एक्सप्लोरर

बिहार : कोरोना संबंधित जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर जारी करेगी सरकार

बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है. सरकार हालांकि सभी एहतियाती कदम उठा रही है. बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या 50,987 पहुंच गई है.

पटना: बिहार में अब कोरोना मरीजों या आम लोगों के लिए सरकार प्रत्येक जिले में टोल फ्री नंबर जारी करेगी. इस नंबर पर कोई भी व्यक्ति कोरोना से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकेगा. यहां 24 घंटे चिकित्सक तैनात रहेंगे. बिहार स्वास्थ्य विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह ने बताया कि सरकार ने सभी जिलों में टोल फ्री नंबर जारी करने का निर्णय लिया है. उन्होंने कहा, "प्रत्येक जिले में एक टोल फ्री नंबर होगा, जिसमें 10 हंटिंग लाइन होंगे, जहां चिकित्सक तथा टेलीफोन ऑपरेटर 24 घंटे उपलब्ध होंगे."

लोकेश कुमार सिंह ने कहा कि टोल फ्री नंबर पर कोई भी व्यक्ति फोन कर स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्राप्त कर सकता है. उन्होंने कहा कि जिले में एक स्थान पर पर्याप्त संख्या में एम्बुलेंस, स्वास्थ्यकर्मी, किट्स भी उपलब्ध रहेंगे जिससे ऐसे लोगों को आवश्यकता पड़ने पर एम्बुलेंस भेजकर लोगों को इलाज के लिए निर्धारित अस्पताल तक लाया जा सके.

लोकेश कुमार सिंह ने कहा कि अगले एक-दो दिनों में यह सेवा प्रारंभ कर दी जाएगी. इस सेवा के प्रारंभ होने के बाद अस्पताल पहुंचने में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं होगी.

देश में 16.95 लाख लोग संक्रमित

भारत में कोरोना का कहर जारी है. हर दिन के साथ मामले बढ़ते जा रहे हैं. देश में संक्रमितों की संख्या अब साढ़े 16 लाख के पार पहुंच गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अबतक 16 लाख 95 हजार 989 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं. इनमें से 36,511 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 10 लाख 94 हजार 374 लोग ठीक भी हुए हैं. भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 57,117 नए मामले सामने आए और 764 मौतें हुईं.

दुनिया में तीसरा सबसे प्रभावित देश कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का तीसरा सबसे प्रभावित देश है. अमेरिका, ब्राजील के बाद कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित भारत है. लेकिन अगर प्रति 10 लाख आबादी पर संक्रमित मामलों और मृत्युदर की बात करें तो अन्य देशों की तुलना में भारत की स्थिति बहुत बेहतर है. भारत से अधिक मामले अमेरिका (4,705,847), ब्राजील (2,666,298) में हैं. देश में कोरोना मामले बढ़ने की रफ्तार भी दुनिया में तीसरे नंबर पर बनी हुई है.

कोरोना अपडेट: देश में एक दिन में आए सबसे ज्यादा करीब 57  हजार से ज्यादा नए मामले, 16.95 लाख लोग संक्रमित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget