एक्सप्लोरर

Bihar Crime News: पटना में युवक की गोली मारकर हत्या, फेसबुक पोस्ट को लेकर हुआ था विवाद

Murder in Patna: मामला खुसरूपुर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव स्थित तपो स्थान के समीप का है. फेसबुक पर ही जान से मारने की धमकी दी गई थी.

पटना: राजधानी पटना में बुधवार की रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. फेसबुक पोस्ट को लेकर हुए विवाद में घटना को अंजाम देने की बात कही जा रही है. मामला खुसरूपुर थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव स्थित तपो स्थान के समीप का है. युवक एक निजी फैक्ट्री से ड्यूटी करने के बाद साइकिल से घर लौट रहा था. इसी दौरान रास्ते में उसे गोली मार दी गई. युवक की पहचान ईशोपुर गांव निवासी सुजीत कुमार (20 साल) के रूप में हुई है.

फेसबुक पर ही दी जान से मारने की धमकी

घटना के संबंध में बताया जाता है कि युवक का उसके फेसबुक फ्रेंड से पोस्ट किसी पोस्ट को लेकर विवाद हुआ था. दोनों के बीच फेसबुक पर ही काफी विवाद हुआ. विवाद इतना बढ़ गया कि फेसबुक पर ही जान से मारने की धमकी तक दे दी गई थी. युवक के पिता संजय कुमार ने बताया कि तीन-चार दिन पहले उन्हें सूचना मिली थी कि उनके बेटे का फेसबुक पोस्ट को लेकर किसी से कोई विवाद चल रहा है. हालांकि इस बात को उन्होंने गंभीरता से नहीं लिया था.

घर लौटने के क्रम में हुई हत्या

घटना की सूचना मिलते ही खुसरूपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. शव को फतुहा सीएससी ले गई. यहां चिकित्सकों ने सुजीत को मृत घोषित कर दिया. पिता संजय कुमार ने बताया कि वह ड्यूटी जा रहा थे तो इसके बारे में सूचना मिली कि तपो स्थान के पास एक साइकिल पर जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. जब वो पहुंचे तो देखा कि उनके बेटे के सीने और चेहरे पर दो गोली मारी गई है.

इस मामले में फतुहा एसडीपीओ राजेश मांझी ने बताया कि पिता और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान पर गोली मारने वालों की पहचान कर ली गई है. परिजनों के मुताबिक फेसबुक पर हुए विवाद में हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है.  दो युवकों का नाम सामने आ रहा है जो कुर्था इलाके के रहने वालां हैं. युवक का मोबाइल जब्त कर लिया है.

यह भी पढ़ें- Bhojpuri News: जानें पवन सिंह और खेसारी लाल में विवाद के 5 बड़े कारण, भोजपुरी इंडस्ट्री में है 'जहर' का कहर!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के शिक्षकों के लिए आई बड़ी खबर, TRE-3 वालों को भी फायदा
बिहार के शिक्षकों के लिए आई बड़ी खबर, TRE-3 वालों को भी फायदा
तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
तेज प्रताप यादव जेल से बाहर आए, NEET आंदोलन में गए थे बेऊर
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
कंगना रनौत के बयान पर RJD का बड़ा हमला, 'प्रधानमंत्री को…'
'तेजस्वी को कोई गंभीरता से नहीं लेता', अल्टीमेटम पर BJP का वार
'तेजस्वी को कोई गंभीरता से नहीं लेता', अल्टीमेटम पर BJP का वार

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget