी पैसे लग रहे हैं. अगर घर में चोरी हो जाए तो एफआइआर करने में पैसे लगते हैं. दो व्यक्तियों में झगड़ा हो जाए, अगर वह एफआइआर करने जाए तो भी पैसा लगता है. कौन सा लॉ एंड ऑर्डर है. किसी भी समस्या का समाधान नहीं है, पूर्व मंत्री के पिता की हत्या कर दी जाती है. इसलिए यह देखना पड़ेगा कि बिहार की जनता को सुख समृद्धि कैसे मिले. इसलिए इंडिया गठबंधन और हम सब लोगों ने आज प्रोटेस्ट किया है. आज बिहार के तमाम जिलों में यह प्रोटेस्ट हो रहा है. यह राज्य सरकार की घटिया रवैया के कारण हो रहा है.

विधानसभा सत्र के दौरान भी घेरने की चेतानवी

शकील अहमद खान ने यह भी कहा कि 22 जुलाई से विधानसभा का सत्र है. उसमें भी पुरजोर तरीके से यह बात उठेगी. कल हम लोगों की मीटिंग थी. तमाम दलों के साथ हम लोगों ने यह तय किया है कि सरकार हमारे सवाल का जवाब दे. अगर सही तरीके से जवाब देगी तो ठीक है, अगर टालने का प्रयास नहीं करेगी तो सदन भी चलेगा.  क्वेश्चन आंसर ऑवर में सवाल का जवाब देना पड़ेगा. बिहार की जनता जिस तरीके से परेशान है, उस परेशानी को दूर करने का इनको प्रयास करना ही पड़ेगा. मैं मानता हूं कि बिहार सरकार का इकबाल खत्म हो चुका है.

ये भी पढ़ेंः Bihar News: मानसून सत्र में सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष, लॉ एंड ऑर्डर पर जवाब मांगने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे नेता!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
तेज प्रताप यादव को पुलिस ने फिर हिरासत में लिया, मॉल में घूम रहे थे, वहीं से उठाया
'Gen Z पर अत्याचार करने वालों...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सांसद पप्पू यादव का बड़ा बयान
'Gen Z पर अत्याचार करने वालों...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सांसद पप्पू यादव का बड़ा बयान
Bankipur Bypoll: 'प्रशांत किशोर कोई फैक्टर नहीं', JDU एमएलसी संजय सिंह का बड़ा दावा
बांकीपुर उपचुनाव: 'प्रशांत किशोर कोई फैक्टर नहीं', JDU एमएलसी संजय सिंह का बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget