एक्सप्लोरर

Bihar News: बिहार में भीषण गर्मी का कहर, आठ लोगों की मौत, बक्सर में सबसे अधिक तापमान

Heat Wave In Bihar: बिहार में भीषण गर्मी और लू के कारण आठ लोगों की मौत हो गई है. आपदा प्रबंधन ने मौतों की संख्या की पुष्टि करते हुए यह स्पष्ट किया कि मौत के कारणों का तत्काल पता नहीं लगाया जा सका है.

Eight People Died In Bihar: बिहार में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है. इस बीच गुरुवार (30 मई) को लू के कारण आठ लोगों की मौत हो जाने की आशंका जताई गई है. राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने मौतों की संख्या की पुष्टि करते हुए यह स्पष्ट किया कि मौत के कारणों का तत्काल पता नहीं लगाया जा सका है, क्योंकि अधिकतर शोक संतप्त परिवार के सदस्यों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और अन्य मृतकों की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट अभी आनी बाकी है.

 कई हिस्सों में तापमान 44 डिग्री के पार

बिहार के कई हिस्सों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस पार कर जाने के साथ बृहस्पतिवार को सबसे अधिक तापमान बक्सर में 47.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. आपदा प्रबंधन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "अरवल, बक्सर, रोहतास और बेगूसराय जिलों में संदिग्ध लू से आठ लोगों की मौत की खबर है. मौत के कारणों के बारे में तत्काल पता नहीं लगाया जा सका है क्योंकि अधिकतर शोक संतप्त परिवार के सदस्यों ने पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया. फिलहाल हम इस पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकते. कुछ पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है".

राज्य में भीषण गर्मी के बीच बिहार सरकार ने बुधवार को सभी निजी और सरकारी स्कूलों, कोचिंग संस्थानों और आंगनवाड़ी केंद्रों को आठ जून तक बंद करने का आदेश दिया. हालांकि चिलचिलाती धूप के कारण शेखपुरा, बेगुसराय, मुजफ्फरपुर और पूर्वी चंपारण समेत कई क्षेत्रों से सरकारी स्कूल के शिक्षकों के बेहोश होने की घटनाएं सामने आई हैं. सरकारी स्कूल विद्यार्थियों के लिए बंद हैं, शिक्षकों के लिए नहीं.  मौसम विभाग ने कहा कि आने वाले दिनों में बिहार के कई हिस्सों में भीषण गर्मी जारी रहेगी.

आपदा प्रबंध विभाग ने दी ये सलाह

राज्य के जिन अन्य स्थानों पर तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया, उनमें औरंगाबाद (46.1 डिग्री सेल्सियस), डेहरी (46 डिग्री सेल्सियस), गया (45.2 डिग्री सेल्सियस), अरवल (44.8 डिग्री सेल्सियस) और भोजपुर (44.1 डिग्री सेल्सियस) शामिल हैं. बिहार की राजधानी पटना में आज अधिकतम तापमान और 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आपदा प्रबंध विभाग के अधिकारी ने कहा कि लोगों को सलाह दी जाती है कि वे लू और निर्जलीकरण से बचें.

ये भी पढ़ेंः EVM Hackers: RJD ने ईवीएम हैकर्स को लेकर राजभवन पर लगाए थे गंभीर आरोप, शिकायत के बाद एक्शन में EOU

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget