एक्सप्लोरर

Bihar Crime: गया में 35 साल के युवक की बेरहमी से हत्या, ईंट-पत्थर से कूचकर उतारा मौत के घाट

Gaya Crime: थानाध्यक्ष सर्वनारायण ने बताया कि शव की पहचान बिगन पासवान के रूप में की गई है. शव को देखने से प्रतीत होता है कि मृतक के सिर को ईंट पत्थर से कुचलकर हत्या की की गई है.

Criminals Killed Youth In Gaya: बिहार के गया में बुधवार को अपराधियों ने 35 वर्षीय एक युवक की ईंट पत्थर से मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद पुलिस घटनास्थल पर साक्ष्य जमा करने में जुटी है. एफएसएल और डॉग स्क्वायड टीम भी पहुंची है. मामला गया जिले के परैया थाना क्षेत्र के दखनेर गांव का है. गांव की गली से ही 35 वर्षीय युवक बिगन पासवान का शव बरामद किया गया.

शव देख गांव में लग गई ग्रामीणों की भीड़ 

गांव में शव की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई. ग्रामीणों के जरिए परैया थाना पुलिस को इसकी सूचना दी गई है. सूचना के बाद परैया थाना पुलिस बल मौके पर पहुंची है. परैया थानाध्यक्ष सर्वनारायण ने बताया कि शव की पहचान बिगन पासवान के रूप में की गई है. शव को देखने से प्रतीत होता है कि मृतक का सिर ईंट पत्थर से कुचलकर हत्या की आशंका जताई जा रही है. मृतक के 4 पुत्री और 1 पुत्र है. वहीं हत्या का कारण अभी तक पता नहीं चल सका है.

एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि घटना की सूचना के बाद परैया थाना पुलिस के जरिए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है. टिकारी एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया है. गठित विशेष टीम के जरिए एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम को घटनास्थल पर भेजा गया है. विशेष टीम के जरिए तकनीकी अनुसंधान और सूचना संकलन की जा रही है.

अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तार किया जाएगा

आशीष भारती ने बताया कि इस संबंध में परैया थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. हत्या की घटना के कारणों की जानकारी के लिए पूछताछ की जा रही है. कांड में संलिप्त अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तार किया जाएगा. 

ये भी पढ़ेंः तेजस्वी की टेंशन बढ़ी! कांग्रेस को चाहिए डिप्टी CM के 2 पद, अब माले ने ठोका इतनी सीट पर दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरत तिवारी केस में बड़ा एक्शन, 11 आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश
भरत तिवारी केस में बड़ा एक्शन, 11 आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश
मांझी की 'गुजरात मॉडल' वाली मांग पर JDU का रिएक्शन, 'बिहार में...'
मांझी की 'गुजरात मॉडल' वाली मांग पर JDU का रिएक्शन, 'बिहार में...'
ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, जीतन राम मांझी बोले- 'कोई भी…'
ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, जीतन राम मांझी बोले- 'कोई भी…'
बिहार: सरकारी स्कूलों को गोद लें, भूमिहीन विद्यालयों के लिए भी अच्छी खबर
बिहार: सरकारी स्कूलों को गोद लें, भूमिहीन विद्यालयों के लिए भी अच्छी खबर

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन का आखिरी मौका, फार्म भरने की आखिरी तारीख आज
नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन का आखिरी मौका, फार्म भरने की आखिरी तारीख आज
DC Box office: 'स्पाइडर मैन' के तूफान के आगे इस तमिल फिल्म ने किया कमाल, 3 दिन में वसूला 83% बजट, बनाया ये रिकॉर्ड
'स्पाइडर मैन' के तूफान के आगे इस तमिल फिल्म ने किया कमाल, 3 दिन में वसूला 83% बजट
Embed widget