एक्सप्लोरर

एक्टर मनोज कुमार के निधन पर क्या बोले CM नीतीश? BJP के नेताओं ने भी जताया शोक

Manoj Kumar Death: नीतीश कुमार ने अपने शोक संदेश में कहा कि दिग्गज अभिनेता के निधन से फिल्म जगत को अपूरणीय क्षति हुई है. दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है.

Manoj Kumar Died: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने हिंदी फिल्मों के प्रसिद्ध और लोकप्रिय अभिनेता एवं फिल्म निर्देशक मनोज कुमार के निधन पर शोक एवं दुख व्यक्त किया है. शुक्रवार (04 अप्रैल, 2025) की सुबह मनोज कुमार ने अंतिम सांस ली. सीएम नीतीश के साथ बीजेपी के नेताओं ने भी उनके निधन पर दुख जताया है.

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि मनोज कुमार हिंदी फिल्मों के एक प्रसिद्ध और लोकप्रिय अभिनेता के साथ-साथ फिल्म निर्देशक भी थे. उन्हें भारतीय फिल्मों के सर्वोच्च सम्मान दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. मनोज कुमार को 1992 में पद्म श्री सम्मान से भी सम्मानित किया गया था. उनके निधन से फिल्म जगत को अपूरणीय क्षति हुई है. मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है.

बीजेपी नेता प्रेम कुमार ने व्यक्त किया शोक

बीजेपी नेता और मंत्री प्रेम कुमार ने भी मनोज कुमार के निधन पर शोक जताया है. उन्होंने एक्स पर लिखा, "भारत का रहना वाला हूं, भारत की बात सुनाता हूं… प्रख्यात फिल्म अभिनेता एवं प्रखर राष्ट्रभक्त 'पद्मश्री' मनोज कुमार जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है. उन्होंने सिनेमा को सिर्फ मनोरंजन नहीं, राष्ट्रनिर्माण का एक अटूट माध्यम बनाया. उनका जाना फिल्म एवं कला जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है, इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं उनके परिवारजनों एवं शुभचिंतकों के साथ है. ॐ शांति."

वहीं बीजेपी नेता विनोद तावड़े ने एक्स पर लिखा, "सिनेमा जगत के प्रसिद्ध अभिनेता और फिल्म निर्माता मनोज कुमार जी के निधन का समाचार दुखद है. अपनी देशभक्ति से ओत-प्रोत फिल्मों से मनोज कुमार जी ने हर दिल में अपनी विशेष जगह बनाई थी. उनकी फिल्में सदा भावी पीढ़ियों को राष्ट्रवाद की प्रेरणा देंगी. ईश्वर से प्रार्थना है कि वे उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा उनके परिवारजनों व असंख्य प्रशंसकों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें. ॐ शांति!"

यह भी पढ़ें- मनोज कुमार के निधन पर चिराग पासवान ने जताया दुख, जीतन राम मांझी ने शेयर किया ये VIDEO

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Election Results LIVE: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन, नीरज के यहां बज रहा शंख, पटना में भारी हंगामा
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन, नीरज के यहां बज रहा शंख, पटना में हंगामा
Bihar MLC Election Results: बांकीपुर में मतगणना केंद्र के बाहर हंगामा, जनसुराज ने लगाए आरोप
Bihar MLC Election Results: बांकीपुर में मतगणना केंद्र के बाहर हंगामा, जनसुराज ने लगाए आरोप
बिहार: MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच बड़ा विवाद, जन सुराज, RJD, कांग्रेस, सब नाराज
बिहार: MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच बड़ा विवाद, जन सुराज, RJD, कांग्रेस, सब नाराज
नालंदा: भारत-न्यूजीलैंड रग्बी सीरीज का आज आगाज, CM सम्राट करेंगे उद्घाटन
नालंदा: भारत-न्यूजीलैंड रग्बी सीरीज का आज आगाज, CM सम्राट करेंगे उद्घाटन

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन, नीरज के यहां बज रहा शंख, पटना में भारी हंगामा
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन, नीरज के यहां बज रहा शंख, पटना में हंगामा
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget