एक्सप्लोरर

Bihar Crime: खाली घर और बच्चों को बंधक बनाकर करते थे लूटपाट, गिरोह का सरगना समेत दो गिरफ्तार

गिरोह के सरगना राहुल कुमार ने पुलिस के समक्ष कई चौंकाने वाले रहस्यों का पर्दाफाश किया. राहुल ने बताया कि ये लोग खाली घर के अलावा उन घरों को टारगेट करते हैं, जहां केवल बच्चे रहते हैं.

अररियाः जिले में खाली घरों को निशाना बनाकर लूटपाट करने वाले गिरोह के सरगना समेत दो सदस्यों को नगर थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस को इस गिरोह के सदस्यों की लंबे समय से तलाश थी. गिरफ्तार होने वालों में सरगना राहुल कुमार और उसका साथी तपेश कुमार यादव शामिल है. इनके पास से हथियार भी बरामद किए हैं.

बताया जाता है कि इसी गिरोह ने अररिया के कृष्णापुरी मोहल्ले में मई में शाम के वक्त बच्चों को बंधक बनाकर लूटपाट किया था. गिरफ्तारी के संबंध में सोमवार को पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि बीते रविवार को ही देर शाम लूटपाट की योजना बनाकर चंद्रा चौक के समीप बाइक से दोनों अपराधी आए.

पुलिस को मिली गुप्त सूचना पर नगर थाना की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से ही गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने इनके पास से एक पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस, दो मोबाइल और लूटी हुई बाइक बरामद किया है. साथ ही कृष्णापुरी से लूटे हुए जेवर को गलाकर सोने की बनाई गई चेन को भी पुलिस ने बरामद किया. पकड़े गए दोनों अपराधियों ने पुलिस के सामने अपना गुनाह कुबूल कर लिया है. गिरोह में छह सदस्य हैं और कृष्णापुरी की घटना में चार सदस्यों ने घटना को अंजाम दिया था.

पुलिस को दी चौंकाने वाली जानकारी

पुलिस के हत्थे चढ़े गिरोह के सरगना राहुल कुमार ने पुलिस के समक्ष कई चौंकाने वाले रहस्यों का पर्दाफाश किया. राहुल ने बताया कि ये लोग खाली घर के अलावा उन घरों को टारगेट करते हैं, जहां केवल बच्चे रहते हैं. इसी क्रम में जानकारी मिली थी कि कृष्णापुरी मोहल्ले में लोग शाम को अपने बच्चों को घर मे छोड़कर टहलने के लिए निकलते हैं. इसी सूचना पर गिरोह के चार सदस्यों के साथ घर में मौजूद बच्चों को बंधक बनाकर लूटपाट की गई थी.

राहुल और तपेश ने बताया कि लूटे हुए सामान का गिरोह के सदस्यों के बीच बंटवारा कर लिया गया और सोने के कुछ जेवर को गलाकर उन्होंने सोने की एक मोटी चेन बना ली. बरामद की गई बाइक भी एक दिन पहले अररिया-पूर्णिया के बीच में छिनतई कर लूटी गई थी.

यह भी पढ़ें- 

गोपालगंजः चार घंटे तक तांत्रिक ने किया झाड़ फूंक, मौत के बाद सर्पदंश से पीड़ित को भेज दिया अस्पताल

Bihar Politics: ‘जनता दरबार’ को JDU ने कहा सेवाभाव, बताया लालू और नीतीश कुमार में क्या है अंतर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
Xप्लेन: चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल
चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Embed widget