एक्सप्लोरर

Bihar Elections: कल दूसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार का आखिरी दिन, PM मोदी करेंगे चार चुनावी सभाएं

बिहार चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार के अंतिम दिन यानी रविवार को पीएम मोदी चार रैली करेंगे. पीएम मोदी छपरा, मोतिहारी, समस्तीपुर और बगहा में राजनीतिक सभाओं को संबोधित करेंगे.

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश में चार रैलियों को संबोधित करेंगे. बीजेपी के प्रदेश मुख्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक मोदी रविवार को छपरा, समस्तीपुर, मोतिहारी और बगहा में अलग अलग रैलियों को संबोधित करेंगे. कल दूसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है.

प्रधानमंत्री रविवार को अपने रैली संबोधन की शुरूआत प्रदेश की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद के राजनीतिक गढ़ छपरा से करेंगे. इसमें कहा गया है कि छपरा के बाद वह समस्तीपुर जाएंगे और वहां के हाउसिंग बोर्ड मैदान में एक जनसभा को संबोधित करेंगे.

जानकारी के अनुसार इसके बाद प्रधानमंत्री मोतिहारी के गांधी मैदान में और फिर बगहा के बाबा भूतनाथ कॉलेज मैदान में एक रैली को संबोधित करने के साथ ही रविवार को वह प्रदेश में अपने प्रचार अभियान का समापन करेंगे. बिहार में भाजपा की सहयोगी जदयू के सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समस्तीपुर और बगहा की बैठकों में मोदी के साथ मंच साझा करेंगे.

दूसरे चरण का चुनाव प्रचार कल थम जाएगा

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की 17 ज़िलों 94 सीटों के लिए चुनाव प्रचार कल शाम थम जाएगा. दूसरे चरण के चुनाव के लिए मतदान 3 नवंबर को होना है। पटना में 9, नालंदा में 7, भागलपुर में 5, खगड़िया में 4, बेगूसराय में 7, समस्तीपुर में 5, वैशाली में 4, सारण में 10, सिवान में 8, गोपालगंज में 6, मुजफ्फरपुर में 5, दरभंगा में 5, मधुबनी में 4, सीतामढ़ी में 3, शिवहर में एक, पूर्वी चंपारण में 6, पश्चिमी चंपारण में 3 सीटों पर चुनाव होगा.

यहां मतदान समाप्ति के समय से 48 घंटे पहले निषेधाज्ञा लागू होगी और पुलिस के पास कार्रवाई को लेकर बड़ा आधार होगा. मुंगेर कांड के बाद अब चुनाव में सुरक्षा को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है. इन इलाकों में सार्वजनिक स्थलों पर एक साथ चार लोग इकट्ठा नहीं हो सकते, नहीं तो पुलिस धारा 144 तोड़ने के आरोप में गिरफ्तार कर सकती है.

Bihar Election: भाषण देने की होड़ में आपस में भिड़े RJD नेता और कार्यकर्ता, मंच पर की मारपीट 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
Xप्लेन: चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल
चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Embed widget