एक्सप्लोरर

बिहार: अपराधियों ने दिनदहाड़े सड़क की पर युवक की पिटाई, दहशत फैलाने के लिए की फायरिंग

एसपी दीपक रंजन ने बताया कि फायरिंग की सूचना मिली थी. पूरे मामले की जांच कराई जा रही है. जिन अपराधियों ने सरेआम फायरिंग की है, उनके गिरफ्तारी के लिए आदेश दे दिया गया है.

जहानाबाद: बिहार में अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं. बेखौफ अपराधियों दिनदहाड़े हत्या, लूट, मारपीट जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला सूबे के जहानाबाद जिले का है, जहां गुरुवार को अपराधियों ने दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक की पिटाई कर दी. वहीं, इस दौरान दहशत फैलाने के उद्देश्य से एक राउंड फायरिंग भी की, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई.

बता दें कि घटना जहानाबाद जिला मुख्यालय की है, जहां पटना-गया एनएच-83 पर स्थित कृष्णापूरी मोहल्ले के पास हथियारबंद अपराधियों ने हथियार लहराते हुए एक युवक की जमकर पिटाई की और जमीन पर एक राउंड फायरिंग भी की. मारपीट क्यों की गयी, इसका अब तक पता नहीं चल पाया है.

सीसीटीवी में कैद हो गई वारदात

इधर, मारपीट की पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. तस्वीरों में दिख रहा है कि किस तरह दो अपराधियों में से एक अपराधी जमीन पर फायरिंग कर हथियार के लहराते हुए पिस्टल के बट से एक शख्स की सरेआम पिटाई कर रहा है. हालांकि, जब इसकी सूचना नगर थाना की पुलिस को मिली तो वो मौके पर पहुंची और घटना के संबंध में जानकरी ली. फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी हुई है.

जहानाबाद एसपी ने कही ये बात

घटना के संबंध में एसपी दीपक रंजन ने बताया कि फायरिंग की सूचना मिली थी. पूरे मामले की जांच कराई जा रही है. जिन अपराधियों ने सरेआम फायरिंग की है, उनके गिरफ्तारी के लिए आदेश दे दिया गया है. पुलिस ने फायरिंग करने के मामले में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें - 

राकेश टिकैत ने बिहार के किसानों से की किसान आंदोलन शुरू करने की अपील, कही ये बात विधायकों की पिटाई करने वाले अधिकारियों पर होगी कार्रवाई, बिहार विधानसभा अध्यक्ष ने जारी किया आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
बांकीपुर से हार के बाद नीरज सिन्हा से मिले BJP के मंत्री, बोले- 'प्रशांत किशोर एक…'
बांकीपुर से हार के बाद नीरज सिन्हा से मिले BJP के मंत्री, बोले- 'प्रशांत किशोर एक…'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget