एक्सप्लोरर

बिहारः ग्रामीणों की सेहत पर होगी आशा और एएनएम की नजर, CM नीतीश कुमार ने ‘डॉक्टर’ बनाकर भेजा

स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने कहा कि हमारे यहां 80 हजार से ज्यादा आशा कार्यकर्ता हैं और एएनएम 19 हजार के आसपास हैं. इन सबको मेडिकल किट दी जा रही है.

पटनाः बिहार सरकार की ओर से एएनएम और आशा वर्कर्स को मेडिकल किट दी जी रही है. उस किट के माध्यम से वे गांव-गांव तक पहुंचेंगी और मरीजों की पहचान करेंगी. ऐसे में लोगों को जो भी बीमारी होगी उसके बारे में बताएंगी. इस मामले में स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत और बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के निदेशक हरि मेनन ने एबीपी न्यूज से बातचीत की.

प्रत्यय अमृत ने कहा कि मुख्य रूप से ये जो किट दी जा रही है इसका उद्देश्य है कि जब ये ग्रामीण इलाके में ये जाएं तो स्वास्थ्य जांच में सहूलियत हो. हमारे यहां 80 हजार से ज्यादा आशा कार्यकर्ता हैं और एएनएम 19 हजार के आसपास हैं. इन सबको किट दी जा रही है. कहा कि कोरोना के दौरान यह महसूस किया गया कि अगर इनके पास सारे उपकरण उपलब्ध होते हैं तो तुरंत जांच कर वे इसकी जानकारी दे सकती हैं. इसलिए इन्हें स्मार्ट फोन भी दिए जा रहे हैं ताकि तकनीक का उपयोग कर कम से कम समय में सूचना मुख्यालय तक पहुंचे सके.

एएनएम और आशा को किट में दिए गए ये सामान

प्रत्यय अमृत ने आगे कहा कि एएनएम को जो बैग है इसमें डिजिटल ब्लड प्रेशर की मशीन भी है. ग्लूको मीटर दिया गया है और डिजिटल थर्मामीटर है. इसके अलावा कई ऐसे भी उपकरण हैं जिससे मदद मिलेगी. वहीं, जो आशा की कार्यकर्ता हैं उन्हें छोटे-छोटे बच्चों के लिए दो कंबल दिए गए हैं. जो नवजात बच्चे होंगे उनके वजन के लिए भी उपकरण दिए गए हैं. साथ में टॉर्च, डिजिटल वॉच और थर्मामीटर भी है. इसके अलावा नवजात बच्चों की फीडिंग के लिए बेबी स्पून दिया गया. आशा को भी स्मार्ट फोन दिया गया है. कहा कि कोरोना के समय में इसकी जरूरत महसूस की गई थी. पटना से इसकी शुरुआत कर दी गई है. अगले एक सप्ताह में अन्य जगहों पर भी इसकी शुरुआत हो जाएगी.

हेल्थ और न्यूट्रिशन पर सबसे ज्यादा होगा फोकस

बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के निदेशक हरि मेनन ने कहा कि हमारे एमओयू का तीसरा चरण है और यह दस साल से चल रहा था. अगले पांच साल के लिए इसे रिन्यू किया गया है. इसमें हेल्थ और न्यूट्रिशन पर ज्यादा फोकस है. सरकार के मुख्य कार्यक्रम जो इनसे संबंधित हैं उसका इम्प्लीमेंटेशन करते हैं चाहे वो बिहार सरकार हो या केंद्र की सरकार. कहा कि हम वैसे पार्टनर को लाते हैं जो टेक्निकल हैं और वो राज्य और जिले के लेवल पर सरकार के साथ काम करते हैं.

हरि मेनन ने कहा कि हेल्थ में हमारी पार्टनरशिप केयर इंडिया के साथ है. अगले पांच सालों में मुख्यमंत्री ने हमसे सपोर्ट मांगा है और कहा है कि इस तरह काम किया जाए कि राज्य की खुद की क्षमता बढ़ जाए. इसके लिए हेल्थ सिस्टम में जो लोग हैं उन्हें कैसे ट्रेनिंग दी जाए कि स्टेट की क्षमता बढ़ जाए और जो राज्य में क्षमता बढ़ाने वाले यूनिट हैं उनकी क्षमता कैसे बढ़ाई जाए.

यह भी पढ़ें- 

Patna Murder: लूट के दौरान स्वर्ण व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, बढ़ते अपराध को लेकर BJP ने उठाए सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खान सर और उनके दोनों बॉडीगार्ड पर कोर्ट का फैसला आया, राहत या झटका?
खान सर और उनके दोनों बॉडीगार्ड पर कोर्ट का फैसला आया, राहत या झटका?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के नामांकन से पहले JDU नेता का बड़ा बयान, 'BJP के लिए…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के नामांकन से पहले JDU नेता का बड़ा बयान, 'BJP के लिए…'
पटना जंक्शन पर सरेआम अपहरण और हत्या से सनसनी, CCTV में कैद वारदात, पुलिस कार्रवाई पर सवाल
पटना जंक्शन पर सरेआम अपहरण और हत्या से सनसनी, CCTV में कैद वारदात, पुलिस कार्रवाई पर सवाल
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में होगी CBI की एंट्री? भाई बोले- बिहार सरकार की जांच पर बिल्कुल भरोसा नहीं
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में होगी CBI की एंट्री? भाई बोले- बिहार सरकार की जांच पर बिल्कुल भरोसा नहीं

वीडियोज

US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz तेल की कीमतों में 3% से ज्यादा का उछाल!
US Iran War | America Attack Iran | Trump | Black Out :ईरान पर अमेरिका का सबसे बड़ा प्रहार!
Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
4 महीने पहले की थी लव मैरिज, नई-नवेली दुल्हन ने की खुदकुशी, सुसाइट नोट में लिखा- मां मुझसे गलती हो गई
4 महीने पहले की थी लव मैरिज, नई-नवेली दुल्हन ने की खुदकुशी, सुसाइट नोट में लिखा- मां मुझसे गलती हो गई
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के नामांकन से पहले JDU नेता का बड़ा बयान, 'BJP के लिए…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के नामांकन से पहले JDU नेता का बड़ा बयान, 'BJP के लिए…'
मौत से पहले ट्रंप को लिंडसे ने गिनाए 3 काम, रूस का लिया नाम, फोन पर कहा- 'मैं अभी नहीं मर सकता, मुझे...'
मौत से पहले ट्रंप को लिंडसे ने गिनाए 3 काम, रूस का लिया नाम, फोन पर कहा- 'मैं अभी नहीं मर सकता, मुझे...'
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
सरकारी दफ्तर में अफसरों के सामने महिला ने जमकर लगाए ठुमके, वीडियो देख यूजर्स ने लिए मजे
सरकारी दफ्तर में अफसरों के सामने महिला ने जमकर लगाए ठुमके, वीडियो देख यूजर्स ने लिए मजे
एक ही छत के नीचे सैकड़ों लोगों का आशियाना, चीन के इन डोनट जैसे घरों की बेहद दिलचस्प है कहानी
एक ही छत के नीचे सैकड़ों लोगों का आशियाना, चीन के इन डोनट जैसे घरों की बेहद दिलचस्प है कहानी
Embed widget