एक्सप्लोरर

'देश के लोकतंत्र का खतरा...', बिहार इलेक्शन के रुझानों पर अशोक गहलोत ने EC पर लगाए गंभीर आरोप

Bihar Election Results 2025: कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा कि चुनाव आयोग जिस तरह का व्यवहार कर रहा है उससे देश के लोकतंत्र को खतरा पैदा हो गया है, चुनाव आयोग मूकदर्शक बना हुआ हैं.

बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए प्रचंड बहुमत के साथ वापसी करती दिख रही हैं. अभी तक बिहार को लेकर जो आंकड़े सामने आए हैं उनसे कांग्रेस समेत महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है. इन नतीजों को लेकर कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चुनाव आयोग की भूमिका पर गंभीर सवाल उठाए हैं. 

अशोक गहलोत ने दावा किया कि चुनाव आयोग जिस तरह का व्यवहार कर रहा है उससे देश के लोकतंत्र को खतरा पैदा हो गया है. चुनाव के बीच में लोगों को पैसे बांटे जा रहे हैं और चुनाव आयोग मूकदर्शक बना हुआ हैं. अगर आप निष्पक्ष चुनाव नहीं कराते हैं तो ये भी वोट चोरी है. 

कांग्रेस नेता ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

बिहार चुनाव के नतीजों पर कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा कि "जीत हार की बात छोड़ दीजिए अब तो इस पर बात होनी चाहिए कि देश में लोकतंत्र खतरे में है. जो हालात महाराष्ट्र में बने थे वहीं हालात यहां बने हैं. एकतरफा जीत, सारी पार्टियां साफ हो रही हैं. जिस रूप में ये धनबल का इस्तेमाल करते हैं आप और हम कल्पना भी नहीं कर सकते. 

ये लोग कितने उम्मीदवारों को पैसे देते हैं पैसे बांटते हैं ये सब कल्पना से बाहर है. चुनाव आयोग मूकदर्शक बना है, इनका साथ दे रहा हैं..वोट चोरी का मतलब सिर्फ लिस्ट में गड़बड़ी नहीं है अगर आप निष्पक्ष चुनाव नहीं कराते, चुप रहते हैं तो भी वो वोट चोरी है. एक तरफा सत्ता पक्ष का साथ दोंगे तो वो भी वोट चोरी है. वोट चोरी की मतलब आप किसी एक पार्टी को बेईमानी से जिता रहे हैं." 

महिलाओं के खाते में पैसे भेजने का आरोप

कांग्रेस नेता ने कहा कि अगर चुनाव आयोग का यही रवैया रहेगा तो चुनाव निष्पक्ष कैसे होंगे. एसआईआर बुरा नहीं है लेकिन, लोकतंत्र के लिए वोटर लिस्ट सही बनना जरूरी है. चुनाव आयोग पर जो भरोसा था उसे तोड़ दिया गया है.

बिहार में 1.35 करोड़ महिलाओं के खाते में दस हजार रुपये गए. मुझे आश्चर्य हो रहा है कि चुनाव आयोग को क्या हो गया है. चुनाव का प्रचार शुरू हो गया वोटिंग हो रही है उससे पहले भी आप पैसे बांट रहे हो. 

नेता प्रतिपक्ष कुछ कहते हैं तो आयोग जैसे जवाब देते हैं हमें तो शर्म आती है कि देश के अंदर जहां दुनिया भर में यहां लोकतंत्र की तारीफ़ होती थी. वहां का चुनाव आयोग इस तरह का व्यवहार कर रहा है ये बहुत दुर्भाग्य पूर्ण है और निंदा करने के लायक है. 

