एक्सप्लोरर

Bihar Crime: छुट्टी बिताने घर आए फौजी की गला घोंटकर हत्या, घर से थोड़ी दूर ऑटो में मिली लाश

इमादपुर एसएचओ मो.रहमतुल्लाह ने बताया कि अभी हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगा कि हत्या किस तरह की गई है.

आरा: बिहार के भोजपुर जिले के इमादपुर थाना क्षेत्र के इमादपुर गांव में रविवार की रात छुट्टी पर घर आए फौजी की गाला घोंटकर हत्या कर दी गई. फौजी का शव घर से महज दो सौ मीटर की दूरी पर खड़ी ऑटो से सोमवार की सुबह बरामद किया गया है. ऑटो में शव के मिलने से ग्रामीण सकते में आ गए. उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी. घटना की सूचना पाकर इमादपुर एसएचओ मो.रहमतुल्लाह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए. 

14 दिनों पहले आया था घर

मिली जानकारी अनुसार मृतक इमादपुर गांव निवासी जनेश्वर सिंह का 30 साल का बेटा मुकेश कुमार है. वह वर्तमान में यूपी के मेरठ में आर्मी जवान के रूप में कार्यरत था. मृतक के पिता जनेश्वर सिंह ने बताया कि मुकेश छुट्टी लेकर इसी महीने की 13 तारीख को गांव आया था. रविवार की रात करीब नौ बजे वो घर से शौच जाने के लिए निकला था. 

मुकेश के पिता कि मानें तो देर रात तक जब वह घर वापस नहीं लौटा तो उन्होंने उसके मोबाइल पर कई बार कॉल किया. लेकिन उसने कॉल नहीं उठाया, जिसके बाद परिजनों ने काफी खोजबीन की. लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया. इधर, सोमवार की सुबह गांव के ही एक युवक ने उसके शव को घर से महज दो सौ मीटर दूरी पर खड़ी ऑटो में पड़ा देखा, जिसके बाद उसने इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी.

थानाध्यक्ष ने कही ये बात

सूचना मिलते ही मृतक के परिजन वहां पहुंचे और उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी. मृतक के पिता जनेश्वर सिंह ने किसी पर भी हत्या करने का आरोप या आशंका नहीं जताई है. जबकि पुलिस की मानें तो फौजी की हत्या गला घोंटकर की गई है. इमादपुर एसएचओ मो.रहमतुल्लाह ने बताया कि अभी हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगा कि हत्या किस तरह की गई है.

उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है. विश्वनीय सूत्रों की मानें तो मृतक फौजी की हत्या जमीन विवाद और प्रेम प्रसंग में की गई है. बताया जाता है कि मृतक जवान की नौकरी वर्ष 2008 में हुई थी. मृतक के पिता भी आर्मी से रिटायर हैं और मृतक का बड़ा भाई भी आर्मी में है. मृतक अपने दो भाइयों में छोटा था.

यह भी पढ़ें -

Bihar Politics: सरकार के काम से ‘खुश’ हैं लालू यादव!, बिहार में डबल इंजन को दी ‘हार्दिक बधाई’

बिहारः छपरा में हुई शादी में दिखा ‘रामायण’ का सीन, वरमाला के बाद दूल्हे ने हाथ जोड़ा फिर तोड़ा धनुष

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के शिक्षकों के लिए आई बड़ी खबर, TRE-3 वालों को भी फायदा
बिहार के शिक्षकों के लिए आई बड़ी खबर, TRE-3 वालों को भी फायदा
तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
'तेजस्वी को कोई गंभीरता से नहीं लेता', अल्टीमेटम पर BJP का वार
'तेजस्वी को कोई गंभीरता से नहीं लेता', अल्टीमेटम पर BJP का वार

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget