एक्सप्लोरर

बिहार: वज्रपात की अलग-अलग घटनाओं में पांच लोगों की मौत, पांच गंभीर रूप से घायल 

चांदन सीओ प्रशांत शांडिल्य ने बताया कि वज्रपात के घटना में हुई लोगों की मौत की जानकारी आपदा प्रबंधन विभाग को दे दी गई है. दर्ज प्राथमिकी और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मुआवजे की राशी दी जाएगी.

बांका: बिहार के बांका जिले के चांदन, कटोरिया और अमरपुर थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर शनिवार की शाम करीब तीन बजे हुई वज्रपात की घटना में पांच लोगों की मौत हो गई. जबकि पांच लोगों के जख्मी होने की खबर है. जख्मी पांचों को प्राथमिक उपचार के बाद देवघर (झारखंड) रेफर कर दिया गया है.

जानकारी अनुसार वज्रपात की पहली घटना चांदन थाना क्षेत्र के बिरनिया पंचायत के लुरीटांड़ गांव में घटी. लुरीटांड़ गांव निवासी दीपक कुमार अपनी भाभी रेखा देवी और अपनी रिश्तेदार मुनमा देवी (60) के साथ गांव के बाहर खेत पर गए हुए थे. इस दौरान दोपहर में अचानक बारिश होने लगी, बारिश से बचने के लिए सभी लोग पास स्थित पेड़ के समीप चले गए. 

घर लौटने के दौरान हुआ हादसा

बारिश के कुछ थमने के बाद सभी अपने घर की ओर जाने लगे. इसी बीच वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में आने से दीपक (18 वर्ष) और उसकी भाभी रेखा देवी (30 वर्ष) की मौत हो गई. जबकि दीपक की रिश्तेदार जमुई के चकाई प्रखंड के फतेपुर गांव की मुनमा देवी (60 वर्ष) बुरी तरह से झुलस गई.

वज्रपात की दूसरी घटना चांदन थाना क्षेत्र के ही बिरनिया पंचायत के जमुनी गांव में हुई है. इस हादसे में पार्वती देवी (37), थालो देवी (50) तथा रूपा देवी (40) गंभीर रूप से जख्मी हो गई हैं. परिजनों द्वारा सभी को आनन फानन चांदन सीएचसी केंद्र लाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के क्रम में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने दो को मृत घोषित कर दिया. जबकि जख्मी हुए चार लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए देवघर (झारखंड) रेफर कर दिया गया है. चांदन थानाध्यक्ष रविशंकर ने बताया वज्रपात की चपेट में आकर मरे लोगों के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है.

मृतकों के परिजनों को मिलेगा मुआवजा 

वहीं, चांदन अंचलाधिकारी प्रशांत शांडिल्य ने बताया कि वज्रपात के घटना में हुई लोगों की मौत की जानकारी आपदा प्रबंधन विभाग को दे दी गई है. दर्ज प्राथमिकी और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रुपए दिए जाएंगे.

वज्रपात की तीसरी घटना जिले के कटोरिया थाना क्षेत्र के तुलसी वरण बहियार की है, जहां दरवेपट्टी गांव निवासी ढिवा मंडल का बेटा लालधारी (15) जो अपने खेत से हल-बैल लेकर घर जा रहा था, की वज्रपात की चपेट में आकर मौत हो गई. चौथी घटना इसी थाना क्षेत्र के खाड़ीपर गांव की है, जहां बहियार में वज्रपात की चपेट में आने से अशोक यादव (55) जख्मी हो गए हैं, जिन्हें कटोरिया रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद देवघर रेफर कर दिया गया है.

आंगनबाड़ी सेविका की मौत

वज्रपात की पांचवीं और छठी घटना जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांव में हुई. इस हादसे में एक बच्ची और एक महिला की मौत हो गई है. जानकारी अनुसार बाजा गांव निवासी राजू मांझी की बेटी राखी कुमारी (13) धान की रोपाई करने खेत पर गई अपनी मां गुड़िया देवी को खाना पहुंचाने जा रही थी. इसी क्रम में तेज बारिश एवं वज्रपात होने से उसकी मौत हो गई.

इधर, अमरपुर थाना क्षेत्र के ही कासपुर गांव में वज्रपात की चपेट में आने से सुभाष दास की पत्नी सह आंगनबाड़ी केंद्र की सहायिका लक्ष्मी देवी (24) की मौत हो गई है. मृतक के पति रोते हुए यह कह रहे थे कि अभी 2 महीने पूर्व पत्नी की आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका के पद पर बहाली हुई थी. घर में दो छोटे-छोटे बच्चों का परवरिश कौन करेगा? 

वहीं, वज्रपात की सातवीं घटना जिले के रजौन थाना क्षेत्र के कठचातर गांव में घटी. यहां एक विद्युत ट्रांसफॉर्मर पर वज्रपात होने से ट्रांसफॉर्मर जलने की खबर है. इससे गांव के तीन टोले अंधेरे में डूब गए हैं. जबकि यहां किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

इनपुट : (कुमुद रंजन राव)

यह भी पढ़ें -

Mandal Commission: JDU ने भी मंडल कमीशन की सिफारिशों को लागू करने की उठाई मांग, कही ये बात

पूजा करने मंदिर गई महिला की पुजारी ने की पिटाई, सिर के बालों को खींच कर जड़ा थप्पड़, वीडियो VIRAL

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बेगूसराय में दिव्यांग नाबालिग से दुष्कर्म, ग्रामीणों ने दो आरोपियों को पकड़ा
बेगूसराय में दिव्यांग नाबालिग से दुष्कर्म, ग्रामीणों ने दो आरोपियों को पकड़ा
'भारत को सोने का शेर बनाना है', सनातन धर्म सम्मेलन में बोले CM सम्राट चौधरी
'भारत को सोने का शेर बनाना है', सनातन धर्म सम्मेलन में बोले CM सम्राट चौधरी
खरगे के समर्थन में कांग्रेस, बिहार में बड़ा प्रदर्शन, दिल्ली जाएंगे 7 हजार कार्यकर्ता
खरगे के समर्थन में कांग्रेस, बिहार में बड़ा प्रदर्शन, दिल्ली जाएंगे 7 हजार कार्यकर्ता

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी! दोबारा चिट्ठी लिख बोले- लोकेशन बदल दें
राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी! दोबारा चिट्ठी लिख बोले- लोकेशन बदल दें
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget