एक्सप्लोरर

चुनावी तैयारियों को धार में जुटे CM नीतीश कुमार, BJP नेताओं के साथ आज इन मुद्दों पर करेंगे चर्चा

Bihar Election 2025: बिहार में चुनावी माहौल गरमाने लगा है. राजनीतिक दलों की बैठकों में मंथन का दौर जारी है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी एक्शन मोड में हैं. सीएम आवास पर बड़ी बैठक होने वाली है.

Bihar Vidhan Sabha Chunav: राजनीतिक दलों के बीच बिहार चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है. लगातार बैठक कर तैयारियों पर चर्चा की जा रही है. सत्ता पक्ष समेत विपक्षी गठबंधन भी चुनावी तैयारियों को धार देने में जुटा है. बीते सोमवार (06 मई, 2025) को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जेडीयू के नेताओं की बड़ी बैठक बुलाई थी. बैठक में संगठन को और कैसे मजबूत किया जाए इस पर चर्चा की गई. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जेडीयू नेताओं को टास्क भी दिए. आज (मंगलवार) फिर एक बैठक है.

बीजेपी नेताओं की मुख्यमंत्री आवास पर बैठक बुलाई गई है. शाम चार बजे से शुरू होने वाली बैठक में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल समेत अन्य वरीय नेता मौजूद रहेंगे. बता दें कि एनडीए का सीधा मुकाबला महागठबंधन से है. एनडीए गठबंधन में जेडीयू, बीजेपी, चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास), जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा शामिल हैं.

बीजेपी नेताओं के साथ मुख्यमंत्री की बैठक

कुल पांच दलों से बने गठबंधन को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में विधानसभा चुनाव का लड़ना है. एनडीए ने जीत का लक्ष्य 225 सीट रखा है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज की बैठक पर नजर रहेगी. माना जा रहा है कि बीजेपी नेताओं के साथ कई मुद्दों पर चर्चा हो सकती है. प्रमुख मुद्दों में सहयोगी दलों के बीच बेहतर तालमेल बनाना, चुनाव प्रचार अभियान की रूपरेखा तैयार करना और महागठबंधन की घेराबंदी शामिल है.

चुनावी तैयारियों को धार देने की कवायद

गौरतलब है कि विपक्ष का महागठबंधन अब तक कुल तीन बैठकें कर चुका है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बीजेपी नेताओं के साथ आज की बैठक को भी काफी अहम माना जा रहा है. 243 सीटों के लिए अक्टूबर नवंबर में चुनाव कराए जाने की उम्मीद है. फिलहाल चुनाव से पहले राजनीतिक दल ज्यादा से ज्यादा सीटों पर जीत का परचम लहराने की रणनीति बनाने में जुटे हैं.  

ये भी पढ़ें- जातीय जनगणना पर पहली बार बोले CM नीतीश कुमार के बेटे, विपक्ष के श्रेय लेने पर निशांत ने क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
इमरान खान विवाद पर चिराग पासवान की दो टूक, बोले- 'भारतीय नागरिक नहीं...'
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'...हाथ काटकर लाओ, 2 लाख दूंगा', पप्पू यादव ने किसको ललकारा?
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
'कोई भी जमानत नहीं बचा पाएगा', बिहार MLC चुनाव के बीच अनंत सिंह की चुनौती
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन
बिहार में दुर्गा विसर्जन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा चाक-चौबंद; DJ पर लगा बैन

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget