एक्सप्लोरर

पटना में पुलिस और अपराधियों की मुठभेड़, 3 घंटे तक हुई गोलीबारी, 2 लाख के इनामी सहित 3 गिरफ्तार

Patna News: पटना पुलिस जब अपराधी भरत शर्मा को गिरफ्तार करने पहुंची तो अपराधियों ने फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी कई राउंड फायरिंग की. पुलिस ने अपराधियों से 3 पिस्तौल भी बरामद की है.

Bihar News: बिहार पुलिस लगातार एक्शन मोड में नजर आ रही है. अपराधियों को गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है, कई अपराधियों का एनकाउंटर भी किया जा रहा है. इसी कड़ी में राजधानी पटना से 20 किलोमीटर दूर नौबतपुर इलाके में पटना पुलिस और अपराधियों के बीच 3 घंटे मुठभेड़ चली. जिसमें दोनों तरफ से कई राउंड गोलियां चली. इस दौरान पटना पुलिस को दो लाख के इनामी अपराधी भरत शर्मा और उसके दो साथियों को पकड़ने में कामयाबी मिली. 

घटना को लेकर जानकारी देते हुए पटना पश्चिम सिटी एसपी शरत आर एस ने बताया कि पटना पुलिस को सूचना मिली थी कि 2 लाख का इनामी कुख्यात अपराधी भरत शर्मा शेखपुरा गांव में अपने साथियों के साथ मौजूद है. जिसके बाद फुलवारी डीएसपी टू दीपक कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया, जिसमें नौबतपुर थानाध्यक्ष पिपलावा थानाध्यक्ष के अलावा पटना एसटीएफ की विशेष टीम भी शामिल थी.

2 लाख का इनामी और उसके साथी गिरफ्तार
शनिवार देर रात जब पटना पुलिस की टीम शेखपुरा गांव पहुंची और अपराधियों को गिरफ्तार करने की कोशिश की तो पुलिस की टीम पर अपराधियों ने फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस टीम ने भी कई राउंड फायरिंग की. जब अपराधियों की गोलियां खत्म हो गई तो उन्होंने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया. फिलहाल पटना पुलिस की टीम ने 2 लाख के इनामी अपराधी भरत शर्मा और उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया है. 

अपराधियों से हथियार भी बरामद
अपराधियों से तीन पिस्तौल भी बरामद किए गए हैं. आरोपियों के पास और भी हथियार होने की सूचना पुलिस को मिली है. पुलिस उनकी बरामदगी के लिए आरोपियों से पूछताछ कर रही है. पुलिस की गिरफ्त में आए भरत शर्मा के ऊपर पटना जिले समेत कई थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं. पटना पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी, आरोपी पर दो लाख रूपये का इनाम भी रखा गया था.

यह भी पढ़ें: पप्पू यादव ने जताई मुख्यमंत्री बनने की इच्छा, तेजस्वी और लालू यादव को लेकर कही ये बात

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार: पेट्रोल पीने से 2 साल के बच्चे की मौत, नाना-नानी के घर आया था घूमने
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार शिक्षक भर्ती: TRE-4 में किस विषय में कितने पद? BPSC ने बताया
बिहार BPSC TRE-4 का नोटिफिकशन जारी, कितने पदों पर होगी भर्ती? जानें
बिहार: प्रोटेस्ट के बीच सरकार का ऐलान, 32388 पदों पर होगी शिक्षक भर्ती
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट
बिहार में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, AK-47 कांड से चर्चा में आए सीवान SP शंट

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget