एक्सप्लोरर

बिहार चुनाव: उम्मीदवारों को लेकर पार्टी के अंदर शुरू हुई सियासत, कोई कर रहा विरोध, तो किसी ने जताया विश्वास

जेडीयू वरिष्ठ नेता अरुण कुमार सिंह ने कहा कि अस्थावां के वर्तमान जेडीयू विधायक डॉ. जितेंद्र कुमार को हटाने के लिए हम लोगों ने मुहिम छेड़ी है. इसके पूर्व भी तीन बार बैठक हो चुकी है.

नालंदा: आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टियों में उम्मीदवारों के खिलाफ अपने ही लोगों द्वारा विरोध का सिलसिला लगातार जारी है. बात एनडीए गठबंधन की हो या फिर महागठबंधन क, सभी पार्टियों में अपने ही उम्मीदवार के खिलाफ विरोध का स्वर गूंज रहा है. इसी कड़ी में जेडीयू के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा बिहारशरीफ के कागजी मोहल्ले में बैठक की गई.

वर्तमान विधायक को हटाने के लिए छेड़ी मुहिम

इस बैठक में स्थानीय विधायक डॉ. जितेंद्र कुमार की कार्यशैली और उनके क्रियाकलापों से नाराज जेडीयू कार्यकर्ताओं ने चर्चा की. बैठक की अध्यक्षता सरेमरा के जेडीयू वरिष्ठ नेता अरुण कुमार सिंह ने की. बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि वर्तमान अस्थावां के जेडीयू विधायक डॉ. जितेंद्र कुमार को हटाने के लिए हम लोगों ने मुहिम छेड़ी है. इसके पूर्व भी तीन बार बैठक हो चुकी है.

कुछ भी करने को तैयार हैं कार्यकर्ता

उन्होंने कहा कि हमने इस संबंध में संपर्क किया है. यदि इस बार अस्थावां विधानसभा में वर्तमान जेडीयू विधायक को नहीं हटाया गया तो हम लोग सभी जदयू वरिष्ठ नेता किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं. लेकिन अभी तक हम नेतृत्व का सम्मान करते हुए आखिरी फैसले को लेकर चुप बैठे हैं.

मौजूदा विधायक पर जताया विश्वास

इधर, अस्थावां के जेडीयू विधायक डॉ. कुमार पर सरमेरा, बिंद, कतरीसराय अस्थावां प्रखंड प्रमुख, प्रखंड अध्यक्ष कई जिप सदस्य समेत कई जेडीयू कार्यकर्ताओं ने बैठक कर विधायक पर आस्था व्यक्त की और इस बार भी अस्थावां विधानसभा से जेडीयू विधायक डॉ. जितेंद्र कुमार को ही चुनाव लड़ाने का ऐलान करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत करने की बात कही.

जनता के हितों का ख्याल रखते हैं विधायक

जदयू कार्यकर्ताओं ने कहा कि अस्थावां विधायक डॉ. जितेंद्र कुमार लगातार अपने विधानसभा क्षेत्र में विकास को लेकर काफी सक्रिय रहे हैं. हमेशा जनता के बीच जाकर उनकी जन समस्याओं को सुनने का काम किया है. बात चाहे बाढ़ की हो या कोरोना काल की हमेशा बढ़-चढ़कर लोगों के सुख-दुख में शरीक होने का काम किया हैं.

(इनपुट- राजीव सिंह)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के बिहार दौरे से पहले सियासी बवाल, BJP बोली- 'आने का अधिकार है, लेकिन…'
राहुल गांधी के बिहार दौरे से पहले सियासी बवाल, BJP बोली- 'आने का अधिकार है, लेकिन…'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD उम्मीदवार रेखा गुप्ता का बड़ा बयान, 'प्रशांत किशोर की पार्टी तो…'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD उम्मीदवार रेखा गुप्ता का बड़ा बयान, 'प्रशांत किशोर की पार्टी तो…'
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी ने कांग्रेस को दिया झटका, रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार
बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी ने कांग्रेस को दिया झटका, रेखा गुप्ता को बनाया उम्मीदवार

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
Embed widget