एक्सप्लोरर

Bihar Election: नीतीश सरकार की पूर्व मंत्री मंजू वर्मा का दावा- निश्चित तौर पर इस बार भी लड़ूंगी चुनाव

मंजू वर्मा ने कहा कि हमारी बात हुई. मैं जो काम लेकर आई थी, वो काम मेरा हो गया. इस बार भी मैं चुनाव निश्चित तौर पर लड़ूंगी.

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक है. ऐसा में जनप्रतिनिधियों के बीच पार्टी टिकट के लिए जद्दोजहद जारी है. जो मौजूदा विधायक हैं वो दोबारा टिकट की आस लगाए बैठे हैं. वहीं दूसरी ओर पार्टी कार्यकर्ता भी टिकट के लिए पार्टी कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं. इसी क्रम में बिहार सरकार की पूर्व मंत्री और मौजूदा विधायिका मंजू वर्मा बुधवार को सीएम नीतीश कुमार से पार्टी कार्यालय पहुंची.

मीडिया पर भड़कीं मंजू वर्मा

इस दौरान जब मीडिया ने उनसे टिकट मिलने के संबंधित सवाल पूछे तो वो भड़क गईं, उन्होंने कहा, " पूछने वाले भी आप हैं, जज भी आप हैं और जवाब भी आप जानते ही हैं. आप लोग तो खुद जज का काम करते हैं. तो खुद आप समझ जाइये मैं क्यूं बोलूं? हमारे नेता हैं नीतीश कुमार और टिकट मांगने के अलावा भी बहुत काम है. मैं वर्तमान विधायिका हूं. जनता का काम रहता है, मैं जनप्रतिनिधि हूं इसलिए मैं मिलने आई हूं." वहीं जब चुनाव लड़ने के संबंध में पूछा गया तो उन्होंने सीधे तौर पर कहा कि मैं इस बार भी निश्चित चुनाव लड़ूंगी.

मेरा काम हो गया 

वहीं पार्टी कार्यालय से निकलने के दौरान वे खुश और संतुष्ट दिखी. ऐसे में जब मीडिया ने उनसे सवाल पूछा तो पहले तो वो बचती नजर आईं और फिर कहा कि हमारी बात हुई. मैं जो काम लेकर आई थी वो काम मेरा हो गया. चुनाव निश्चित तौर पर लड़ूंगी.

सीएम नीतीश कुमार ने नहीं दी तवज्जो

हालांकि खबर तो यह भी है कि कल तक समाज कल्याण मंत्री के रूप में रौब जमाने वाली मंत्री मंजू वर्मा घंटों मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात के लिए इंतजार करती रहीं. सीएम नीतीश कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात करते रहे पर उन्हें मंजू वर्मा को मिलने का समय नहीं मिला. सबके मिलने के बाद मुश्किल से कुछ समय के लिए उनकी सीएम नीतीश से मुलाकात हो पाई.

कौन हैं मंजू वर्मा?

बता दें कि मौजूदा विधायक मंजू वर्मा बिहार सरकार में समाज कल्याण मंत्री हुआ करती थीं. लेकिन, साल 2018 में मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड मामले में उनके पति का नाम आने के बाद उनपर सवाल खड़े होने लगे जिसके बाद बिहार सरकार की देश भर में जमकर किरकिरी हुई थी. ऐसे में नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल से उनको हटा दिया गया था.

जमानत पर जेल से बाहर आईं हैं मंजू वर्मा

मालूम हो कि मुजफ्फरपुर बालिका शेल्टर होम रेपकांड में जेल में बंद बिहार की पूर्व मंत्री मंजू वर्मा को इसी साल मार्च महीने में पटना हाईकोर्ट से जमानत मिली है. दरअसल, आर्म्स एक्ट से जुड़े मामले में मंजू वर्मा 20 नवंबर, 2019 से जेल में बंद थीं. हाल में ही उनके पति चंद्रशेखर वर्मा की अग्रिम जमानत याचिका कोर्ट से खारिज हो चुकी है.

यह भी पढ़ें:

बिहार: NDA का दामन थाम सकती है RLSP, कहा- महागठबंधन में नहीं है ‘ऑल इज वेल’

तेज प्रताप यादव बोले- ऐश्वर्या अगर चुनाव लड़ने आती हैं तो उनका स्वागत है, इन्हें बताया असली विलेन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
झारखंड: चिराग पासवान का छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान, 'ये बच्चे…'
झारखंड: चिराग पासवान का छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान, 'ये बच्चे…'
भरत तिवारी केस में कोर्ट में हुई सुनवाई, वकील ने किया ये बड़ा दावा
भरत तिवारी केस में कोर्ट में हुई सुनवाई, वकील ने किया ये बड़ा दावा
मांझी की 'गुजरात मॉडल' वाली मांग पर JDU का रिएक्शन, 'बिहार में...'
मांझी की 'गुजरात मॉडल' वाली मांग पर JDU का रिएक्शन, 'बिहार में...'

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
OTD: भारत ने बोर्ड पर लगाए 664 रन, नंबर 8 के बल्लेबाज ने जड़ा शतक; बन गया रिकॉर्ड 
भारत ने बोर्ड पर लगाए 664 रन, नंबर 8 के बल्लेबाज ने जड़ा शतक; बन गया रिकॉर्ड 
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget