एक्सप्लोरर

बिहार: लूटपाट का विरोध करना पड़ा महंगा, अपराधियों ने जीजा-साले को मारी गोली, एक की मौत

अपराधियों ने जीजा को गोली मार घायल कर दिया और उनकी बाइक, पांच हजार रुपये नकद और मोबाइल लूटकर विशनपुर की तरफ भाग निकले. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया.

दरभंगा: बिहार के दरभंगा जिले में बेखौफ अपराधियों ने बुधवार की देर रात लूटपाट के दौरान जीजा-साले को गोली मार दी. इस घटना में साले की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल जीजा को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना सिमरी थाना क्षेत्र के शोभन-एकमी बाईपास इलाके की है. घटना के बाद बाइक सवार चार अपराधी विशनपुर के तरफ भाग निकले.

घटना की जांच में जुटी पुलिस 

घटना के संबंध में थानाध्यक्ष हरकिशोर यादव ने बताया कि मृतक की पहचान सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के मनिकौली निवासी मिथलेश भगत के बेटे गुड्डू कुमार के रूप में हुई है. वहीं, घायल की पहचान पतौर ओपी के अंदामा निवासी गुड्डू भगत के रूप में की गई है. फिलहाल, सिमरी पुलिस ने पूरे मामले की तहकीकात शुरू कर दी है. 

शादी की खरीददारी कर लौट रहे थे घर

मिली जानकारी अनुसार गुड्डू भगत अपने साले के साथ बहन की शादी की खरीददारी कर अपने घर अंदामा लौट रहा था. इसी दौरान रात के करीब 10:30 बजे शोभन-एकमी बाईपास पर पैशन प्रो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने उनकी बाइक रुकवाकर लूटपाट शुरू कर दी. वहीं, विरोध करने पर अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी. गोली गुड्डू कुमार के गर्दन में लगी और उसने वहीं दम तोड़ दिया. 

इधर, अपराधियों ने जीजा को भी गोली मार घायल कर दिया और उनकी बाइक, पांच हजार रुपये नकद और मोबाइल लूटकर विशनपुर की तरफ भाग निकले. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है. वहीं, मामले की छानबीन में जुट गई है.

यह भी पढ़ें -

औषधि विभाग के अधिकारियों ने दवा दुकान में की छापेमारी, कालाबाजारी की सूचना पर की कार्रवाई

बिहार: काम पर लौटे NMCH के जूनियर डॉक्टर, इस शर्त पर शुरू किया मरीजों का इलाज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RJD सांसद मनोज झा बोले, 'Gen-Z की भाषा पर सवाल मत कीजिए'
RJD सांसद मनोज झा बोले, 'Gen-Z की भाषा पर सवाल मत कीजिए'
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
शिक्षक फॉर्मल ड्रेस में स्कूल आएं, बिहार में गाइडलाइन जारी
शिक्षक फॉर्मल ड्रेस में स्कूल आएं, बिहार में गाइडलाइन जारी
बांकीपुर: BJP या प्रशांत किशोर, किसका पलड़ा भारी? सर्वे ने चौंकाया
बांकीपुर: BJP या प्रशांत किशोर, किसका पलड़ा भारी? सर्वे ने चौंकाया

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget