एक्सप्लोरर

Bihar Constable Recruitment Exam: जमुई में सिपाही भर्ती परीक्षा में अभ्यर्थी डिवाइस के साथ पकड़ाया, दो संदिग्ध भी गिरफ्तार

Bihar Police Constable Exam: जमुई में सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान एक परीक्षार्थी डिवाइस के साथ पकड़ा गया. साथ ही एक कार से दो युवक भी गिरफ्तार हुए हैं, जिनसे पुलिस पूछताछ में जुटी है.

Bihar Police Constable Exam 2024: जमुई जिले में (7 अगस्त) को सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान सॉल्वर गैंग का खुलासा पुलिस ने किया है. जमुई पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के साथ एक परीक्षार्थी समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है. बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा के पहले दिन ही जमुई टाउन थाना पुलिस ने शहर के केकेएम कॉलेज केंद्र के बाहर दो लोगों को संदिग्ध अवस्था में हिरासत में लिया. वहीं +2 हाईस्कूल से परीक्षा के दौरान कदाचार करते हुए इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के साथ एक परीक्षार्थी को गिरफ्तार किया गया.

संदिग्ध कार से दो युवक गिरफ्तार

इसमें से परीक्षार्थी की पहचान शुभराज के रूप में की गई है जो की नवादा जिले का रहने वाला है. इसके बाद जमुई पुलिस के कान खड़े हो गए और पुलिस हरकत में आई. शुभराज की निशानदेही पर केकेएम कॉलेज के समीप से एक संदिग्ध कार से दो और युवकों को कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस और वॉकी टॉकी के साथ पकड़ गया. गिरफ्तार आरोपी में एक की पहचान की अंकित कुमार जो की नवादा जिले का रहने वाला है और दूसरा आरोपी कपिल कुमार गया जिले का रहना वाला है.

बताया यह भी जा रहा है की इसी गैंग में शामिल एक और युवक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में जमुई पुलिस छापेमारी कर रही है. जानकारी के अनुसार बीपीएससी परीक्षा में भी इस साल्वर गैंग गिरोह के सदस्यों ने प्रश्न पत्र लीक किया था. उसके बाद पूरे देश में काफी बवाल मचा और इसके बाद राज्य और केंद्र सरकार ने प्रवेश परीक्षा को सख्त करने का निर्देश दिया.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

परीक्षा को लेकर 2 दिन पहले से ही एसडीओ और एसडीपीओ ने शहर के निजी कोचिंग सेंटर एवं होटल मैं छापेमारी अभियान भी चलाया था. कोई भी गिरफ्तारी नहीं हुई थी. ऐसे में फिर से बिहार में सॉल्वर गैंग की सक्रियता बिहार सरकार को सवालों के घेरे में खड़ा करती है, हालांकि जमुई में इस घटना को छोड़कर शांतिपूर्ण तरीके से सिपाही भर्ती परीक्षा संपन्न करा ली गई. वहीं टाउन थाना अध्यक्ष ने बताया कि तीन लोगों को पकड़ा गया है, उनमें एक अभ्यर्थी परीक्षा के दौरान डिवाइस यूज करता हुआ पकड़ा गया. 

ये भी पढ़ेंः Bihar Police Constable Exam: 9 लाख दीजिए... बन जाइए सिपाही, कैमूर से बड़ी गिरफ्तारी, नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: MLC चुनाव से पहले सरकार की शिक्षकों को सौगात, अनुदान राशि जारी
बिहार: MLC चुनाव से पहले सरकार की शिक्षकों को सौगात, अनुदान राशि जारी
सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'
सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'
बिहार: विपक्ष के विरोध पर BJP का पलटवार, चलाएगी 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान
बिहार: विपक्ष के विरोध पर BJP का पलटवार, चलाएगी 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान
बेगूसराय: दारोगा ने महिला डांसर को मारा थप्पड़, पिस्टल लहराई, मची अफरा-तफरी
बेगूसराय: दारोगा ने महिला डांसर को मारा थप्पड़, पिस्टल लहराई, मची अफरा-तफरी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget