एक्सप्लोरर

Bihar Elections 2025: कभी कांग्रेस का गढ़, अब BJP का किला, बिहार की लौरिया विधानसभा सीट का सियासी सफर

Lauriya Assembly Seat: पश्चिम चंपारण के लौरिया विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक पृष्ठभूमि काफी समृद्ध रही है. उसका ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व भी उतना ही महत्वपूर्ण है.

पश्चिम चंपारण जिले में स्थित लौरिया विधानसभा क्षेत्र कभी कांग्रेस पार्टी का मजबूत गढ़ हुआ करता था, लेकिन समय के साथ यहां राजनीतिक समीकरण पूरी तरह बदल चुके हैं. 1957 से लेकर 2000 तक कांग्रेस ने इस सीट से कुल सात बार जीत दर्ज की थी. हालांकि 2000 के विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस की पकड़ इस सीट पर ढीली पड़ गई और इसके बाद से जेडीयू और भाजपा ने यहां लगातार दबदबा बनाए रखा.

परिसीमन के बाद सामान्य श्रेणी में शामिल

2010 में जरूर एक बार निर्दलीय उम्मीदवार विनय बिहारी ने जीत दर्ज की, लेकिन बाद में वे बीजेपी में शामिल हो गए और वर्तमान में भी लौरिया से बीजेपी के विधायक हैं. लौरिया विधानसभा क्षेत्र की राजनीतिक पृष्ठभूमि जितनी समृद्ध रही है, उसका ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व भी उतना ही महत्वपूर्ण है. यह क्षेत्र पहले अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित था, लेकिन 2008 में परिसीमन आयोग की सिफारिशों के बाद इसे सामान्य श्रेणी में शामिल किया गया.

चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, लौरिया विधानसभा क्षेत्र की कुल आबादी 4,40,557 है, जिसमें 2,34,543 पुरुष और 2,06,014 महिलाएं शामिल हैं। 1 जनवरी 2024 की अर्हता तिथि के अनुसार तैयार की गई प्रस्तावित अंतिम मतदाता सूची में कुल मतदाताओं की संख्या 2,62,111 है, जिनमें 1,38,157 पुरुष और 1,23,953 महिला मतदाता हैं.

लौरिया विधानसभा क्षेत्र में योगापट्टी सामुदायिक विकास खंड के साथ-साथ लौरिया प्रखंड की 17 ग्राम पंचायतें शामिल हैं। इनमें सिसवनिया, कटैया, मरहिया पकरी, मठिया, लौरिया, बेलवा लखनपुर, गोबरौरा, बहुअरवा, धोबनी धर्मपुर, धमौरा, दनियाल प्रसौना, साथी, सिंहपुर सतवरिया, बसंतपुर और बसवरिया परौतोला प्रमुख हैं.

लौरिया में सम्राट अशोक के बनाए विशाल स्तंभ

इतिहास की दृष्टि से लौरिया अत्यंत महत्वपूर्ण क्षेत्र रहा है. लौरिया प्रखंड के नंदनगढ़ में नंद वंश और चाणक्य के जरिए बनवाए गए महलों के अवशेष आज भी टीलेनुमा संरचना के रूप में मौजूद हैं. यह माना जाता है कि यह स्थल भगवान बुद्ध के अस्थि अवशेषों पर बने स्तूप का स्थान भी है.

नंदनगढ़ से मात्र एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित लौरिया में मौर्य सम्राट अशोक के जरिए स्थापित एक विशाल स्तंभ मौजूद है, जो लगभग 2300 वर्ष पुराना है. यह स्तंभ 35 फीट ऊंचा और लगभग 34 टन वजनी है, जिसका आधार 35 इंच तथा शीर्ष 22 इंच चौड़ा है.

ये भी पढ़ें: Nitish Kumar: ट्रैफिक डीएसपी और थानों को सीएम नीतीश का तोहफा, 71 पुलिस वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
बांकीपुर से हार के बाद नीरज सिन्हा से मिले BJP के मंत्री, बोले- 'प्रशांत किशोर एक…'
बांकीपुर से हार के बाद नीरज सिन्हा से मिले BJP के मंत्री, बोले- 'प्रशांत किशोर एक…'

वीडियोज

Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
5 साल के दौरान PM मोदी के विदेश दौरे में कितना खर्च? सरकार ने संसद में बताया
5 साल के दौरान PM मोदी के विदेश दौरे में कितना खर्च? सरकार ने संसद में बताया
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
Embed widget