बिहार में हार की जिम्मेदार NDA नहीं कोई और? सपा चीफ अखिलेश यादव ने यह क्या कह दिया!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: भजनलाल सरकार ने घटाई RLP प्रमुख हनुमान बेनीवाल की सुरक्षा, बोले- 'मैंने कभी भी...'
राजस्थान: भजनलाल सरकार ने घटाई RLP प्रमुख हनुमान बेनीवाल की सुरक्षा, बोले- 'मैंने कभी भी...'
भीलवाड़ा में पंच धुना अग्नि तप का आरंभ, नौतपा के प्रकोप को कम करने के लिए 9 दिवसीय तपस्या कर रहे साधु
भीलवाड़ा में पंच धुना अग्नि तप का आरंभ, नौतपा के प्रकोप को कम करने के लिए 9 दिवसीय तपस्या कर रहे साधु
Kota News: कोटा में बंदर का आतंक, पड़ोसी की मदद करने गए अधिकारी को काटा, पैर का मांस तक नोचा
कोटा में बंदर का आतंक, पड़ोसी की मदद करने गए अधिकारी को काटा, पैर का मांस तक नोचा
NEET छात्र सुसाइड: पीड़ित परिवार और राहुल गांधी की मुलाकात को लेकर BJP ने घेरा, क्या बोली NSUI
NEET छात्र सुसाइड: पीड़ित परिवार और राहुल गांधी की मुलाकात को लेकर BJP ने घेरा, क्या बोली NSUI

वीडियोज

Karnataka CM : CLP मीटिंग से ठीक पहले DK Shivakumar के हाथ से फिसली बाजी? | Siddaramaiah | Breaking
Sansani | Crime News: जम्मू की 'सोशल मीडिया क्वीन' ने लाइव वीडियो में खाया जहर!
Delhi Hauz Khas AC Blast: AC ब्लास्ट से हड़कंप, रिटायर्ड IAS अधिकारी की दर्दनाक मौत!!
Bageshwar Baba on Fuel Saving | Janhit: पकड़ी गई बाबा की चोरी! | Dhirendra Krishna Shastri
Hamirpur Bridge Collapse News : पुल है या पत्ता..हवा से ही गिर गया? | CM Yogi | BJP | UP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका-ईरान युद्ध के बाद भारत के कितने जहाज होर्मुज से गुजरे और कितने फंसे? सामने आई पूरी डिटेल 
अमेरिका-ईरान युद्ध के बाद भारत के कितने जहाज होर्मुज से गुजरे और कितने फंसे? सामने आई डिटेल 
वाराणसी: नौतपा में बारिश ने बदल दिया पूर्वांचल के मौसम का मिजाज, 13 डिग्री तक लुढ़का पारा
वाराणसी: नौतपा में बारिश ने बदल दिया पूर्वांचल के मौसम का मिजाज, 13 डिग्री तक लुढ़का पारा
GT vs RR: शुभमन गिल ने बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड, IPL इतिहास में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने
शुभमन गिल ने बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड, IPL इतिहास में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने
Alpha New Release Date: अब फिर बदली आलिया भट्ट की 'अल्फा' का रिलीज डेट? जानें- किस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक
फिर बदली आलिया भट्ट की 'अल्फा' का रिलीज डेट? जानें- किस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक
ईरान के साथ डील का ट्रंप ने किया रिव्यू, सिचुएशन रूम में 2 घंटे चली बैठक, होर्मुज-न्यूक्लियर पर बन गई बात?
ईरान के साथ डील का ट्रंप ने किया रिव्यू, सिचुएशन रूम में 2 घंटे चली बैठक, होर्मुज-न्यूक्लियर पर बन गई बात?
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
राजस्थान: भजनलाल सरकार ने घटाई RLP प्रमुख हनुमान बेनीवाल की सुरक्षा, बोले- 'मैंने कभी भी...'
राजस्थान: भजनलाल सरकार ने घटाई RLP प्रमुख हनुमान बेनीवाल की सुरक्षा, बोले- 'मैंने कभी भी...'
गरीब बच्चों के लिए बड़ी राहत, सरकार दे रही हर साल 12 हजार की स्कॉलरशिप, जानिए कैसे मिलेगा फायदा
गरीब बच्चों के लिए बड़ी राहत, सरकार दे रही हर साल 12 हजार की स्कॉलरशिप, जानिए कैसे मिलेगा फायदा
Embed widget