एक्सप्लोरर

बिहार चुनाव: नीतीश और नड्डा की मुलाकात के बाद आज चिराग पासवान ने बुलाई पार्टी सांसदों की बैठक

लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने आज अपने सभी सांसदों की बैठक बुलाई है. दिल्ली में होने वाली बैठक में बिहार की राजनीतिक हालात पर चर्चा की जाएगी.

नई दिल्ली: लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान ने आज अपने सभी सांसदों की बैठक बुलाई है. दिल्ली में होने वाली बैठक में बिहार की राजनीतिक हालात पर चर्चा की जाएगी. सूत्रों के मुताबिक बैठक में उन सभी मुद्दों पर चर्चा की जाएगी जिन पर 7 सितंबर को बिहार प्रदेश संसदीय बोर्ड की बैठक में चर्चा की गई थी. माना जा रहा है कि चिराग पासवान अपने सभी सांसदों को उस बैठक में हुई चर्चा के बारे में बताएंगे. बैठक दोपहर 2 बजे 12 जनपथ पर शुरु होगी.

बिहार संसदीय बोर्ड के सभी सदस्यों ने चिराग पासवान को दिया था सुझाव 7 सितंबर को हुई बैठक में बिहार संसदीय बोर्ड के सभी सदस्यों ने चिराग पासवान को सुझाव दिया था कि पार्टी को आगामी विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में नहीं लड़ना चाहिए. उनका तर्क था कि नीतीश कुमार की लोकप्रियता बिहार में काफी गिरी है और लोगों में उनके खिलाफ नाराजगी है.

7 सितंबर को बिहार संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद पार्टी के औपचारिक बयान में कहा गया था कि सभी सदस्य बिहार की 143 विधानसभा सीटों पर पार्टी उम्मीदवार उतारने के पक्ष में है. जाहिर है यह सभी वह सीटें हैं जहां बीजेपी के उम्मीदवार खड़े नहीं होंगे. यानि पार्टी के नेता जेडीयू के उम्मीदवारों के खिलाफ अपना उम्मीदवार उतारने के पक्ष में थे.

संभावित उम्मीदवारों के बारे में भी चर्चा हो सकती है सूत्रों के मुताबिक सांसदों के साथ बैठक में चिराग पासवान इस सुझाव से सभी सांसदों को अवगत कराएंगे. साथ ही इन सीटों पर संभावित उम्मीदवारों के बारे में भी चर्चा हो सकती है.

कुछ दिनों पहले ही जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार और जेपी नड्डा के बीच पटना में बैठक हुई थी. माना जा रहा है बैठक से बिहार एनडीए में सीटों के बंटवारे पर औपचारिक बातचीत शुरू हो गई है. ऐसे में चिराग पासवान भी अपनी पार्टी की रणनीति तय कर लेना चाहते हैं. संभावना है कि सांसदों के साथ बैठक के बाद चिराग पासवान लोजपा के केंद्रीय संसदीय बोर्ड की बैठक भी जल्द ही बुलाएंगे जिसमें गठबंधन को लेकर कोई अंतिम फैसला लिया जा सकता है. बैठक दोपहर 2 बजे 12 जनपथ पर शुरु होगी.

जाले के BJP MLA की परेशानी नहीं हो रही कम, पार्टी कार्यकर्ता मांग रहे हैं 5 साल के काम का हिसाब

यूट्यूब ने किसान मनोज कुमार की बदली जिंदगी, आधुनिक खेती कर कमा रहे चार गुना मुनाफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RJD सांसद मनोज झा बोले, 'Gen-Z की भाषा पर सवाल मत कीजिए'
RJD सांसद मनोज झा बोले, 'Gen-Z की भाषा पर सवाल मत कीजिए'
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
शिक्षक फॉर्मल ड्रेस में स्कूल आएं, बिहार में गाइडलाइन जारी
शिक्षक फॉर्मल ड्रेस में स्कूल आएं, बिहार में गाइडलाइन जारी
बांकीपुर: BJP या प्रशांत किशोर, किसका पलड़ा भारी? सर्वे ने चौंकाया
बांकीपुर: BJP या प्रशांत किशोर, किसका पलड़ा भारी? सर्वे ने चौंकाया

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget