एक्सप्लोरर

Bihar News: बिहार में सांस्कृतिक कॉरिडोर बनाने की कोशिश में जुटे विजय सिन्हा, प्रदेश में सैलानियों की बढ़ेगी संख्या

Deputy CM Vijay Kumar Sinha: विजय सिन्हा ने बैठक में कहा कि यह उत्सव प्रदेश के युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है, जिसमें वे अपनी कला, संस्कृति और प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे.

Preparations For Yuva Utsav: बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा (Vijay Kumar Sinha) ने लखीसराय में गुरुवार को आगामी युवा उत्सव की तैयारियों की समीक्षा के लिए महत्वपूर्ण बैठक की. बैठक की शुरुआत उन्होंने तमाम बिहारवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं देकर की. बैठक में कला, संस्कृति और युवा विभाग के अधिकारी उपस्थित थे, जिन्होंने उत्सव की तैयारियों, व्यवस्थाओं और आयोजन से जुड़ी विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की.

बनेगी क्षेत्र की पहचान और प्रतिष्ठा- विजय सिन्हा

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द ही बिहार में सांस्कृतिक कॉरिडोर बनाने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री के सामने प्रस्तुत करेंगे, जिससे की क्षेत्र की पहचान और प्रतिष्ठा अंतरराष्ट्रीय फलक तक पहुंचेगी. इस कॉरिडोर में गया, बोधगया, नालंदा, राजगीर, लखीसराय, नवादा, मुंगेर भागलपुर जिले शामिल होंगे. बड़ी संख्या में सैलानी यहां आएंगे. इससे क्षेत्र का विकास भी होगा. लोगो के लिए रोजगार का सृजन भी होगा. विजय सिन्हा ने बैठक में कहा कि यह उत्सव प्रदेश के युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है, जिसमें वे अपनी कला, संस्कृति और प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे.

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आयोजन की हर एक व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कमी न रहे. उपमुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि यह उत्सव युवाओं को अपनी कला एवं संस्कृति के प्रति जागरूक करेगा और उन्हें प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में सहायक सिद्ध होगा. उन्होंने आयोजन स्थल पर तमाम तैयारियों का बारीकी से निरीक्षण करने का निर्देशित किया. युवा उत्सव कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले कलाकारों के बारे में भी उन्होंने बैठक में विमर्श किया. साथ ही इस बात पर जोर दिया कि सिद्धहस्त और स्थानीय कलाकारों को वरीयता दी जाए. 

अधिकारियों ने बताया कि उत्सव के आयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ नृत्य, संगीत, गायन  और अन्य गतिविधियों को भी शामिल किया जाएगा. विजय सिन्हा ने खास तौर पर इस बात पर जोर दिया कि युवाओं की सहभागिता को बढ़ावा देने के लिए प्रचार-प्रसार की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे ज्यादा से ज्यादा युवा इस उत्सव में भाग लें. उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे आयोजन स्थल पर सुरक्षा, स्वच्छता और यातायात प्रबंधन का विशेष ध्यान रखें. उन्होंने आयोजन की तैयारियों में स्थानीय युवाओं को भी शामिल करने की अपील की, जिससे वे अपने हुनर और नेतृत्व क्षमता को निखार सकें.

तत्परता के साथ कार्य करने का दिया निर्देश

उपमुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि कला, संस्कृति और ऐतिहासिकता की दृष्टिकोण से लखीसराय जिले का विशेष महत्व है. इस तरह के आयोजन से भविष्य में इस जिले का महत्व और भी बढ़ेगा. उन्होंने यह भी कहा कि कई विभागों के साथ मिल कर जिले के संपूर्ण विकास के लिए प्रयासरत हैं. बैठक के अंत में सिन्हा ने सभी विभागों को आपसी समन्वय और तत्परता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया और आशा व्यक्त की कि यह युवा उत्सव बिहार के सांस्कृतिक एवं युवा प्रतिभा को राष्ट्रीय पटल पर स्थापित करेगा. 

ये भी पढ़ेंः Bihar News: भूमि सर्वे कर्मियों को सीएम नीतीश का दिवाली गिफ्ट, मानदेय 4000 से 10000 तक बढ़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?
RJD चीफ लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, पटना के IGIMS में भर्ती, डॉक्टर्स ने क्या कहा?

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Abhijeet Dipke: जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
'पहले रामपुर-सैफई सिंडिकेट युवाओं का हक खाते थे', अमरोहा में CM योगी का सपा पर निशाना
'पहले रामपुर-सैफई सिंडिकेट युवाओं का हक खाते थे', अमरोहा में CM योगी का सपा पर निशाना
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget