एक्सप्लोरर

बिहार की इस सीट से चुनाव लड़ रहे हैं पीएम मोदी के 'हमशक्ल' अभिनंदन पाठक

पाठक मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के रहने वाले हैं. फिलहाल वह बिहार के गोपालगंज के फुलवरिया प्रखंड के सवनाहा गांव में रहते हैं.

गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज जिले के हथुआ विधानसभा क्षेत्र में अगर कोई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की शक्ल का प्रत्याशी चुनाव प्रचार करते दिखाई दे, तो आप हैरान मत होइएगा. यह प्रत्याशी हैं मोदी के हमशक्ल अभिनंदन पाठक उर्फ नंदन (53), जिन्होंने वंचित समाज पार्टी के प्रत्याशी के रूप में नामांकन पर्चा दाखिल किया है और चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं. अभिनंदन की शक्ल प्रधानमंत्री मोदी से काफी मिलती है, जिस कारण लोग गफलत में पड़ जाते हैं. उन्होंने कहा कि वह चुनाव जीतकर पटना जाएंगे और मुख्यमंत्री बनने का प्रयास करेंगे.

अभिनंदन ने कहा कि हथुआ पिछड़ा इलाका है और विकास के मामले में कोसों दूर है. पाठक मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के रहने वाले हैं. फिलहाल वह बिहार के गोपालगंज के फुलवरिया प्रखंड के सवनाहा गांव में रहते हैं. प्रधानमंत्री से शक्ल मिलने के संदर्भ में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "यह तो महज एक संयोग है. मोदी तो सत्ता में पहुंच गए, लेकिन उन्होंने कोई वादा पूरा नहीं किया. अब देखना है कि आगे क्या होता है. मैं गरीबों की लड़ाई लड़ने के लिए राजनीति में आया हूं."

अभिनंदन इससे पहले 'नमो सेना' का भी गठन कर चुके हैं

पाठक चुनाव में अपनी लड़ाई मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समाज कल्याण मंत्री रामसेवक सिंह से बताते हैं. उन्होंने कहा कि कई बार से ये इस क्षेत्र का विधानसभा में प्रतिनिधित्व कर चुके हैं, लेकिन अपने क्षेत्र का कल्याण नहीं कर सके. अभिनंदन इससे पहले 'नमो सेना' का भी गठन कर चुके हैं.

बहरहाल, गोपालगंज के हथुआ विधानसभा क्षेत्र में दूसरे चरण में 3 नवंबर को मतदान होना है. इस चुनाव में अभिनंदन जीत पाएंगे या नहीं, यह तो चुनाव परिणाम आने पर ही पता चलेगा, लेकिन चुनाव प्रचार के दौरान उनकी चर्चा इस क्षेत्र में काफी हो रही है.

यह भी पढ़ें-

शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे की राजनीति में एंट्री पर रविशंकर प्रसाद बोले- पिता मुझसे हारे, पुत्र नितिन नवीन से हारेंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
CEC विवाद: गिरिराज सिंह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी मान चुके हैं कि…'
CEC विवाद: गिरिराज सिंह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी मान चुके हैं कि…'
पटना: NEET छात्रा मौत केस में नया मोड़, मां की आपत्ति पर आज कोर्ट में सुनवाई
पटना: NEET छात्रा मौत केस में नया मोड़, मां की आपत्ति पर आज कोर्ट में सुनवाई
दिवाली-छठ पर बिहार जाने वालों के लिए खुशखबरी, 15 स्टेशनों पर खास इंतजाम
दिवाली-छठ पर बिहार जाने वालों के लिए खुशखबरी, 15 स्टेशनों पर खास इंतजाम

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
PAK टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका ने किया टीम का एलान, यह खिलाड़ी पहली बार बना कप्तान 
PAK टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका ने किया टीम का एलान, यह खिलाड़ी पहली बार बना कप्तान 
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
Embed widget