एक्सप्लोरर

Bihar Crime: पूर्णिया में भूमि विवाद में 2 लोगों की हत्या, एक बीघा जमीन को लेकर भिड़े थे दो पक्ष के लोग

Murder in Land Dispute: एक बीघा जमीन को लेकर दस साल से विवाद चल रहा है और मामला कोर्ट में है. इसके पहले भी कई बार झड़प हो चुकी है. रविवार को देखते-देखते बात बढ़ गई.

पूर्णियाः जिले के रुपौली थाना क्षेत्र के बेला प्रसादी गांव में भूमि विवाद (Land Dispute) को लेकर रविवार को दो पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए. इस घटना में दोनों पक्ष से एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई. घटना के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया है. एक बीघा जमीन को लेकर दस साल से विवाद चल रहा है और यह मामला कोर्ट में है. इसके पहले भी कई बार झड़प हो चुकी है. हालांकि रविवार को इस मामले ने तूल पकड़ लिया जिसकी वजह से यह हादसा हुआ है.

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि गांव का ही इरशाद आलम रविवार को अपनी छह कट्ठा जमीन में घर बनाने के लिए खूंटा गाड़ रहा था. यह देख उसका पड़ोसी कौसर गाली-गलौज करने लगा. इसी क्रम में कौसर ने हथियार निकालकर इरशाद पर गोली चला दी. हालांकि इरशाद को गोली नहीं लगी और वह छुप गया. इसी बीच रास्ते से जा रहे इरशाद के भाई जहांगीर आलम ने गोली की आवाज सुनी और वो वहां पहुंच गया.

बीच-बचाव में कौसर ने दोबारा गोली चलाई जो कि जहांगीर आलम के सीने में जाकर लग गई. आनन-फानन में परिजन रुपौली रेफरल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. हालांकि सदर अस्पताल ले जाने के क्रम में ही रास्ते में जहांगीर की मौत हो गई.

जमीन को लेकर बराबर होती थी मारपीट

बताया जा रहा है कि दूसरे पक्ष से भी चार लोग घायल हुए थे जिसमें से एक शख्स मो मुस्लिम की मौत हुई है. वहीं अन्य घायलों का इलाज पूर्णिया सदर अस्पताल में चल रहा है. इरशाद की पत्नी रेहाना खातून ने बताया कि एक बीघा जमीन है जिसे तीन लोगों द्वारा लिया गया है, लेकिन कौसर का कहना है कि यह जमीन उसकी है. इसी को लेकर बराबर मारपीट होती है.

इधर, ग्रामीणों का कहना है कि दो दिन पहले भी पंचायत हुई थी, जिसमें कौसर ग्रामीण पंचों की बात मानने के लिए तैयार नहीं था. मौके से एक कट्टा बरामद किया गया है. वहीं कौसर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है. दूसरे पक्ष से घायल होने वालों में सबीना खातून, जैनब खातून और अंगूरी हैं. सबका इलाज चल रहा है.

यह भी पढ़ें- 

Bihar Crime: आरा में पंखे से लटका मिला महिला का शव, पति, देवर सहित तीन लोगों को किया गया गिरफ्तार

औरंगाबाद: कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग, 50 लाख से अधिक का नुकसान, दमकल की गाड़ियों ने पाया काबू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- 'मैंने 3-4 दिन से…'
RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- 'मैंने 3-4 दिन से…'
दीपक प्रकाश को MLC उम्मीदवार नहीं बनाए जाने पर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान, 'ये सवाल तो…'
दीपक प्रकाश को MLC उम्मीदवार नहीं बनाए जाने पर उपेंद्र कुशवाहा का बड़ा बयान, 'ये सवाल तो…'
Khan Sir: खान सर फरार, लोकेशन खोज रही SIT, रौशन आनंद की जमानत पर भी अपडेट
खान सर फरार, लोकेशन खोज रही SIT, रौशन आनंद की जमानत पर भी अपडेट
सुनील सिंह को MLC प्रत्याशी बनाए जाने से रोहिणी आचार्य तेजस्वी पर भड़कीं? 'यादव, दलित…'
सुनील सिंह को MLC प्रत्याशी बनाए जाने से रोहिणी आचार्य तेजस्वी पर भड़कीं? 'यादव, दलित…'

वीडियोज

Bollywood News: रामायणम का फीफा वर्ल्ड कप 2026 में फर्स्ट लुक टीजर प्लान, रणबीर बने भगवान राम (08.06.26)
YRKKH:😯Armaan और Abhira की नई शुरुआत, मुश्किलों के बीच टेम्पो में बसाया अपना संसार #sbs
Tata Tiago EV facelift review: petrol भूल जाओ? #tata #tatatiago #autolive
Insha Ghai ने Bigg Boss, Khatron Ke Khiladi और कंटेंट क्रिएशन के सफर पर की खुलकर बात
'Gullak 5' में हर परिवार को दिखेगी अपनी कहानी, बोलीं Helly Shah

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तकलीफ में बैठे हुए थे अखिलेश यादव', INDIA गठबंधन की बैठक पर बीजेपी पहला रिएक्शन, कहा- ड्रामा चल रहा...
'तकलीफ में बैठे हुए थे अखिलेश यादव', INDIA गठबंधन की बैठक पर BJP रिएक्शन, कहा- ड्रामा चल रहा...
RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- 'मैंने 3-4 दिन से…'
RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- 'मैंने 3-4 दिन से…'
'7 लाख मिलेंगे... कॉम्प्रोमाइज करोगी तो...', 'जोधा अकबर' की एक्ट्रेस का कास्टिंग काउच पर खुलासा
'7 लाख मिलेंगे... कॉम्प्रोमाइज करोगी तो...', 'जोधा अकबर' की एक्ट्रेस का कास्टिंग काउच पर खुलासा
'जहाज में भर रहा पानी, लाइफ बोट पर आग', हॉर्मुज में अमेरिकी नेवी का घातक अटैक, संकट में 24 भारतीयों की जान!
'जहाज में भर रहा पानी, लाइफ बोट पर आग', US नेवी का घातक अटैक, संकट में 24 भारतीयों की जान!
अफगानिस्तान को एक पारी और 300 रन से हराकर भारतीय कप्तान शुभमन गिल का बड़ा बयान, बोले- 'ये जीत हमारे लिए...'
अफगानिस्तान को एक पारी और 300 रन से हराकर गिल का बड़ा बयान, बोले- 'ये जीत हमारे लिए...'
INDIA Bloc Meeting: ममता बनर्जी ने इंडिया गठबंधन की बैठक में क्या कहा? बैठक से बाहर आई बड़ी खबर
ममता बनर्जी ने इंडिया गठबंधन की बैठक में क्या कहा? बैठक से बाहर आई बड़ी खबर
Audi या BMW नहीं बल्कि इस बॉलीवुड एक्टर ने खरीदी Tata Sierra, जानिए कैसे हैं गाड़ी के फीचर्स?
Audi या BMW नहीं बल्कि इस बॉलीवुड एक्टर ने खरीदी Tata Sierra, जानिए कैसे हैं गाड़ी के फीचर्स?
Airport Storm Viral Video: तूफान ने तितर-बितर कर दिया पूरा एयरपोर्ट, खुद ही चलने लगा बोर्डिंग रैप, देखें वायरल वीडियो
तूफान ने तितर-बितर कर दिया पूरा एयरपोर्ट, खुद ही चलने लगा बोर्डिंग रैप, देखें वायरल वीडियो
Embed widget