एक्सप्लोरर

Kuwait Building Fire: कुवैत की अल-मंगफ इमारत में लगी आग में गोपालगंज के दो लोगों की मौत, परिवार में कोहराम

Kuwait Building Fire: कुवैत के अल-मंगफ इमारत में लगी आग में गोपालगंज के मरने वालों श्रमिकों की संख्या दो पहुंच गई है. श्रम संसाधन विभाग और जिला प्रशासन ने शुक्रवार की शाम इसकी पुष्टी कर दी है.

Kuwait Building Fire: कुवैत की अल-मंगफ इमारत में लगी आग में 40 भारतीयों की मौत हो गई. इनमें गोपालगंज के रहने वाले शिव शंकर सिंह कुशवाहा ने भी दम तोड़ दिया. शिवशंकर सिंह कुशवाहा गोपालपुर थाना क्षेत्र के सपहां गांव स्व. रामधारी सिंह के 45 वर्षीय पुत्र हैं. वे पिछले एक दशक से कुवैत में रहकर कंपनी में फोरमेन के पद पर नौकरी कर रहे थे. हादसा के दिन भी वो अल-मंगफ इमारत में काम कर रहे थे. इसके अलावा गोपालगंज के ही श्रमिक अनिल गिरि की भी हादसे में मौत हो गई है. 

विशेष विमान से दिल्ली पहुंचा पार्थिव शरीर

कुवैत और भारत सरकार की पहल से वायु सेना की विशेष विमान से दोनों पार्थिव शरीर शुक्रवार को दिल्ली पहुंच गया है. शनिवार को पैतृक गांव में पार्थिव शरीर पहुंचने की सूचना है. मृतक शिवशंकर के साला अखिलेश कुमार सिंह पार्थिव शरीर को लेकर आ रहे हैं. इधर परिवार में मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. हादसे की खबर मिलने के बाद से घर में चूल्हा तक नहीं जला है. 

वहीं, घटना की खबर मिलने पर स्थानीय सीओ ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और सरकार की ओर से मिलने वाली मुआवजा राशि के बारे में जानकारी दी. केंद्र सरकार की ओर से मृतक के आश्रित को मुआवजा देने की घोषणा की गई है. वहीं, राज्य सरकार की ओर से श्रम संसाधन विभाग द्वारा मुआवजा राशि भी मिलने की बात कही. पीड़ित परिजन शनिवार को शव पहुंचने के इंतजार में हैं. 

कुवैत में हुई शिवशंकर सिंह की मौत ने पूरे परिवार को झंकझोर दिया है. मृतक की पत्नी निर्मला देवी और मां गनेशिया देवी बेसुध होकर पड़ी थीं. पत्नी अपने पति के और मां अपने बेटे के मौत की खबर सुनकर आहत थीं. वहीं, मृतक के दो बेटे मुकेश कुमार और अभिषेक कुमार भी अपने पिता को खोने के गम में डूबे हुए थे. आस-पास के लोग पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने में जुटे हुए थे. 

परिजनों ने बताया कि हादसे की जानकारी टीवी के जरिए जब परिवार वालों को हुई, तो पूरा घर परेशान हो उठा. इसके बाद उनके परिवार के सदस्यों ने फोन मिलाना शुरू किया. संपर्क नहीं हुआ, तो परिवार वालों ने उनके सहयोगियों को फोन किया, जिससे उन्हें शिवशंकर सिंह कुशवाहा की मौत की सूचना मिली. ये सुन सब सन्न हो गये. अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि उनके बहनोई के पार्थिव शरीर को लेकर सपहां लौट रहे हैं.

अग्निकांड के पहले वीडियो कॉल पर की थी बात

परिजनों ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से उन्हें जानकारी मिली है कि शनिवार को उनका शव सपहां आएगा. कुवैत में अग्निकांड होने से पहले वीडियो कॉल पर शिव शंकर सिंह कुशवाहा की आखिरी बार बात हुई. वीडियो कॉल पर बात करते हुए उन्होंने अपने परिवार में मां और पत्नी के बारे में पूछा. बेटों से बात करते हुए सभी का ठीक से ध्यान रखने को कहा था, लेकिन अगले दिन ही अग्निकांड हो गया और उसमें उनकी मौत हो गयी. परिवार को क्या पता था कि यह कॉल उनकी आखिरी कॉल होगा. 

वहीं, मृतक अनिल गिरि पंचदेवरी प्रखंड के बंकटिया टोला कली छापर के निवासी रघुनाथ गिरि के पुत्र हैं. परिजनों के मुताबिक अनिल गिरि के दो लड़के हैं. पुत्री 14 वर्ष की महक कुमारी और पुत्र मन्नत कुमार है. मृतक अनिल गिरि के भाई राजेश गिरि ने बताया कि अनिल गिरि का परिवार और उनकी पत्नी प्रियंका देवी हरियाणा में रहती हैं, लेकिन घटना की खबर मिलने के बाद पूरा परिवार गांव आ गया है. उन्होंने बताया कि दो साल पहले ही कुवैत में कमाने के लिए गए हुए थे. इसके पहले तीन साल रहकर गोालगंज आए हुए थे. मौत की खबर मिलने के बाद से पूरे परिवार में कोहराम मचा है. 

ये भी पढ़ेंः Kuwait Building Fire: कुवैत अग्निकांड में मारे गए बिहार के लोगों के लिए सीएम ने जताया दुख, परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 2100 बेटियों के लिए Good News, 2 लाख तक दे रही सम्राट सरकार
बिहार: 2100 बेटियों के लिए Good News, 2 लाख तक दे रही सम्राट सरकार
नेपाल में भूस्खलन के बीच बिहार में अलर्ट, गंडक नदी में बढ़ा पानी
नेपाल में भूस्खलन के बीच बिहार में अलर्ट, गंडक नदी में बढ़ा पानी
बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
बिहार: भागलपुर में बांध टूटने से गंगा का कहर, कई घर नदी में समाए
'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव
'जनरल डायर से बड़ा कुशासन', प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस के एक्शन पर भड़के पप्पू यादव

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget