एक्सप्लोरर

Bihar Election: गुप्तेश्वर पांडेय JDU में हो सकते हैं शामिल, सांसद ललन सिंह दिलाएंगे पार्टी सदस्यता- सूत्र

वीआरएस ले चुके बिहार पुलिस के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय नीतीश कुमार के जेडीयू में शामिल हो सकते हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जेडीयू सांसद ललन सिंह पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय को पार्टी सदस्यता दिलाएंगे.

पटना: सूबे की राजनीतिक गलियारों से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. खबर यह है कि वीआरएस ले चुके बिहार पुलिस के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय नीतीश कुमार के जेडीयू में शामिल हो सकते हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जेडीयू सांसद ललन सिंह पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय को पार्टी सदस्यता दिलाएंगे. बता दें कि कल ही पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पार्टी कार्यालय में मुलाकात की थी, जिसके बाद से उनके जेडीयू में शामिल होने की संभावनाएं बढ़ गईं हैं.

कल ही सीएम नीतीश कुमार से की है मुलाकात

मालूम हो कि चुनावी मैदान में उतरने के कयासों के बीच वीआरएस ले चुके पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय शनिवार को सूबे के मुखिया नीतीश कुमार से मिलने जेडीयू पार्टी कार्यालय पहुंचे थे. इस दौरान पार्टी कार्यालय में मीडिया की एंट्री पूरी तरह से बैन थी. इधर, नीतीश कुमार से मुलाकात कर जब पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय बाहर निकले तब उन्होंने मीडिया से बातचीत की थी.

सीएम नीतीश को दिया धन्यवाद

पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा था, " मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ मैं काम किया हूँ, मैं सेवा निवृत्त हो गया हूं, ऐसे में उनको धन्यवाद देने आया था. उनसे चुनाव को लेकर कोई बात नहीं हुई और मैंने अभी कुछ भी तय नहीं किया है. तय करूंगा तो बताऊंगा."

अभी नहीं लिया कोई फैसला

पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने सीएम नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए कहा था, "उन्होंने मुझे पूरी स्वतंत्रता दी काम करने के लिए, मुझे पूरा आशीर्वाद दिया, इसलिए धन्यवाद देने आया था पर कोई राजनीतिक बातें नही हुई." जेडीयू में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस बारे में अभी कोई फैसला नहीं किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरत तिवारी के परिवार से मिलकर चिराग पासवान ने क्या बात की? पिता ने बताया- '3-4 दिन के अंदर…'
भरत तिवारी के परिवार से मिलकर चिराग पासवान ने क्या बात की? पिता ने बताया- '3-4 दिन के अंदर…'
'चिराग जो करते हैं हम भी करेंगे?', भरत तिवारी के यहां गए केंद्रीय मंत्री तो भड़के जीतन राम मांझी
'चिराग जो करते हैं हम भी करेंगे?', भरत तिवारी के यहां गए केंद्रीय मंत्री तो भड़के जीतन राम मांझी
राम मंदिर मामला: कपिल सिब्बल के बयान पर चिराग पासवान का पलटवार, 'जो लोग इसमें…'
राम मंदिर मामला: कपिल सिब्बल के बयान पर चिराग पासवान का पलटवार, 'जो लोग इसमें…'
बांकीपुर उपचुनाव: BJP से कौन होगा प्रत्याशी? रेस में ये 3 बड़े चेहरे, नितिन नवीन लेंगे फैसला!
बांकीपुर उपचुनाव: BJP से कौन होगा प्रत्याशी? रेस में ये 3 बड़े चेहरे, नितिन नवीन लेंगे फैसला!

वीडियोज

Baby Do Die Do: Huma Qureshi की दमदार परफॉर्मेंस, हर सीन रखेगा बांधे
Alpha Movie Review: Alia Bhatt और Sharvari भी नहीं बचा पाईं कमजोर कहानी
Alpha Review: Alia Bhatt और Sharvari भी नहीं बचा पाईं कमजोर कहानी
'Super Subbu' Cast Interview: Sex Education पर खुलकर बोले सितारे, कहा- हिचकिचाहट नहीं, सही जानकारी जरूरी
Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विदेशी महिलाओं का अपहरण, फिरौती और गैंगरेप... पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार का रिश्तेदार गिरफ्तार
विदेशी महिलाओं का अपहरण, फिरौती और गैंगरेप... पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार का रिश्तेदार गिरफ्तार
तीन तलाक, हलाला पर इलाहाबाद HC की सख्त टिप्पणी, 'धार्मिक प्रथाओं की आड़ में अपराध स्वीकार नहीं'
तीन तलाक, हलाला पर इलाहाबाद HC की सख्त टिप्पणी, 'धार्मिक प्रथाओं की आड़ में अपराध स्वीकार नहीं'
भरत तिवारी एनकाउंटर पर भिड़े 2 केंद्रीय मंत्री, जीतन राम मांझी के बयान पर क्या बोले चिराग, जानें
भरत तिवारी एनकाउंटर पर भिड़े 2 केंद्रीय मंत्री, जीतन राम मांझी के बयान पर क्या बोले चिराग, जानें
इमोशनल हुई दुनिया की सबसे खूबसूरत क्रिकेटर, टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने पर रो पड़ी
इमोशनल हुई दुनिया की सबसे खूबसूरत क्रिकेटर, टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने पर रो पड़ी
Alpha First Review: आलिया भट्ट की स्पाई एक्शन थ्रिलर 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जान लें कैसी है ये फिल्म?
आलिया भट्ट की 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जानें कैसी है ये फिल्म?
Explained: UP-पंजाब चुनाव बनेंगे पेट्रोल-डीजल सस्ता होने की चाबी! सरकार ने क्यों कहा- '2-3 महीने सब्र करें'?
UP-पंजाब चुनाव बनेंगे पेट्रोल-डीजल सस्ता होने की चाबी! सरकार ने क्यों कहा- 2-3 महीने सब्र करो
IRCTC Thailand Tour Package: मसाज का सपना होगा पूरा! IRCTC रेलवे के दाम में करा रहा थाईलैंड की सैर, रहना-खाना भी फ्री
मसाज का सपना होगा पूरा! IRCTC रेलवे के दाम में करा रहा थाईलैंड की सैर, रहना-खाना भी फ्री
कैसे बनता है किसानों का आयुष्मान कार्ड, किन-किन डॉक्युमेंट्स की होती है जरूरत?
कैसे बनता है किसानों का आयुष्मान कार्ड, किन-किन डॉक्युमेंट्स की होती है जरूरत?
Embed widget