एक्सप्लोरर

Gopalganj News: इंटर की छात्रा की मौत मामले में नया मोड़, बड़े पापा और चाचा पर हत्या का केस दर्ज

Gopalganj Inter Student Death Case: मामला कटेया थाना क्षेत्र के छोटकी अमेया गांव का है. रविवार को छात्रा का शव संदिग्ध परिस्थित में मिला था. अब मां ने शिकायत दर्ज कराई है.

Gopalganj News: गोपालगंज के कटेया थाना क्षेत्र के छोटकी अमेया गांव में इंटर की छात्रा रिया की हुई मौत के मामले में सोमवार (16 सितंबर) को नया मोड़ सामने आया है. बीते रविवार को उसका शव फंदे से लटका हुआ मिला था. आत्महत्या की आशंका जताई जा रही थी. अब उसकी मां ने सोमवार को थाने में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि रिया के बड़े पापा और चाचा ने उसकी हत्या की है.

रिया की मां विंध्यवासिनी देवी ने थाने में दिए आवेदन में कहा है कि उनकी बेटी (14-15 साल) रिया तिवारी उर्फ शगुन गोरखपुर में पढ़ती थी. 10 सितंबर की रात आठ बजे जेठ विजय तिवारी और देवर अजय तिवारी रिया को घर (छोटकी अमेया) लेकर आए थे. उसके बाद से बेटी साथ में थी. शनिवार की दोपहर तीन बजे विजय तिवारी और अजय तिवारी कहीं से घर पर आए. उस समय घर के दरवाजे पर ताला लगा था. चाबी महंत तिवारी नाम के व्यक्ति के पास रहता है. विजय तिवारी ने महंत को फोन कर बुलाया था. इसके बाद विजय और अजय घर में घुसे थे.

रिया की मां ने बताया आंखों देखा हाल

मां ने आवेदन में आगे कहा कि घर में जाने के बाद उनकी बेटी को जेठ और देवर दोनों ने बरामदे में बुलाया. फिर उसे दो-तीन चांटा मारा. इसके बाद बेटी को छत पर लेकर चले गए. कुछ ही देर में वह खुद छत पर पहुंच गईं. इसके बाद उन्होंने देखा कि कमरे का दरवाजा बंद है. दरवाजे के ऊपर से उन्होंने झांका तो देखा कि अजय तिवारी और विजय तिवारी उनकी बेटी के गर्दन में फंदा फंसाकर पंखा से लटका रहे हैं. शोर मचाया तो विजय तिवारी ने उनके सिर पर किसी जीच से वार किया जिससे वह बेहोश हो गईं. होश आने पर देखा कि उनकी बेटी के शव को सीढ़ी के रास्ते उतारकर वे लोग गाड़ी में लादकर गायब करने की नीयत से कहीं लेकर चले गए.

इस पूरे मामले में थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि मृत बच्ची की मां के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है. पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. घटना में शामिल आरोपितों को बहुत जल्द गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा.

यह भी पढ़ें- Bihar Crime News: बिहार में खैनी के लिए हत्या, बदमाशों ने पहले बेटे को पीटा फिर पिता को मारी गोली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET आंदोलन के छात्रों को सरकारी नौकरी और पेंशन, किसने किया ऐलान?
NEET आंदोलन के छात्रों को सरकारी नौकरी और पेंशन, किसने किया ऐलान?
Bankipur Bypoll 2026: बांकीपुर में प्रचार का आज अंतिम दिन, वोटिंग और रिजल्ट कब?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रचार का आज अंतिम दिन, वोटिंग और रिजल्ट कब?
दारोगा बनने से पहले थम गई सांस! दौड़ के दौरान गिरे युवक की मौत
दारोगा बनने से पहले थम गई सांस! दौड़ के दौरान गिरे युवक की मौत
रोहतास: तुतला भवानी धाम में वॉटरफॉल का तांडव, 15 श्रद्धालु फंसे!
रोहतास: तुतला भवानी धाम में वॉटरफॉल का तांडव, 15 श्रद्धालु फंसे!

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
NEET आंदोलन के छात्रों को सरकारी नौकरी और पेंशन, किसने किया ऐलान?
NEET आंदोलन के छात्रों को सरकारी नौकरी और पेंशन, किसने किया ऐलान?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का शेड्यूल, जानें कब और कहां होंगे मैच
भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का शेड्यूल, जानें कब और कहां होंगे मैच
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
Explained: क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
'हम उस देवी के बारे...' कंगना रनौत के गटर छाप वाले बयान पर बोली सपा
'हम उस देवी के बारे...' कंगना रनौत के गटर छाप वाले बयान पर बोली सपा
पप्पू यादव का बड़ा हमला, बोले- गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो
पप्पू यादव का बड़ा हमला, बोले- गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो
Embed widget