एक्सप्लोरर

Bihar Crime: पटना में बेच रहे थे चोरी की बाइक, इस एक गलती ने 5 चोरों को पहुंचा दिया जेल

दानापुर थाना के प्रभारी अजीत कुमार साहा ने बताया कि पकड़े गए सभी युवक दानापुर के अलग-अलग इलाकों से बाइक चोरी करते थे. फिर इसे शराब माफिया को बेच दिया करते थे.

पटनाः राजधानी पटना से सटे दानापुर के आसपास के इलाकों में इन दिनों बाइक चोरी की घटनाओं से लोग भयभीत हैं. बाजार में कहीं भी गाड़ी लगाकर जाने के बाद मन में बाइक चोरी हो जाने का डर बना रहता है. इसकी वजह है इलाके में बाइक चोरों के आतंक का बढ़ना. मंगलवार को इस मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी की नौ बाइक के साथ पांच चोरों को गिरफ्तार किया है.

चोरों को नहीं लगी थी भनक कि होने वाली है छापेमारी

बताया जाता है कि दानापुर के दुखन राम डीएवी पब्लिक स्कूल के पास कुछ लोग इकट्ठा होकर बाइक बेचने की फिराक में थे. चोरी की बाइक बेचने वालों के बारे में पुलिस को सूचना दी जा चुकी थी. कई बार की तरह इस बार चोरों को पुलिस के आने के बारे में भनक नहीं लग सकी. सभी चोरी की बाइक बेचने के चक्कर में थे ही कि पुलिस मौके पर पहुंच गई और गिरफ्तार कर लिया.

चोरों की गिरफ्तारी के पुलिस ने इनकी निशानदेही पर अलग-अलग जगह छापेमारी की जिसके बाद चोरी की कुल नौ बाइक को बरामद किया जा सका. वहीं, 12 चोर पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गए. उनकी गिरफ्तारी के लिए भी अब पुलिस कई जगहों पर छापेमारी कर रही है.

शराब माफिया को बेचते थे चोरी की बाइक

इस संबंध में दानापुर थाना के प्रभारी अजीत कुमार साहा ने बताया कि ये लोग दानापुर के अलग-अलग इलाकों से बाइक चोरी करते थे. फिर इसे बड़ी आसानी से शराब माफिया के हाथों बेच दिया करते थे. इसकी जानकारी पुलिस को मिली कि यह लोग आज बाइक की डिलीवरी देने वाले हैं. इसके बाद पुलिस की ओर से एक टीम का गठन किया गया. छापेमारी में नौ बाइक समेत पांच चोरों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से तीन मोबाइल भी बरामद किए गए हैं. अन्य कई लोग भागने में सफल रहे जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

(इनपुटः अभय राज)

यह भी पढ़ें- 

Patna Murder: लूट के दौरान स्वर्ण व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, बढ़ते अपराध को लेकर BJP ने उठाए सवाल

बिहारः ग्रामीणों की सेहत पर होगी आशा और एएनएम की नजर, CM नीतीश कुमार ने ‘डॉक्टर’ बनाकर भेजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नितिन नवीन ने तो...' GEN Z पर मोहन भागवत के बयान पर RJD की तीखी प्रतिक्रिया
'नितिन नवीन ने तो...' GEN Z पर मोहन भागवत के बयान पर RJD की तीखी प्रतिक्रिया
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी...'
तृषा पर CM विजय ने उदयनिधि स्टालिन को दे दिया जवाब, 'मैं ओछी राजनीति में नहीं पड़ता'
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
RSS चीफ के बयान से JMM सांसद सहमत! कहा- मोहन भागवत ठीक कह रहे हैं...
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
राहुल गांधी के घर के बाहर साधु-संतों का हंगामा! दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
HC के आदेश के खिलाफ अभिषेक बनर्जी पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जानें मामला
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
बेबी बंप के साथ प्रेग्नेंट महिला का डांस वीडियो वायरल, माधुरी दीक्षित के गाने पर लगाए ठुमके
Embed widget