एक्सप्लोरर

Buxar News: बक्सर में गंगा खतरे के निशान से पार, एक घंटे में 1 सेंटीमीटर बढ़ रहा पानी, कई गांवों का संपर्क टूटा

Bihar News: जलस्तर में वृद्धि के चलते सबसे ज्यादा असर सिमरी प्रखंड के गांवों पर पड़ा है. डीएम का कहना है कि पानी का फैलाव जहां हो गया है वहां नाव का परिचालन प्रारंभ कर दिया गया है.

बक्सर में भी गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर चुका है. बीते सोमवार (04 अगस्त, 2025) के आंकड़ों पर नजर डालें तो गंगा का पानी 60.49 मीटर तक पहुंच गया, जबकि डेंजर लेवल 60.32 मीटर है. जलस्तर में प्रति घंटे एक सेंटीमीटर की रफ्तार से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. 

गंगा में पानी बढ़ने का सीधा असर उसकी सहायक नदी कर्मनाशा पर भी देखने को मिल रहा है. नदी उफान पर है और उसका पानी चौसा-मोहनिया मुख्य मार्ग तक पहुंच गया है, जिससे सड़क पर आवागमन बाधित हो गया है. बनारपुर गांव में घरों में पानी घुस चुका है. पानी इतना बढ़ गया है कि अब गांव से बाहर निकलने के लिए नाव ही सहारा है. बच्चों को स्कूल भेजना मुश्किल हो गया है.

मुख्य सड़क से टूटा इन गांवों का संपर्क

जलस्तर में वृद्धि के चलते सबसे ज्यादा असर सिमरी प्रखंड के गांवों पर पड़ा है. गंगौली, श्रीकांत राय का डेरा, बेनी लाल का डेरा, तवकल राय का डेरा, कोयला वीर बाबा का डेरा, दली का डेरा, लाल सिंह का डेरा, लक्ष्मी शंकर और रामदास राय का डेरा, इन सभी गांवों का संपर्क मुख्य सड़क से टूट गया है. ईटाढ़ी प्रखंड इलाके के अतरौना रोड पर पानी चढ़ गया है. कई गांव प्रभावित हैं, कई सौ एकड़ फसल भी बर्बाद हो गए.

अलर्ट मोड पर बक्सर जिला प्रशासन

जिला प्रशासन की ओर से प्रभावित इलाकों में नावों की व्यवस्था की जा रही है. एसडीआरएफ की टीम भी अलर्ट मोड पर है. बक्सर के जिलाधिकारी विद्यानंद सिंह ने कहा कि गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी हुई है. पानी खतरे के निशान को पार कर गया है. पानी का फैलाव जहां हो गया है वहां नाव का परिचालन प्रारंभ कर दिया गया है. लोगों को भी सचेत रहने के लिए अनुरोध किया गया है. 

ईटाढ़ी प्रखंड के अंचलाधिकारी संतोष कुमार ने कहा कि हम लोग निरीक्षण कर रहे हैं. दो-तीन दिन ऐसा ही बढ़ता रहा तो नाव की व्यवस्था भी करेंगे. चौकीदार और स्थानीय मुखिया के अलावा गोताखोर को सूचना दी जा रही है. अतरौना सड़क पर पानी चढ़ गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'
उपेंद्र कुशवाहा बनना चाहते हैं CM? नीतीश का नाम लेकर बोले- 'मैं जो…'
उपेंद्र कुशवाहा बनना चाहते हैं CM? नीतीश का नाम लेकर बोले- 'मैं जो…'
चीनी पर श्रवण कुमार बोले- 'सब डायबिटीज के शिकार हो रहे', विपक्ष भड़का
चीनी पर श्रवण कुमार बोले- 'सब डायबिटीज के शिकार हो रहे', विपक्ष भड़का

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget