एक्सप्लोरर

बिहार: आरा में बदमाशों ने चेक पोस्ट पर बालू कंपनी के दो स्टाफ को मारी गोली

भोजपुर एसपी हरकिशोर राय ने बताया कि अभी कुछ क्लियर नहीं कहा जा सकता है. दो लोगों के पैर में गोली लगी है. गोली किसने चलाई, इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है. दोनों घायलों को साधारण चोट आई है.

आरा: बिहार के आरा जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र के बबुरा चेक पोस्ट पर बीती रात हथियारबंद बदमाशों ने ब्रोडर्सन (बालू) कंपनी के दो स्टाफ को गोली मार दी. घटना के बाद दोनों को घायल अवस्था में आरा सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज कराया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार घायलों में एक जिले के धोबहा ओपी क्षेत्र के अगरसंडा बेहरा गांव निवासी गुलाम मजीद का 21 वर्षीय बेटा गुलाम सफदर है. जबकि दूसरा जख्मी गड़हनी थाना क्षेत्र के गौरा गांव निवासी मो. सुलेमान का 38 वर्षीय बेटा नेसार अंसारी है.

चालान को लेकर हुआ था विवाद

घटना के संबंध में जख्मी नेसार अंसारी ने बताया कि वह दोनों ब्रॉडसर्न कंपनी में बबुरा चेक पोस्ट पर बालू चालान चेक करने का काम करते हैं. हर रोज की तरह सोमवार रात भी वे बबुरा चेक पोस्ट पर बालू लोडेड ट्रक का चालान चेक कर रहे थे. तभी कुछ बालू लदे ओवरलोडेड ट्रक बिना चालान के जा रहे थे. इसका जब उन्होंने विरोध किया तो 10 की संख्या में हथियारबंद लोग वहां आ धमके और जबरन ट्रक को पास कराने लगे.

इसी बात को लेकर हथियारबंद लोगों से कर्मियों की नोकझोंक हुई, जिसके बाद उन्होंने ने दोनों को गोली मार दी. बता दें कि जख्मी गुलाम सफदर को गोली दाहिने पैर के जांघ पर लगी है. जबकि दूसरे जख्मी नेसार अंसारी को बाएं पैर में घुटने से नीचे गोली लगी है.

एसपी ने कही ये बात

फिलहाल घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. इधर, घटना के संबंध में भोजपुर एसपी हरकिशोर राय ने बताया कि अभी कुछ क्लियर नहीं कहा जा सकता है. दो लोगों के पैर में गोली लगी है. गोली किसने चलाई, इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है. दोनों घायलों को साधारण चोट आई है.

यह भी पढ़ें -

इंटर की परीक्षा देने जा रहे छात्र को ट्रक ने कुचला, नाराज लोगों ने सड़क जाम कर किया हंगामा पश्चिम बंगाल के साथ मिशन असम की रूपरेखा तैयार करने में जुटी RJD, कल होगी अहम बैठक
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर: नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव भी हारे, कितने वोट मिले?
बांकीपुर: नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव भी हारे, कितने वोट मिले?
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
बांकीपुर उपचुनाव: कहां चूकी BJP? हार की 5 बड़ी वजहें
बांकीपुर उपचुनाव: कहां चूकी BJP? हार की 5 बड़ी वजहें

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget