एक्सप्लोरर

बिहार: केंद्र सरकार का फरमान, गाड़ियों में फास्टैग नहीं है तो लगेगा दोगुना टोल

केंद्र सरकार ने फरमान जारी कर दिया है जो एक जनवरी से लागू हो जाएगा. केन्द्र सरकार के आदेशानुसार अगर आपने फास्टैग नहीं लगवाए हैं तो फिर आपको नकद देने पर दोगुना टोल चुकाना पड़ेगा.

पटना : एन एच पर सफर करने वालों के लिए एक अहम खबर कि एनएच पर गुजरने से पहले अपनी गाड़ियों में फास्टैग लगवा लें वरना एक जनवरी से तय टोल से दोगुना पैसा देना पड़ेगा. केंद्र सरकार ने फरमान जारी कर दिया है जो एक जनवरी से लागू हो जाएगा. केन्द्र सरकार के आदेशानुसार अगर आपने फास्टैग नहीं लगवाए हैं तो फिर आपको नकद देने पर दोगुना टोल चुकाना पड़ेगा. बिहार की बात करें तो अभी तक 70 फीसदी लोगों की गाड़ियों में हीं फास्टैग लग हैं.अभी भी 30 फीसदी लोगों को इस दंड से गुजरना पड़ सकता है.

एनएचएआई के अधिकारियों की माने तो आगामी जनवरी से बिहार के सभी टोल प्लाजा पर मात्र एक काउंटर ही नकदी के लिए होंगे बाकी काउंटर उन गाड़ियों के लिए होगा, जिसमें फास्टैग लगे हुए हैं. जिन लोगों ने अपनी गाड़ियों में फास्टैग नहीं लगवाए हैं उन्हें नकदी देकर टोल प्लाजा से गुजरना होगा. चूंकि नकदी के लिए एक ही काउंटर होगा. ऐसे में जाम की समस्या भी होगी, साथ ही तय राशि से दोगुना पैसा भी देना पड़ेगा.

फास्टैग की खरीददारी की ऑलाइन सुविधा

अब अगर आप अपनी गाड़ियों के लिए फास्टैग की खरीदारी के लिए परेशान हैं तो आपकी परेशानी का हल ये है कि अब आप घर बैठे पेटीएम या अमेजन से ही इसकी खरीदारी कर सकते है इसके अलावा बिहार के सभी टोल प्लाजा केंद्रों पर ही फास्टैग के लिए विक्रय केंद्र भी खुले हुए हैं, साथ ही एसबीआई सहित अन्य बैंकों के माध्यम से भी इसकी खरीदारी की जा सकती है .इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम या हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के पेट्रोल पंपों पर भी फास्टैग उपलब्ध है. इसके अलावा एनएचएआई की माई फास्ट ऐप से भी इसकी खरीदारी की जा सकती है.

फास्टैग की खरीददारी के लिए चाहिए ये कागजात

फास्टैग की खरीदारी के लिए आपके पास गाड़ी का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, ऑनर बुक, केवाईसी में पहचान व पत्राचार के कागजात होने चाहिए. खरीदारी के बाद चेक, क्रडिट या डेबिट कार्ड, आरटीजीएस के जरिए ऑनलाइन रिचार्ज किया जा सकता है। .एक बार में कम से कम 100 रुपए और अधिकतम एक लाख से इसे रिचार्ज कराया जा सकता है. बैंक के बचत खाता से भी फास्ट टैग को जोड़ा जा सकता है. पैसा कम होने पर उसका एसएमएस आएगा ताकि उसे रिचार्ज करा सकें फास्टैग से जुड़ने का शुल्क 200 रुपए है. अलग-अलग गाड़ी के अनुसार कुछ सिक्यूरिटी मनी भी देनी होगी जो खाता बंद करते समय वापस कर दी जाएगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Ration Card: बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर
बिहार में एक करोड़ नया राशन कार्ड बनेगा, CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पढ़ें काम की खबर

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget