एक्सप्लोरर

जंगलराज की बात करने वालों ने बिहार में राक्षस राज ला दिया- तेजस्वी यादव

बिहार चुनावों की तारीखों का ऐलान होते ही सियासी दलों का वार-पलटवार का खेल शुरू हो चुका है. आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा है कि लालू जी के राज को जंगलराज बताने वाले बिहार में राक्षस राज ले आए हैं.

पटना: बिहार चुनावों की तारीखों का ऐलान होते ही सियासी दलों के बीच वार-पलटवार का खेल शुरू हो गया है. राजद नेता तेजस्वी यादव ने उनके पिता लालू यादव के कार्यकाल को जंगलराज कहने वालों को जवाब दिया है. तेजस्वी ने कहा कि बिहार में इस वक्त जो चल रहा है वो राक्षसराज है. अपराध के आंकड़े इसकी तस्दीक करते हैं.

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनावों में महागठबंधन के अघोषित तौर पर मुख्यमंत्री के उम्मीदवार तेजस्वी यादव ही हैं. हालांकि अभी तक न तो इसकी घोषणा हुई है न ही अन्य दलों ने इस पर सहमति जताई है. रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा की नाराजगी का भी यहीं कारण माना जा रहा है. इसके बावजूद तेजस्वी लगातार नीतीश कुमार को अकेले चुनौती दे रहे हैं. पटना में आरजेडी के पोस्टर में अब केवल तेजस्वी ही नजर आ रहे हैं. विपक्ष पर हमला करने का भी कोई मौका वो नहीं छोड़ रहे हैं.

जंगलराज के सवाल पर तेजस्वी ने कहा कि बिहार में इस वक्त राक्षसराज चल रहा है. बिहार में अपराध के आंकड़े देख लीजिए. उन्होंने कहा कि बासी पड़ चुकी बातों को दोहराने से कोई फायदा नहीं होने वाला है. उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी के पास बिहार के विकास का पूरा ब्लू प्रिंट तैयार है. वो रोजगार और विकास पर बात करेंगे. साथ ही उन्होंने नीतीश कुमार की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़े बता सकते हैं कि इस वक्त बिहार में कौन सा राज चल रहा है.

बता दें कि बिहार में तीन चरणों में चुनाव होंगे. पहला चरण 28 अक्टूबर को होगा. दूसरा चरण 3 नवंबर और तीसरा चरण 7 नवंबर को होगा. 10 नवंबर को बिहार विधानसभा चुनावों के नतीजे घोषित हो जाएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के 6 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, पटना में छाए काले बादल, मौसम को लेकर आया IMD का अपडेट
बिहार के 6 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, पटना में छाए काले बादल, मौसम को लेकर आया IMD का अपडेट
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार से मिले BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा, पूर्व CM ने क्या कहा?
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार से मिले BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा, पूर्व CM ने क्या कहा?
बांकीपुर से असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी भी लड़ेगी उपचुनाव? AIMIM के बयान से बढ़ी टेंशन!
बांकीपुर से असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी भी लड़ेगी उपचुनाव? AIMIM के बयान से बढ़ी टेंशन!

वीडियोज

Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!
Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
चोर-चोर के नारे, फेंके गए अंडे और भिड़े BJP-TMC समर्थक, ममता की रैली में क्या-क्या हुआ, देखें- Video
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
Embed widget