एक्सप्लोरर

गहनों की डिलीवरी देने जा रहे स्टाफ के साथ अपराधियों ने की लूटपाट, विरोध करने पर की पिटाई

जख्मी लक्ष्मण कुमार गुप्ता ने बताया कि वह बाइक से गहनों की डिलीवरी देने के लिए जा रहा था. इसी बीच दो बाइक सवार हथियारबंद अपराधी आए और उससे गहने छीनने लगे. वहीं. विरोध करने पर मारपीट की.

आरा: बिहार के आरा जिले के नवादा थाना क्षेत्र के करमन टोला स्थित डीपी टिम्बर के पास सोमवार को अपराधियों ने जमकर तांडव मचाया. हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े स्वर्ण व्यवसायी के स्टाफ के साथ मारपीट और फायरिंग कर लाखों के गहने और नगद लूट लिए. इस घटना के बाद आसपास के इलाके के लोग सकते में आ गए हैं.

इधर, घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ पंकज कुमार रावत और नवादा थानाध्यक्ष संजीव कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गए हैं. मिली जानकारी के अनुसार स्वर्ण व्यवसायी का स्टाफ टाउन थाना क्षेत्र के बिजली रोड तरी मोहल्ला निवासी महावीर प्रसाद का बेटा लक्ष्मण कुमार गुप्ता है, जो एक स्वर्ण कारीगर है.

फायरिंग कर लाखों के गहने और नकद लूटे

जख्मी लक्ष्मण कुमार गुप्ता ने बताया कि वह आज सुबह बाइक से गहनों की डिलीवरी देने के लिए जा रहा था. इसी बीच करमन टोला स्थित डीपी टिम्बर के समीप बाइक सवार हथियारबंद अपराधी आए और उससे गहने छीनने लगे. जब उसने इसका विरोध किया तो उन लोगों ने हथियार दिखाकर हाथापाई की. इसके बाद फायरिंग कर लाखों के गहने और नकद लूटकर फायरिंग करते हुए भाग निकले.

एसपी हर किशोर राय ने कही ये बात

स्टाफ की मानें तो 30 से 40 ग्राम सोने और दस हजार रुपये नकद की लूट हुई है. वहीं, दो राउंड फायरिंग भी की गई है. जबकि फायरिंग के दौरान कोई हताहत नहीं हुई है. हालांकि, कितने लाख के गहने की लूट हुई है, इसकी अधिकारी पुष्टि नहीं हो पाई है. दिनदहाड़े लूटपाट की घटना की फिलहाल पुलिस जांच कर रही है. घटना के संबंध में भोजपुर एसपी हर किशोर राय ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है. लूट में शामिल गैंग का पता लगाया जा रहा है.

यह भी पढ़ें -

कन्हैया कुमार को लेकर नीतीश कुमार के दो मंत्री आमने-सामने, कर दी आपत्तिजनक टिप्पणी

CM नीतीश के विधायक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज, मृतक की पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
झारखंड: चिराग पासवान का छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान, 'ये बच्चे…'
झारखंड: चिराग पासवान का छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान, 'ये बच्चे…'
भरत तिवारी केस में कोर्ट में हुई सुनवाई, वकील ने किया ये बड़ा दावा
भरत तिवारी केस में कोर्ट में हुई सुनवाई, वकील ने किया ये बड़ा दावा

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
‘... अपने एल्गोरिदम में भी करें बदलाव’, मेटा को मोदी सरकार का निर्देश
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget