एक्सप्लोरर

Bihar News: केके पाठक से एक कदम आगे निकले शिक्षा विभाग के नये ACS, चर्चा में है स्कूल निरीक्षण का खास अंदाज

Bihar Education Department: शिक्षा विभाग के एसीएस डॉ. एस सिद्धार्थ अपने खास अंदाज के लिए काफी चर्चा में रहते हैं. वहीं, गुरुवार को आरा में स्कूल निरीक्षण का उनका खास अंदाज सभी को चौंका दिया.

Bihar News: बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ केके पाठक से एक कदम आगे निकल गए. एस सिद्धार्थ गुरुवार को स्कूल निरीक्षण के लिए ट्रेन के स्लीपर क्लास में यात्रियों से बिहार की शिक्षा व्यवस्था पर फीडबैक लेते दिखाई दिए. ट्रेन से यात्रा के दौरान एस सिद्धार्थ भोजपुर के बिहिया पहुंचे. जहां वो रेलवे स्टेशन से सीधे कन्या विद्यालय पहुंचे और स्कूल व्यवस्था का निरीक्षण किया.

एस सिद्धार्थ ट्रेन से पहुंचे आरा

एस सिद्धार्थ ने आज फिर से अपने अनोखे अंदाज से सबको हैरान कर दिया. एस सिद्धार्थ पटना से ट्रेन पकड़कर आरा पहुंच गए. एसीएस ने दानापुर से बिहिया स्टेशन तक ट्रेन में खड़े होकर सफर किया. इसके बाद बिहिया के कई स्कूलों में पैदल पहुंचकर निरीक्षण किया. बिना दल, बल और किसी एस्कॉर्ट के बिना एसीएस पैदल ही स्कूल निरीक्षण के लिए निकले थे. इस दौरान स्कूल की छात्राओं से भी उन्होंने अनजान बनकर पूछताछ की. स्कूल का पता जानने के बाद पहले कन्या मध्य विद्यालय बिहिया पहुंचे. एसीएस ने कई क्लास में घूम-घूमकर छात्राओं की कॉपी चेक की और शिक्षक क्या पढ़ा रहे हैं? इसकी जानकारी ली.

वहीं, इसके अलावे शिक्षकों की उपस्थिति, संसाधन, लैब और तमाम व्यवस्थाओं का भी एसीएस ने जायजा लिया. 

'कई शिक्षकों पर होगी कार्रवाई'

एसीएस एस सिद्धार्थ ने जानकारी देते हुए बताया कि ये मेरा औचक निरक्षण था. निरीक्षण के दौरान कई कमियां पाई गई हैं. जिसके आधार पर बड़ी कार्रवाई की जाएगी. वहीं, ट्रेन में आम यात्री बनकर सफर के दौरान एसीएस को कई शिक्षक ऐसे भी मिल गए जो स्कूल से गायब थे. यानि सुबह साढ़े 11 बजे शिक्षक ट्रेन में क्यों थे? इस बात की जानकारी लेकर अब कड़ी कार्रवाई की तैयारी में हैं. इससे पहले भी वो पटना में इसी अंदाज में अकेले पहुंचकर स्कूल का निरीक्षण किया था और अब ट्रेन से बिहिया जाकर सबको चौंका दिया. काफी देर बाद शिक्षक समझ पाए कि निरीक्षण करनेवाला शख्स शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ हैं.

ये भी पढ़ें: Bihar Bridge Collapsed: 'अभियंताओं पर गिरेगी गाज', पुल गिरने के बाद हरकत में आई नीतीश सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
शिक्षक फॉर्मल ड्रेस में स्कूल आएं, बिहार में गाइडलाइन जारी
शिक्षक फॉर्मल ड्रेस में स्कूल आएं, बिहार में गाइडलाइन जारी
बांकीपुर: BJP या प्रशांत किशोर, किसका पलड़ा भारी? सर्वे ने चौंकाया
बांकीपुर: BJP या प्रशांत किशोर, किसका पलड़ा भारी? सर्वे ने चौंकाया
बांकीपुर में वोटिंग के बीच तेजस्वी यादव का दावा, '3 तारीख को...'
बांकीपुर में वोटिंग के बीच तेजस्वी यादव का दावा, '3 तारीख को...'

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget