एक्सप्लोरर

बिहार चुनाव: इस पार्टी के साथ मुकेश सहनी की बातचीत फाइनल, आज कर सकते हैं गठबंधन का एलान

3 अक्टूबर को मुकेश सहनी ने महागठबंधन छोड़ने का एलान किया था. उन्होंने आरजेडी पर पीठ में खंजर घोंपने का आरोप लगाया था.

पटना: मुकेश सहनी अपनी पार्टी वीआईपी का बीजेपी के साथ आज गठबंधन का एलान कर सकते हैं. सूत्रों के मुताबिक, मुकेश सहनी ने दिल्ली में बीजेपी के बड़े नेताओं से मुलाकात कर बात तय की है. बता दें कि 3 अक्टूबर को मुकेश सहनी ने महागठबंधन को झटका देते हुए अलग होने का एलान कर दिया. खास बात ये रही कि ये एलान उन्होंने महागठबंधन के नेताओं की उपस्थिति में किया था. उनका निशाना खास तौर पर आरजेडी पर रहा.

मुकेश सहनी ने आरजेडी पर अति पिछड़ों की पीठ में खंजर घोंपने का आरोप लगाते हुए कहा था कि अति पिछड़ा समाज से होने की वजह से आरजेडी ने उन्हें धोखा दिया. इस समुदाय के लोग चुनाव में इसका जवाब देंगे.

दरअसल, शनिवार की शाम पटना में बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के लिए महागठबंधन में सीटों के बंटवारे के बारे में ऐलान हुआ था. इस दौरान तेजस्वी यादव ने बताया कि कांग्रेस 70 सीटों पर, आरजेडी 144 सीटों पर और वाम पार्टियां 29 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. इसके साथ ही उन्होंने बताया था कि आरजेडी के कोटे की सीटों में से विकासशील इंसान पार्टी और झारखंड मुक्ति मोर्चा को सीटें दी जाएंगी.

संवाददाता सम्मेलन में अपनी पार्टी के लिए सीटों का एलान नहीं होने से मुकेश सहनी नाराज हो गए. इसके बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ही खुद के महागठबंधन से अलग होने का एलान कर दिया. पार्टी के कार्यकर्ता नारेबाजी करने लगे. थोड़ी देर के लिए वहां हंगामा मच गया.

जीतन राम मांझी की हम, उपेंद्र कुशवाहा की आरएलपी के बाद वीआईपी महागठबंधन से अलग होने वाली तीसरी पार्टी है. पिछला लोकसभा चुनाव सभी ने  साथ लड़ा था लेकिन अब इन तीनों दलों के रास्ते अलग हो चुके हैं. मांझी जेडीयू से साथ चले गए हैं तो वहीं कुशवाहा बीएसपी के साथ गठबंधन में बतौर सीएम उम्मीदवार मैदान में उतरेंगे.

चिराग पासवान बोले- जनता नीतीश कुमार को अब CM बनते नहीं देखना चाहती, खुद की उम्मीदवारी पर दिया ये जवाब 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: SP-DSP समेत 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 49 इंस्पेक्टर का प्रमोशन
बिहार: SP-DSP समेत 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 49 इंस्पेक्टर का प्रमोशन
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों के लिए 5.32 लाख मतदाता करेंगे वोट, 7 पर महागठबंधन आमने-सामने
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों के लिए 5.32 लाख मतदाता करेंगे वोट, 7 पर महागठबंधन आमने-सामने
5 साल में पांच लाख छात्रों को AI की ट्रेनिंग देगी सम्राट सरकार, जानें पूरा प्लान
5 साल में पांच लाख छात्रों को AI की ट्रेनिंग देगी सम्राट सरकार, जानें पूरा प्लान

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget