एक्सप्लोरर

Bihar Politics: बिहार के शिक्षा मंत्री ने बताया क्यों किया CM नीतीश कुमार को पैर छू कर प्रणाम, जानें चंद्रशेखर का जवाब

Chandrashekhar Touches Nitish Kumar Feet: शिक्षा मंत्री ने एक कार्यक्रम में नीतीश कुमार के पैर छुए. बुधवार को पटना हाईकोर्ट के नव नियुक्त मुख्य न्यायाधीश का शपथ ग्रहण था.

पटना: बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर (Education Minister Chandrashekhar) एक बार फिर चर्चा में हैं. कुछ दिनों पहले रामचरितमानस (Ramcharitmanas) को लेकर तरह-तरह के बयान देकर वो सुर्खियों में थे और इस बार सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) का पैर छू कर आशीर्वाद लेने के बाद चर्चा में हैं. पैर छूने के बाद सियासी बवाल भी मच गया. इस पर शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने अपना जवाब भी दिया है.

बुधवार (29 मार्च) को शिक्षा मंत्री ने अपने जवाब में कहा कि कुशल नेतृत्वकर्ता, बिहार विश्वकर्मा माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनसे उम्र में बड़े हैं. इसलिए उनका पैर छू कर उन्होंने आशीर्वाद लिया. कहा कि पुरखों की दी शानदार शिष्टाचार में भी राजनीति तलाशने की कोशिश ओछी मानसिकता की हद है.

क्या है पूरा मामला?

बुधवार (29 मार्च) को राजभवन में पटना हाईकोर्ट के नव नियुक्त मुख्य न्यायाधीश का शपथ ग्रहण था. इसी कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत राज्य सरकार के कई मंत्री वहां पहुंचे थे. इसी दौरान शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने आगे बढ़ कर नीतीश कुमार का पैर छू लिया. इसके बाद सियासी गलियारे में तरह तरह की चर्चा होने लगी जिसके बाद चंद्रशेखर की ओर से जवाब दिया गया.

बीजेपी ने क्या कहा?

शिक्षा मंत्री का वीडियो शेयर करते हुए बीजेपी के प्रवक्ता निखिल आनंद ने कहा- "बिहार के शिक्षामंत्री को "भाट-चारण" नहीं कहूंगा. ये जातियों के नाम हैं, पूरे समाज का अपमान होगा. शिक्षा मंत्रीजी! हिम्मत है तो रामचरितमानस के बयान को सीएम समक्ष दुहराएं."

एक और ट्वीट में निखिल आनंद ने तीन सवाल पूछ दिए. लिखा- "थोथी दलील मत दो भाई कि 61 साल के शिक्षा मंत्री की 72 साल के सीएम के लिए सम्मान है! जिस दिन मंत्री पद की शपथ ली थी उस दिन सीएम का पैर छूकर आशीर्वाद लिया था? कैबिनेट की पहली बैठक में गए थे सीएम का पैर छूकर आशीर्वाद लिया था? कैबिनेट की बदतमीजी के लिए सीएम का पैर छूकर माफी मांगी थी?"

यह भी पढ़ें- VIDEO: रामचरितमानस पर विवाद के बाद हो गई 'दोस्ती'! शिक्षा मंत्री ने छुए CM नीतीश के पांव, BJP ने पूछ दिए 3 सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- 'इसमें जिसकी भी...'
राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- 'इसमें जिसकी भी...'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'

वीडियोज

CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget