एक्सप्लोरर

Bihar Election: मुख्यमंत्री उम्मीदवार पर महागठबंधन में छिड़ी रार, कांग्रेस ने तेजस्वी के चेहरे पर अभी तक नहीं भरी हामी

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री शकील अहमद ने आरजेडी के 58 सीट के ऑफर पर कहा अभी तक कुछ भी तय नहीं हुआ है.

पटना: विधानसभा चुनाव में एनडीए हो या महागठबंधन सीटों के तालमेल पर जोड़-तोड़ की राजनीति जारी है. जहां एनडीए मुख्यमंत्री का चेहरा नीतीश को बता रहा है, वहीं आरजेडी ने महागठबंधन के मुख्यमंत्री के रूप में तेजस्वी को सर्वमान्य मान लिया है और अपने सहयोगी कांग्रेस को सीटें भी ऑफर करने लगा है.

महागठबंधन में मुख्यमंत्री के चेहरे पर कांग्रेस की चुप्पी

महागठबंधन में आरजेडी ने भले ही मुख्यमंत्री के तौर पर तेजस्वी का नाम सर्वमान्य किया है. लेकिन इसके सहयोगी दलों को मुख्यमंत्री के नाम पर एतराज है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री शकील अहमद ने आरजेडी के 58 सीट के ऑफर पर कहा अभी तक कुछ भी तय नहीं हुआ है. सम्मानजनक सीट की संख्या से हमें ज्यादा की उम्मीद है. मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा ये तय गठबंधन के तमाम सहयोगी करेंगे. तेजस्वी यादव अगर कह रहे तो सभी की इच्छा खुद के प्रोजेक्शन की होगी. मगर अभी बातें पूरी हुई नहीं हैं, अभी तक किसी चेहरे पर कुछ तय नहीं हुआ है.

आरजेडी ने कही यह बात

वहीं, इस बात पर आरजेडी ने ऐतराज जताते हुए कहा कि बिहार में महागठबंधन का सबसे बड़ा घटक दल आरजेडी है और तेजस्वी यादव नेता प्रतिपक्ष हैं. जैसे केन्द्र में प्रधानमंत्री का चेहरा राहुल गांधी हैं, वैसे ही बिहार में मुख्यमंत्री का चेहरा तेजस्वी हैं. इस बात पर तो अब सिर्फ औपचारिकता बाकी है. कौन क्या कहता है इससे आरजेडी को कोई फर्क नहीं पड़ता.

आरजेडी को सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं

आरजेडी ने कहा, " राहुल गांधी और सोनिया गांधी ने पहले ही ऐलान कर दिया है कि मुख्यमंत्री का चेहरा तेजस्वी ही हैं. बाकी लोगों के सर्टिफिकेट की जरुरत आरजेडी को नहीं है. बहरहाल, महागठबंधन में अब सीटों के साथ मुख्यमंत्री के नाम पर भी रार छिड़ने लगी है. अब देखना दिलचस्प होगा कि आखिर महागठबंधन का मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शराबबंदी फर्जी, माफियाओं की जेब में जा रहे 30 हजार करोड़', प्रशांत किशोर बोले राजस्व को नुकसान
'शराबबंदी फर्जी, माफियाओं की जेब में जा रहे 30 हजार करोड़', प्रशांत किशोर बोले राजस्व को नुकसान
राज्यसभा चुनाव को लेकर जदयू नेता का बड़ा दावा, कहा- 'बिहार की पांचों सीटों पर NDA की जीत तय'
राज्यसभा चुनाव को लेकर JDU नेता का बड़ा दावा, कहा- 'बिहार की पांचों सीटों पर NDA की जीत तय'
पटना में LPG के संकट से छात्र परेशान, 400 रुपये किलो गैस, दही-चूड़ा और सत्तू से हो रहा गुजारा
पटना में LPG के संकट से छात्र परेशान, 400 रुपये किलो गैस, दही-चूड़ा और सत्तू से हो रहा गुजारा
'संसद में कर रहे थे पिकनिक, सत्ता के बिना बिगड़ गया मानसिक संतुलन', BJP का राहुल गांधी पर हमला
'संसद में कर रहे थे पिकनिक, सत्ता के बिना बिगड़ गया मानसिक संतुलन', BJP का राहुल गांधी पर हमला

वीडियोज

Ghanti Bajao: सिलेंडर संकट के बीच काला खेल, देशभर में छापे और गिरफ्तारियां | LPG Black Marketing
Sandeep Chaudhary: ईरान ने बढ़ाया हाथ...भारत किसके साथ? | ABP News | Gas Crisis
ABP Report: China में लंबी लाइनें, पेट्रोल-गैस की बढ़ती कीमतें | PM Modi | Iran America War
Chitra Tripathi: 'सिलेंडर संकट' ON इसके पीछे कौन? | LPG Gas Cylinder Crisis | War
Israel-Iran War-ईरान में सत्ता परिवर्तन? पूर्व शासक के वंशज ने कहा—'मैं बागडोर संभालने को तैयार हूं'

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran US War: ‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
‘जंग जीते बिना नहीं होगा सीजफायर’, युद्ध के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को दी चुनौती
'बेकसूर इंसान को 6 महीने जेल में डाला...', सोनम वांगचुक की रिहाई पर बोले AIMIM नेता वारिस पठान
'बेकसूर इंसान को 6 महीने जेल में डाला...', सोनम वांगचुक की रिहाई पर बोले AIMIM नेता वारिस पठान
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
शरवरी वाघ की 28 दिन में हो रहीं दो फिल्में रिलीज, साल 2026 में झोली में गिरे इतने प्रोजेक्ट्स
Kuldeep Yadav Wedding: दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
दूल्हे राजा कुलदीप यादव ले चले बारात, शादी का लेटेस्ट वीडियो आया सामने; देखें
'सीधे माथे पर गोली मारेंगे...', लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सिंगर बादशाह को दी जान से मारने की धमकी, हरियाणवी गाने को लेकर विवाद
'सीधे माथे पर गोली मारेंगे...', लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सिंगर बादशाह को दी जान से मारने की धमकी, हरियाणवी गाने को लेकर विवाद
Iran-US War: ‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
‘US का सबसे बड़ा युद्धपोत भी फेल...’, ईरान का बड़ा दावा, जानें मुस्लिम देशों से क्या की अपील
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
दिल्ली एयरपोर्ट पर CISF जवान की ईमानदारी, भीड़ में ढूंढकर यात्री को लौटाया खोया पासपोर्ट, सोशल मीडिया पर तारीफ
HP का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
HP का सिलेंडर करना है बुक तो न हो परेशान, नोट कर लें हेल्पलाइन नंबर
Embed widget