एक्सप्लोरर

Bihar Election: दलाई लामा ने नीतीश कुमार को दी जीत की बधाई, बोले- 'मैं दिल से आपकी दोस्ती की सराहना करता हूं'

दलाई लामा ने बधाई पत्र में कहा, "मैं दिल से आपकी दोस्ती की सराहना करता हूं, साथ ही आपने बिहार के मेरे दौरे के दौरान खासकर के बोधगया में मेरे दौरे के दौरान, मेरा जो आतिथ्य सत्कार किया, मैं उसकी भी सराहना करता हूं. बोधगया में हाल के वर्षो में मेरा काफी आना जाना रहा है."

धर्मशालाः तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा ने बुधवार को नीतीश कुमार को बिहार विधानसभा चुनाव में उनके गठबंधन की सफलता के लिए बधाई दी है. दलाई लामा ने एक पत्र में कहा, "मैं दिल से आपकी दोस्ती की सराहना करता हूं, साथ ही आपने बिहार के मेरे दौरे के दौरान खासकर के बोधगया में मेरे दौरे के दौरान, मेरा जो आतिथ्य सत्कार किया, मैं उसकी भी सराहना करता हूं. बोधगया में हाल के वर्षो में मेरा काफी आना जाना रहा है."

दलाई लामा ने कहा, "मैं प्राचीन भारतीय विचारधारा में रुचि के पुनरुद्धार को बढ़ावा देने के मेरे प्रयासों को प्रोत्साहित करने के लिए भी आपको धन्यवाद देना चाहूंगा, जो कि नालंदा की ऐतिहासिक परंपरा में स्पष्ट रूप से व्यक्त किया गया है और यह पूर्व में चमकता सूरज जैसा है."

धर्मगुरू ने कहा, "मैं प्रार्थना करता हूं कि बिहार के लोगों की आकांक्षाओं और आशाओं को पूरा करने में जो भी चुनौतियां आएंगी, उसका आप सफलतापूर्वक सामना करेंगे."

बिहार मे एनडीए को मिला है पूर्ण बहुमत बिहार विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने 243 सीटों में से 125 सीटों पर कब्जा कर बहुमत हासिल किया है जबकि महागठबंधन के खाते में 110 सीटें आईं .बीजेपी की 74 और जेडीयू की 43 सीटों के अलावा सत्तारूढ़ गठबंधन के साझेदारों में हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा को चार और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) को चार सीटें मिलीं.

वहीं, विपक्षी महागठबंधन में राजद को 75, कांग्रेस को 19, भाकपा माले को 12 और भाकपा एवं माकपा को दो-दो सीटों पर जीत मिली. राजग से अलग होकर अकेले चुनाव मैदान में उतरी चिराग पसवान की लोक जनशक्ति पार्टी एक सीट पर ही जीत हासिल कर सकी है.

यह भी पढ़ें- कोरोना वायरस: दिल्ली में पहली बार एक दिन में आए 8000 से अधिक नए मामले, 85 लोगों की हुई मौत

CM पद को लेकर सस्पेंस खत्म, पीएम मोदी बोले- नीतीश कुमार के नेतृत्व में विकास के संकल्प को सिद्ध करेंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जहां था मातम वहां VIP कुर्सी लेकर पहुंचे जीतन राम मांझी? भड़के लोग!
जहां था मातम वहां VIP कुर्सी लेकर पहुंचे जीतन राम मांझी? भड़के लोग!
राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'
राहुल गांधी से नहीं मिले CJI तो प्रशांत किशोर बोले- 'देश में…'
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से 23 एजेंडे पास
पटना में टेक पार्क, वैशाली में 5 स्टार रिसॉर्ट, सम्राट कैबिनेट से 23 एजेंडे पास
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'
CEC विवाद में 13 को फिर प्रदर्शन, महागठबंधन के MLA ने कहा- 'देशभर में...'

वीडियोज

Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!
Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का तांडव!
राहुल के साथ आएंगे BJP वालें ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
कौन हैं ढाल सिंह बिसेन, जिन्हें बनाया गया उत्तराखंड का नया राज्यपाल?
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
राहुल गांधी का अपने कार्यकर्ताओं को कोहनी मारते Video वायरल, BJP का तंज
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget