एक्सप्लोरर

Bihar News: बिहार के सभी DEO ध्यान दें! ACS एस सिद्धार्थ ने जारी किया खास निर्देश, करने होंगे ये काम

Bihar Education Department: किताबों के वितरण के संबंध में यह निर्देश जारी किया गया है. इसके लिए 28 अप्रैल से 2 मई तक राज्य के सभी सरकारी विद्यालयों में एक व्यवस्थित वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा.

Bihar News: शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ ने बिहार के सभी जिलों के शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए सोमवार (28 अप्रैल, 2025) को एक पत्र लिखा है. इसमें कहा गया है कि सभी सरकारी विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र (2025-26) की कक्षाएं एक अप्रैल से शुरू हो गई हैं. ऐसे में कक्षा एक से लेकर 8वीं तक की आवश्यक पाठ्यपुस्तकें पहुंचा दी गई हैं. अब यह सुनिश्चित किया जाना है कि ये पुस्तकें प्रत्येक छात्र तक समय पर और व्यवस्थित ढंग से पहुंचे.

28 अप्रैल से 2 मई तक राज्य भर के सभी सरकारी विद्यालयों में एक व्यवस्थित वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा. एसीएस डॉ. एस सिद्धार्थ ने स्पष्ट तौर से निर्देश दिया है कि वितरण समारोह में छात्रों के अभिभावकों, माता-पिता और अन्य जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जाए ताकि वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे. समारोह के दौरान छात्रों को पुस्तकों का वितरण उनके अभिभावकों की मौजूदगी में किया जाए.

यह भी निर्देश दिया गया है कि वितरण कार्यक्रम का अलग से डॉक्यूमेंटेशन भी किया जाएगा और जिला स्तर पर समारोह की स्वच्छ और सुंदर तस्वीरें संकलित की जाएंगी. स्पष्ट रूप से कहा गया है कि प्रतिदिन के वितरण की रिपोर्ट जिला स्तर पर संकलित कर टेक्स्टबुक कार्यालय को शाम 5 बजे तक भेजी जाए.

पाठ्यपुस्तकों की गुणवत्ता पर विशेष जोर

किताबों के वितरण के दौरान पाठ्यपुस्तकों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का भी आदेश दिया गया है. अगर पुस्तक गुणवत्ता के मानक के अनुरूप न हो तो इसकी तत्काल सूचना जिला मुख्यालय और बिहार राज्य पाठ्य पुस्तक प्रकाशन निगम लिमिटेड, पटना को तुरंत भेजी जाए ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके.

शिक्षा विभाग का स्पष्ट निर्देश है कि इस विशेष अभियान को पूरी गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ सफल बनाया जाए ताकि छात्रों को शिक्षा सत्र की शुरुआत में ही सभी आवश्यक पाठ्यसामग्री उपलब्ध कराई जा सके.

यह भी पढ़ें- PHOTOS: भूमिगत पैदल मार्ग और डबल डेकर फ्लाईओवर का CM नीतीश ने किया निरीक्षण, दिए ये निर्देश

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट
बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट
राघोपुर: पीपा पुल न बनने पर भड़के ग्रामीण, सड़क पर आगजनी, तेजस्वी ने मंत्री को लिखा पत्र
राघोपुर: पीपा पुल न बनने पर भड़के ग्रामीण, सड़क पर आगजनी, तेजस्वी ने मंत्री को लिखा पत्र
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
शिक्षक अभ्यर्थी ध्यान दें! BPSC TRE-4 में आवेदन के लिए तारीख बढ़ी
शिक्षक अभ्यर्थी ध्यान दें! BPSC TRE-4 में आवेदन के लिए तारीख बढ़ी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?

Embed widget