एक्सप्लोरर

Bihar Elections ABP Opinion Poll: जानें बिहार की जनता ने किस नेता को बताया सीएम पद के लिए सबसे योग्य

चुनाव आयोग का कहना है कि बिहार विधानसभा चुनाव कोरोना महामारी के मौजूदा हालात में दुनियाभर में होने वाले सबसे बड़े चुनावों में से एक होंगे.

नई दिल्ली: बिहार चुनाव की तारीखो का ऐलान हो गया है.  सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) और संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) के पास जीत के अपने-अपने दावे हैं. इन दावों की असलियत जानने  और बिहार की जनता मूड को समझन के लिए एबीपी न्यूज़ और सी-वोटर ने एक ओपनियन पोल किया है.

एबीपी न्यूज़ और सी-वोटर ने अपने सर्वे में में यह सवाल भी लोगों से पूछा कि सीएम पद के लिए उनका सबसे पसंदीदा चेहरा कौन सा है. सबसे अधिक 30 प्रतिशत लोगों ने नीतीश कुमार के चेहरे पर भरोसा जताया.

इसके बाद नंबर आता है तेजस्वी यादव का जिन्हें 15.4% लोगों ने सीएम पद के लिए सबसे योग्य बताया. इसके बाद सुशील मोदी को 9.2%, राम विलास पासवान को 6.5%, उपेंद्र कुशवाहा को 5.1 %, गिरिराज सिंह को 6.2 %, तारिक अनवर को 2.1 %, लालू प्रसाद यादव को 8.3 %  लोगों ने सीएम पद के लिए सबसे पसंदीदा नेता बताया. वहीं 16.3 % लोगों ने अन्य को अपना पसंदीदा चेहरा बताया.

मुख्यमंत्री के तौर पर नीतीश कुमार का प्रदर्शन कैसा रहा? भले ही एनडीए को बहुमत मिलता दिख रहा है लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काम से आम लोग अधिक संतुष्ट नहीं दिखे. मुख्यमंत्री के तौर पर सीएम नीतीश कुमार का प्रदर्शन कैसा रहा? इस सवाल पर 27.6 प्रतिशत ने अच्छा कहा जबकि 27.2 प्रतिशत ने औसत बताया और 45.3 प्रतिशत लोगों ने खराब बताया.

बता दें  एबीपी न्यूज़ और सी-वोटर  ओपिनियन पोल के मुताबिक बिहार विधानसभा की 243 सीटों में 141 से 161 सीटें एनडीए के खाते में जाती हुई दिख रही हैं. यूपीए को 64 से 84 और अन्य को 13 से 23 सीटें मिलने का अनुमान है.

बिहार में तीन चरणों में होने हैं चुनाव

बता दें बिहार विधानसभा चुनाव कुल तीन चरणों में होंगे. पहले चरण में 16 जिलों के 71 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव होंगे. दूसरे चरण में कुल 17 जिलों के 94 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होंगे. तीसरे चरण में 15 जिलों के 78 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होंगे. पहले चरण का मतदान 28 अक्टूबर को होगा, दूसरे चरण का मतदान तीन नवंबर को और तीसरे चरण का सात नवंबर को होगा.

चुनाव आयोग का कहना है कि बिहार विधानसभा चुनाव कोरोना महामारी के मौजूदा हालात में दुनियाभर में होने वाले सबसे बड़े चुनावों में से एक होंगे. चुनाव में मतदान के लिए एक घंटे का समय बढ़ाया है. सुबह 7 से शाम छह बजे तक मतदान होगा. पहले शाम 5 बजे तक मतदान होता था. हालांकि, यह सुविधा नक्सल प्रभावित इलाकों में नहीं होगी.

यह भी पढ़ें:

Bihar Elections ABP Opinion Poll: बिहार में एक बार फिर नीतीश सरकार, सातवीं बार बन सकते हैं मुख्यमंत्री- सर्वे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

औरंगाबाद में दर्दनाक हादसा, ट्रक की टक्कर से टूर एंड ट्रेवल्स की बस पलटी, 15 घायल
औरंगाबाद में दर्दनाक हादसा, ट्रक की टक्कर से टूर एंड ट्रेवल्स की बस पलटी, 15 घायल
AK-47 से छात्रों पर चली थी गोली, अब राजभवन मार्च करेंगे तेजस्वी, बोले- 'बिहार की…'
AK-47 मामला: तेजस्वी करेंगे राजभवन मार्च, सम्राट सरकार को बताया निकम्मा!
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
अरुणाचल प्रदेश में LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- भारत के साथ सीमा पर हालात...
LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- 'भारत के साथ सब ठीक'
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
Embed widget