एक्सप्लोरर

बिहार चुनाव: राहुल गांधी ने इस नेता को बताया अपना गुरु, कहा- इन्होंने राजनीति के बारे में बहुत कुछ सिखाया

शरद यादव की बीमारी का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि उनकी राजनीति गरीबों की राजनीति है. उन्होंने बताया कि आंध्र प्रदेश में शरद यादव से उनकी मुलकात हुई थी.

मधेपुरा: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर अमीरों के लिए सरकार चलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि इन दोनों ने अरबपतियों को आजादी दी और किसानों व गरीबों को गुलाम बनाया. उन्होंने समाजवादी नेता शरद यादव को राजनीति का गुरु बताते हुए सुभषिनी यादव को बिहारीगंज से जिताने की अपील की.

शरद यादव की बीमारी का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि उनकी राजनीति गरीबों की राजनीति है. उन्होंने बताया कि आंध्र प्रदेश में शरद यादव से उनकी मुलकात हुई थी. उन्होंने राजनीति के बारे में बहुत कुछ सिखाया, इस तरह से वे मेरे गुरु हैं. राहुल गांधी ने कहा कि शरद यादव की बेटी सुभाषिनी यादव इस चुनाव में बिहारीगंज सीट से चुनाव मैदान में हैं. उन्होंने लोगों से सुभाषिनी को जीताने की अपील की.

राहुल गांधी ने बुधवार को बिहारीगंज में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार को बदलने को वादा किया था और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव प्रचार के दौरान दो करोड़ लोगों को नौकरी देने का वादा किया था, लेकिन कोई भी वादा नहीं निभाया. राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नोटबंदी पर चर्चा करते हुए कहा, ''कालाधन से लड़ने के लिए प्रधानमंत्री ने नोटबंदी करने की बात कहीं थी, उस समय आप लाइन में खड़े थे, क्या कोई काला धन वाला लाइन में था? क्या कोई अरबपति लाइन में लगा था.''

बड़े उद्योगपतियों के कर्जे माफ कर दिए गए- राहुल

गांधी ने कहा कि उस दौर में आपके पॉकेट से पैसा निकालकर बड़े उद्योगपतियों के कर्जे माफ कर दिए गए. उन्होंने कहा कि यहां के किसान मक्का और धान उपजाते हैं, लेकिन यहां लोगों को उचित मूल्य नहीं मिल पाता. यहां से बिचैलिए कम दाम में खरीदकर उसे पंजाब और हरियाणा में उंचे दाम पर बेच देते हैं. कांग्रेस नेता ने कहा, ''प्रधानमंत्री कहते हैं कि हमने किसान को आजाद किया कि वो अपना मक्का, धान देश में कहीं भी जाकर बेच सकते हैं. लेकिन किसान कैसे बेचेगा, बिहार में सड़क कहां है. उन्होंने तो अरबपतियों को आजादी दी और किसानों तथा गरीबों को गुलाम बनाया.''

राहुल गांधी ने कहा, ''नीतीश कुमार ने पिछले पांच साल में बिहार के लिए क्या किया? मैं यहां गारंटी देने आया हूं. मैं ये कहना चाहता हूं कि महागठबंधन की सरकार हर जाति, वर्ग और धर्म की सरकार होगी.''

यह भी पढ़ें-

बिहार चुनाव: तीसरे चरण में कांग्रेस-बीजेपी के 76%, RJD के 73% उम्मीदवार दागी, करोड़पतियों की भी कमी नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Analysis: CM सम्राट ने अपनी जाति के दीपक प्रकाश की कुर्सी बचाई, भूमिहार नेता की बलि ली?
Analysis: CM सम्राट ने अपनी जाति के दीपक प्रकाश की कुर्सी बचाई, भूमिहार नेता की बलि ली?
बिहार: नेपाल में कर्फ्यू के बाद बॉर्डर पर अलर्ट, रेल सेवा बंद
बिहार: नेपाल में कर्फ्यू के बाद बॉर्डर पर अलर्ट, रेल सेवा बंद
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
बिहार में होगी बंपर बहाली, सम्राट सरकार में भरे जाएंगे 1.72 लाख पद
बिहार में होगी बंपर बहाली, सम्राट सरकार में भरे जाएंगे 1.72 लाख पद

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Xप्लेन: भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
Embed widget