एक्सप्लोरर

Bettiah Crime: बेतिया में पूर्व मुखिया हत्याकांड में सात लोगों पर FIR, बदमाशों ने मारी थी 19 गोलियां

Former Mukhiya Murder Case: 19 गोली लगने के बाद भी पूर्व मुखिया जितेंद्र सिंह राहगीरों से पुलिस को सूचना देने की गुहार लगाते रहे, लेकिन किसी ने भी उनकी मदद नहीं की.

FIR In contractor Murder Case: बेतिया में बीते 5 अगस्त को हुए ठेकेदार और पूर्व मुखिया हत्याकांड में सात लोगों पर एफआईआर दर्ज हुई है. मृतक जितेंद्र सिंह को 19 गोली मारी गई थी, पुराने विवाद को लेकर ये हत्या हुई थी. मुफस्सिल थानाध्यक्ष अभिराम सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी सीमा सिंह की शिकायत पर सात लोगों को नामजद किया गया है. 

दोस्त से मिलकर घर लौट रहे थे पूर्व मुखिया

मृतक जितेंद्र सिंह की पत्नी सीमा सिंह ने पुलिस में दिए गए बयान में बताया है कि 5 अगस्त को उनके पति जितेंद्र सिंह अपने दोस्त कामेश्वर पांडेय के क्रिश्चियन क्वार्टर स्थित घर गए थे. वहां से अपने घर बानुछापर देवनगर लौट रहे थे. जैसे ही रेलवे स्टेशन के पूर्वी गुमटी से पहले पुरानी भट्टी के पास पहुंचे थे कि पहले से घात लगाए अभिषेक राय, आशुतोष राय, भवानी सिंह, कमलेश्वर प्रसाद सिंह उर्फ केपी, अमित तिवारी उर्फ बाबा, विकास ठाकुर, संदीप पटेल ने मिलकर जितेंद्र सिंह के उपर अंधाधुन गोली चलानी शुरु कर दी.

जितेंद्र सिंह को 19 गोली मारी गई, वे लोग तब तक गोली चलाते रहे जब तक कि जितेंद्र सिंह की मौत ना हो गई. मृतक जितेंद्र सिंह की पत्नी ने बताया है कि उनके पति जितेंद्र सिंह का अभिषेक राय से पुराना विवाद चल रहा था. वर्ष 2002 में एक केस में उनके पति जितेंद्र सिंह गवाह थे, जिसमें अभिषेक राय के भाई आलिंद राय अभियुक्त था. वर्ष 2021 में जितेंद्र सिंह के पुत्र अभिजीत उर्फ रिशु को भी ठेकेदारी विवाद में अभिषेक राय ने चाकू मारकर जख्मी कर दिया था.

इसी केस की सुलह करने के लिए अभिषेक राय दबाव बना रहे था, लेकिन जितेंद्र सिंह ने सुलह नहीं की. सुलह करने के साथ ही साथ अभिषेक राय ने रंगदारी की मांग भी की थी. रंगदारी नहीं देने के कारण जान से मारने की धमकी भी दी गई थी. उसके बाद 5 अगस्त को  बेखौफ बदमाशों ने मझौलिया प्रखंड के महनागनी पंचायत के पूर्व मुखिया जितेंद्र सिंह को गोलियों से छलनि कर दिया.

रेल थाने से महज 200 मीटर दूर हुई थी घटना 

बता दें कि घटनास्थल से महज 200 मीटर की दूरी पर बेतिया रेल थाना है. जबकि 800 मीटर की दुरी पर मृतक का घर है और घटनास्थल के आस-पास दुकान भी है. इस के बावजूद बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया और असानी से फरार हो गए. किसी को भनक तक नहीं लगी. राहगीर भी सड़क किनारे घायल अवस्था में जितेंद्र सिंह को देखकर आते जाते रहे, लेकिन किसी ने उनको अस्पताल तक नहीं पहुंचाया. 

स्थानीय लोगों ने बताया कि 19 गोली लगने के बाद भी जितेंद्र सिंह राहगीरों से पुलिस को सूचना देने की गुहार लगाते रहे, लेकिन किसी ने भी उनकी मदद नहीं की, जिसके बाद वो खुद कुछ दूर तक चले और हिम्मत हार कर जमीन पर गिर पड़े. इसी बीच रास्ते से गुजर रहे एक बिजली ठेकेदार ने पुलिस को घटना की जानकारी दी. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर आनन-फानन में जितेंद्र सिंह को जीएमसीएच ले गई. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

ये भी पढ़ेंः Bihar Constable Recruitment Exam: जमुई में सिपाही भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थी डिवाइस के साथ पकड़ाया, दो संदिग्ध भी गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना में कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट, सिर फटा, गाड़ी के शीशे तोड़े, भारी बवाल
पटना में कांग्रेस और BJP के कार्यकर्ताओं में मारपीट, सिर फटा, गाड़ी के शीशे तोड़े, भारी बवाल
विधानसभा मानसून सत्र में बीजेपी विधायक ने अपने ही सरकार के मंत्री को चुनौती, कहा- 'आप मेरे साथ चलिए और..'
विधानसभा मानसून सत्र में बीजेपी विधायक ने अपने ही सरकार के मंत्री को चुनौती, कहा- 'आप मेरे साथ चलिए और..'
बिहार मानसून सत्र: सदन में गूंजा सोलर लाइट का मुद्दा, अपनी ही सरकार में घिर गए मंत्री दीपक प्रकाश
बिहार मानसून सत्र: सदन में गूंजा सोलर लाइट का मुद्दा, अपनी ही सरकार में घिर गए मंत्री दीपक प्रकाश
दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के बीच BJP को राहुल गांधी की सिक्योरिटी की चिंता, कह दी ये बड़ी बात
दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के बीच BJP को राहुल गांधी की सिक्योरिटी की चिंता, कह दी ये बड़ी बात

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
दिल्ली में प्रदर्शन के बीच CM योगी को याद आया CAA आंदोलन, कहा- दलितों-वंचितों, किसानों के बाद अब छात्रों को...
दिल्ली में प्रदर्शन के बीच CM योगी को याद आया CAA आंदोलन, कहा- दलितों-वंचितों, किसानों के बाद अब छात्रों को...
ICC ODI Rankings: सिर्फ एक रेटिंग अंक से नंबर-1 बनने से चूके शुभमन गिल, विराट-रोहित को बंपर फायदा; रूट भी टॉप-10 में
सिर्फ एक अंक से नंबर-1 बनने से चूके शुभमन गिल, विराट-रोहित को बंपर फायदा; रूट भी टॉप-10 में
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
Embed widget